मिथुन राशि वालों सावधान! दस्तक दे सकते हैं बुरे दिन, आज घर में होगा झगड़ा

मिथुन राशि वालों सावधान! दस्तक दे सकते हैं बुरे दिन, आज घर में होगा झगड़ा

Last Updated:

Aaj Ka Mithun Rashifal 1 July 2026 : दैनिक राशिफल की मदद से अगले 24 घंटे में हमारे साथ क्या होगा, हम उसका अंदाजा लगा सकते हैं. कई लोग तो अपने दिन की शुरुआत दैनिक राशिफल जान लेने के बाद ही करते हैं. देहरादून के ज्योतिषाचार्य संजय लोकल 18 से बताते हैं कि इस समय मिथुन राशि के जातकों को विशेष रूप से सतर्क रहने की जरूरत है. ग्रहों की स्थिति धन हानि के प्रबल संकेत दे रही है. हालांकि 16 जुलाई तक, जब तक सूर्यदेव मिथुन राशि में मौजूद हैं, समाज में आपका मान-सम्मान और प्रभाव बढ़ेगा. मंगल के चलते भाइयों के बीच मनमुटाव और आपसी विवाद हो सकता है.

Aaj Ka Mithun Rashifal/देहरादून. आज 1 जुलाई, बुधवार का दिन है. यह महीना मिथुन राशि के जातकों के लिए उतार-चढ़ाव से भरा यानी मिले-जुले परिणाम लेकर आने वाला है. इस महीने के प्रारंभिक पखवाड़े में आपके परिवार, प्रेम जीवन और करियर में सकारात्मकता का माहौल बना रहेगा. खास तौर पर 16 जुलाई तक, जब तक सूर्यदेव मिथुन राशि में मौजूद हैं, समाज में आपका मान-सम्मान और प्रभाव बढ़ेगा. वृषभ राशि में बैठे मंगलदेव आपको पर्दे के पीछे रहकर अपने कार्यों को कुशलता से निपटाने की प्रेरणा देंगे. कर्क राशि के बृहस्पति आपकी आर्थिक प्रगति और धन संचय में पूरा सहयोग करेंगे. देहरादून के ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि मध्य जुलाई के बाद का समय आपके लिए काफी चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है, जहां आपको कदम-कदम पर सावधानी बरतने की जरूरत होगी. मीन राशि में मौजूद शनिदेव आपके करियर में कड़े अनुशासन और मेहनत की मांग करेंगे.

ये 3 चीजें मुसीबत से बचाएंगी

7 जुलाई को बुधदेव के वक्री होने के बाद आपको अपनी बड़ी महत्वाकांक्षाओं और व्यावहारिक योजनाओं के बीच संतुलन बनाना होगा. इस अवधि में धैर्य, संयम और सही निर्णय ही आपको आने वाले संकटों से बाहर निकाल सकते हैं. ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि इस समय मिथुन राशि के जातकों को विशेष रूप से सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि ग्रहों की स्थिति धन हानि के प्रबल संकेत दे रही है. अगर आप इस दौरान किसी को पैसा उधार देते हैं या कहीं नया इन्वेस्टमेंट करते हैं तो आपका पैसा लंबे समय के लिए फंस सकता है. इसके अतिरिक्त वर्तमान में मंगल की स्थिति के चलते भाइयों के बीच मनमुटाव और आपसी विवाद होने की आशंका बढ़ रही है, जिससे पारिवारिक शांति प्रभावित हो सकती है.

अदालती मामलों में रहें तैयार

ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि कानूनी और सरकारी मामलों को लेकर भी मिथुन जातकों को बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है. अगर आपका कोई सरकारी काम लंबे समय से अटका हुआ है या आप पर कोई मुकदमा चल रहा है तो बेहद सावधान रहें. इस समय मामले को आपस में निपटाने या कॉम्प्रोमाइज के लिए तैयार रहना ही आपके हित में होगा वरना यह विवाद भविष्य में आपके लिए कोई बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकता है. अगर आप सूझबूझ से काम नहीं लेते हैं तो आपके गुप्त शत्रु सक्रिय होकर आपकी गति और मति दोनों को नुकसान पहुंचा सकते हैं.

About the Author

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed