घर के इन हिस्सों में छिपकली का दिखना माना जाता है सौभाग्यशाली, माता लक्ष्मी से क्या है संब
घर के इन हिस्सों में छिपकली का दिखना माना जाता है सौभाग्यशाली, जानें खास बातें
Last Updated:
What it means to see a lizard in your house: अक्सर लोग घर में छिपकली दिखते ही घबरा जाते हैं, लेकिन ज्योतिष और वास्तु में इसे केवल अशुभ नहीं माना जाता. मान्यता है कि घर के कुछ खास हिस्सों में छिपकली का दिखना सौभाग्य और समृद्धि का संकेत हो सकता है. कहा जाता है कि ऐसे संकेत माता लक्ष्मी की कृपा से जुड़े होते हैं. आइए जानें, किन स्थानों पर छिपकली दिखना शुभ माना जाता है और क्यों…
पारंपरिक धार्मिक मान्यताओं और प्राचीन ग्रंथों के अनुसार, प्रकृति और विभिन्न जीव-जंतु मानव जीवन में शुभ और अशुभ घटनाओं के संकेत देते हैं. ज्यादातर भारतीय घरों में छिपकली का दिखना आम है. कई लोग छिपकली से डरते हैं और उसे भगाने की कोशिश करते हैं. लेकिन वास्तु शास्त्र और शकुन शास्त्र में इस जीव को विशेष महत्व दिया गया है. कई मामलों में, छिपकली की उपस्थिति धन, सौभाग्य और प्रगति का संकेत मानी जाती है. बता दें कि कुछ राज्यों में नए घर की वास्तु पूजा में चांदी की छिपकली की मूर्ती भी रखी जाती है. क्योंकि माना जाता है कि छिपकली घर की सुख-संपदा में वृद्धि करती है.

हममें से कई लोगों को इस बात पर संदेह होता है कि घर में छिपकली रखना शुभ है या अशुभ. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, प्राचीन ग्रंथों में छिपकली को देवी लक्ष्मी की कृपा और शुभ शक्ति का प्रतीक माना गया है. वहीं दीपावली की रात घर में दिखाई दे जाए तो इसे लक्ष्मी के आगमन प्रतीक माना जाता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, छिपकली अगर घर में किसी विशेष स्थान पर किसी विशेष समय पर दिखाई दे, तो इसे जीवन में बड़े बदलावों का संकेत माना जाता है.

वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर घर के उत्तर-पूर्व कोने या उत्तर-पूर्व दिशा की दीवार पर छिपकली रेंगती हुई दिखाई दे, तो इसे बहुत शुभ संकेत माना जाता है. यह दृष्टि दैवीय शक्ति, ज्ञान और समृद्धि से जुड़ी है. माना जाता है इन दिशाओं की दिवारों पर छिपकली दिखने के बाद नौकरी व कारोबार में अच्छा लाभ होता है और परिवार में चल रही परेशानियों से भी मुक्ति मिलती है. कई ज्योतिषाचार्य इसे राजयोग की शुरुआत भी मानते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के पूजा कक्ष या मंदिर के आसपास छिपकली का दिखना शुभ माना जाता है. शास्त्रों में इसका उल्लेख है कि यह देवी लक्ष्मी के आशीर्वाद और घर में सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह में वृद्धि का प्रतीक है. इन जगहों पर छिपकली दिखने का अर्थ है कि ईश्वर की आप पर कृपा बनी हुई है और आपके सभी कष्ट एक-एक करके दूर हो जाएंगे.

अगर घर की तिजोरी या धन रखने के स्थान के पास छिपकली दिखाई दे, तो इसे बहुत शुभ माना जाता है. इन जगहों पर छिपकली का दिखना धन लाभ का बहुत ही प्रबल और सकारात्मक संकेत माना जाता है. वहीं अगर छिपकली घर के मेन गेट के पास दिखाई दे तो यह बहुत शुभ माना जाता है. इसका अर्थ है कि आपके लिए आर्थिक लाभ की संभावनाएं बनेंगी और जल्द शुभ समाचार भी मिल सकता है.

हालांकि, शास्त्रों में कुछ चेतावनियां भी दी गई हैं. शगुन शास्त्र के अनुसार, अगर कोई छिपकली बार-बार दीवार से उतरकर फर्श पर घूमती हुई दिखाई दे, तो यह भविष्य में अनावश्यक खर्च, आर्थिक तनाव या वित्तीय हानि की आशंका का संकेत हो सकता है.


