दैनिक राशिफल: जुलाई के पहले दिन कर्क समेत 5 राशियों के सम्मान और बिजनेस में होगी वृद्धि, ध
मेष राशिफल
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन भागदौड़ भरा रह सकता है. पूर्ण मनोबल से अपने कामों को लेकर आगे बढ़ें. सफलता के लिए आज कुछ अधिक प्रयास करने पड़ सकते हैं. कार्यक्षेत्र में विस्तार रहेगा. नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. लोगों का सहयोग प्राप्त होगा. जॉब में सामान्य से बेहतर स्थितियां होंगी. नई योजनाओं के तहत काम करने का अवसर प्राप्त हो सकता है. निवेश के लिए अच्छा समय है. बड़ा निवेश भी कर सकते हैं. पारिवारिक रिश्तों में कुछ उतार-चढ़ाव रह सकता है, खासकर छोटे भाई-बहनों से मतभेद बन सकते हैं. स्वास्थ्य के लिहाज से दिन उत्तम रहेगा. भाग्य का साथ 48% रहेगा. आज के दिन को शुभ बनाने के लिए भगवान गणेश का पूजन कर दिन की शुरुआत करें.
वृषभ राशिफल
आज का दिन आर्थिक उन्नति का रहेगा. किए गए प्रयास सफल रहेंगे. लाभ की स्थितियां बनती दिख रही हैं. कार्यक्षेत्र में नई ऊर्जा और स्फूर्ति रहेगी. पर आज शब्दों के प्रयोग और वाणी की मधुरता पर विशेष ध्यान दें. आज तर्क-वितर्क से तनाव मोल न लें. जॉब के लिहाज से आज काम का तनाव रह सकता है. व्यापार में उतार-चढ़ाव रहने के बावजूद भी लाभ की स्थितियां प्राप्त होंगी. निवेश करते समय आज बहुत सजगता से निर्णय लेने का दिन रहेगा. पारिवारिक दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा. छोटी-छोटी बातों का असर आज मानसिक संतुलन को बिगाड़ सकता है. स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है. भाग्य का साथ लगभग 61% से अधिक रहेगा. आज भगवान शंकर का पूजन कर दिन की शुरुआत करें.
मिथुन राशिफल
आज आपके कामों पर आपके व्यक्तित्व का पूर्ण प्रभाव पड़ेगा इसलिए अपने स्वभाव, आचरण और कार्यशैली पर विशेष ध्यान दें. कार्यक्षेत्र में आज नेतृत्व करने और आगे बढ़कर काम करने के अवसर प्राप्त होंगे. लोगों का सहयोग मिलेगा. राजनीति और चिकित्सा से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अधिक अनुकूल रहेगा. जॉब में आज अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और रुके हुए कामों में गति आती दिख रही है. व्यापार में धन के लेन-देन और कार्यों में गतिशीलता बनी रहेगी. नए अवसर प्राप्त करने का दिन भी रहेगा. निवेश करने के लिए भी अनुकूल समय है. खासकर आज छोटे-छोटे निवेश अधिक फलदायी रहेंगे. भाग्य का साथ 67% से अधिक रहेगा. आज के दिन की शुभता प्राप्त करने के लिए भगवान शंकर को सफेद तिल डालकर जल अर्पित करें.
कर्क राशिफल
आज का दिन विस्तार और वृद्धि प्राप्त करने का होगा. सोचे हुए काम को सुनिश्चित ढंग से आज कर पाएंगे. कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर स्वतः ही प्राप्त होंगे. कार्यों की सृजनात्मकता पर विशेष ध्यान दें. लोगों का सहयोग मिलेगा. व्यापार में गतिविधियां तेज होंगी. धन के लेन-देन और आय की स्थितियां बनी रहेंगी. कोई बड़ा खर्च भी आज आ सकता है. निवेश के लिहाज से आज जोखिम उठाने की प्रवृत्ति को नियंत्रित करना होगा. बहुत सोच-समझकर निवेश करें. परिवार में सहजता रहेगी. पुराने संबंध सुधरेंगे. खान-पान का विशेष ध्यान रखें. भाग्य का साथ 63% मिलेगा. आज भगवान विष्णु का पूजन करके दिन की शुरुआत करें, जो कार्यों में सहजता और विस्तार के लिए नए अवसर प्रदान करने में सहायक रहेगा.
सिंह राशिफल
आज आप अपने संतुलित व्यवहार से सभी कार्य पूर्ण मनोबल के साथ कर पाएंगे. कार्यक्षेत्र में अचानक परिस्थितियों में आ रहे बदलाव को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं, पर पूर्ण मनोबल से आगे बढ़ें, काम बनेंगे. जॉब में कुछ असंतोष के चलते तनाव रह सकता है. व्यापार में गति रहेगी. थोड़ा विलंब जरूर होगा, पर आज आपके सभी काम संपन्न होंगे. विस्तार और आर्थिक उन्नति के लिए प्रयास सार्थक सिद्ध होंगे. निवेश के लिए समय अनुकूल है. सरकारी क्षेत्र से जुड़े निवेश आज अधिक सार्थक रहेंगे. पारिवारिक रिश्तों में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. स्वास्थ्य के लिए दिन उत्तम रहेगा. भाग्य का साथ 56% रहेगा. हनुमान जी का पूजन कर दिन की शुरुआत करने से बल में वृद्धि होगी और संतुलित आचरण प्राप्त होगा.
कन्या राशिफल
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साह से भरा दिन रहेगा. नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा. कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा और किए गए प्रयासों से आर्थिक उन्नति तथा मान-सम्मान भी बढ़ता दिख रहा है. जॉब में आज आपको अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर मिलेगा. नई जिम्मेदारियों के साथ परिवर्तन के लिए भी समय अनुकूल है. व्यापार में सामान्य लेन-देन, निवेश और लाभ की स्थितियां बनी रहेंगी. किसी बड़े निवेश को लेकर आज सजगता बरतने की आवश्यकता है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. भाग्य का साथ 67% से अधिक रहेगा. आज भगवान सूर्य को जल अर्पित कर दिन की शुरुआत करें, जो शुभता और व्यापारिक गति को तेज करने में भी सहायक सिद्ध होगा.
तुला राशिफल
आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा. नई संभावनाएं बनती दिख रही हैं. वहीं, कार्यक्षेत्र के विस्तार के लिए प्रयास सार्थक रहेंगे. अपनी क्षमताओं को बढ़ाने का दिन है. लोगों पर अधिक भरोसा करने की बजाय अपने कामों का स्वयं निरीक्षण करें. जॉब में अधिक सहजता रहेगी. लंबे समय से रुके कामों में भी गति आती दिख रही है. अपनी तरक्की के लिहाज से भी आज प्रयास करना सार्थक सिद्ध होगा. व्यापारिक गतिविधियां सामान्य से बेहतर रहेंगी. पारिवारिक रिश्तों में सहजता रहेगी. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. आज लापरवाही से बचें. भाग्य का साथ 68% से अधिक रहेगा. आज मां दुर्गा का पूजन कर दिन की शुरुआत करें.
वृश्चिक राशिफल
आज कार्यक्षेत्र गतिशील रहेगा. कामों को पूर्ण करने के लिए त्वरित निर्णय लेने की प्रवृत्ति हावी होगी, पर विरोधी सक्रिय हैं. इसलिए आज सजगता से कार्य करने की आवश्यकता है. कार्यक्षेत्र में आपका पराक्रम नई उपलब्धियां प्राप्त करने में सहायक सिद्ध होगा. जॉब में सामान्य स्थितियां रहेंगी. कुछ बड़े निर्णय या काम आज टाल दें, तो बेहतर होगा. व्यापार में बेहतर स्थितियां रहेंगी. नए प्रयासों के लिए दिन अनुकूल है. आज निवेश और विस्तार कर सकते हैं. क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है. असहजता के कारण पारिवारिक रिश्तों में तनाव रह सकता है. स्वास्थ्य के लिहाज से दिन मध्यम रहेगा. भाग्य का साथ 67% से अधिक मिलेगा. भगवान कृष्ण का पूजन कर दिन की शुरुआत करें.
धनु राशिफल
धनु राशि वालों के लिए नई स्फूर्ति और ऊर्जा से भरा दिन रहेगा. बड़ों के आशीर्वाद से आज आपके रुके हुए कामों में गति आएगी. मनोरथ सिद्ध होंगे. कार्यक्षेत्र में कुछ असहजता का अनुभव कर सकते हैं. अपने कामों को लेकर विलंब और असहयोग आज परेशान कर सकता है. जॉब में बदलाव से बचें. किसी भी नए प्रयोग को करने से पहले अपनी बुद्धि, विवेक और क्षमताओं का अवश्य आकलन करें. निवेश के लिए आज सामान्य स्थितियां हैं. पर लेन-देन को लेकर बहुत सजग रहने की आवश्यकता है. पारिवारिक रिश्ते सामान्य रहेंगे और सभी का सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रह सकता है. भाग्य का साथ 69% से अधिक मिलेगा. आज हनुमान जी का पूजन कर दिन की शुरुआत करेंगे.
मकर राशिफल
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन गतिशील रहेगा. कार्यों को लेकर सहजता बढ़ेगी. पर मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा को लेकर आज अधिक सजग रहने की आवश्यकता है. दूसरों के मामलों में आज हस्तक्षेप करना महंगा पड़ सकता है. कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे, पर प्रतिस्पर्धा के चलते आज आपको अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है. जॉब में सामान्य दिन रहेगा. नई जिम्मेदारियों को लेकर व्यस्त रहेंगे. व्यापार के विस्तार को लेकर बहुत सोच-समझकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है. पारिवारिक रिश्तों में उतार-चढ़ाव मिल सकता है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. भाग्य का साथ 65% से अधिक रहेगा. आज भगवान गणेश का पूजन कर दिन की शुरुआत करें.
कुंभ राशिफल
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन प्रगतिशील और नई ऊर्जा से भरपूर रहेगा. सोचे हुए कार्यों में गति आएगी. कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने के नए अवसर प्राप्त होंगे, पर आंतरिक प्रतिस्पर्धा के चलते आज आपको अपनी कार्यप्रणाली में अधिक सुधार करने की आवश्यकता है. जॉब में दिन व्यस्तता से भरा रहेगा. उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल बिठाने में ऊर्जा लगेगी. व्यापार के विस्तार या नए सौदों को लेकर बहुत सोच-समझकर और कानूनी पहलुओं की जांच कर ही आगे बढ़ें. अचानक किसी पुरानी देनदारी के कारण धन का अपव्यय परेशान कर सकता है. निवेश के लिए आज का दिन सामान्य है. दीर्घकालिक योजनाओं में ही निवेश करें. पारिवारिक रिश्तों में वैचारिक मतभेद के कारण उतार-चढ़ाव मिल सकता है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, हालांकि मानसिक थकान संभव है. भाग्य का साथ 70% से अधिक रहेगा. आज भगवान शिव का जलाभिषेक कर दिन की शुरुआत करें.
मीन राशिफल
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन रचनात्मक और मिलाजुला रहेगा. योजनाओं को क्रियान्वित करने में सहजता बढ़ेगी. पर वित्तीय मामलों और दस्तावेजी कार्यों को लेकर आज अधिक सजग रहने की आवश्यकता है. दूसरों के भरोसे अपनी गुप्त बातें साझा करना आज महंगा पड़ सकता है. जॉब में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिसके कारण दिनभर भागदौड़ बनी रहेगी. व्यापार के विस्तार को लेकर बड़ा जोखिम लेने से बचें और अनुभवी लोगों की सलाह लेकर ही आगे बढ़ें. सुख-सुविधा की वस्तुओं पर अचानक अधिक धन का अपव्यय परेशान कर सकता है. निवेश के लिए आज का दिन मध्यम है. सट्टेबाजी से दूर रहें. स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव संभव है. खान-पान का ध्यान रखें. भाग्य का साथ 68% से अधिक रहेगा. आज भगवान विष्णु या केले के वृक्ष का पूजन कर दिन की शुरुआत करें.


