अगले सप्ताह के लिए बाबा वेंगा की भविष्यवाणी, तुला समेत 5 राशियों को नौकरी-कारोबार समेत जीव
Last Updated:
Baba Vanga Weekly Rashifal Prediction 2026: जून के इस सप्ताह के लिए बाबा वेंगा से जुड़ी चर्चित भविष्यवाणी एक बार फिर चर्चा का विषय बनी हुई है. बताया जा रहा है कि 22 से 28 जून तक का समय कर्क, तुला समेत 5 राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है. इन राशियों को पारिवारिक मतभेद, कार्यस्थल पर चल रही अनबन या लंबे समय से लंबित मामलों में सकारात्मक प्रगति देखने को मिल सकती है. साथ ही संवाद और समझदारी के जरिए संबंधों में सुधार होने के संकेत बताए जा रहे हैं. आइए देखते हैं 22 से 28 जून को लेकर कई गईं बाबा वेंगा की भविष्यवाणी में किन किन राशियों को लाभ मिलने वाला है…
Baba Vanga Prediction Weekly Lucky Rashifal 2026: विश्वभर में अपनी रहस्यमयी भविष्यवाणियों के लिए चर्चित बाबा वेंगा का नाम आज भी लोगों के बीच उत्सुकता का विषय बना हुआ है. उनके अनुयायियों का मानना है कि बाबा वेंगा द्वारा की गई कई भविष्यवाणियां समय के साथ सच साबित हुई हैं. ज्योतिष और भविष्यवाणियों में रुचि रखने वाले लोगों के बीच इन दिनों एक ऐसी ही भविष्यवाणी चर्चा में है, जिसमें आने वाले सप्ताह यानी 22 से 28 जून तक का समय कर्क, तुला, कुंभ समेत पांच राशियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी बताया गया है. मान्यता के अनुसार इन 5 राशियों को धन, करियर, व्यापार, सामाजिक प्रतिष्ठा और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं. साथ ही कई मामलों में लंबे समय से चली आ रही परेशानियों और विवादों के समाप्त होने की भी संभावना जताई गई है. आइए देखते हैं 22 से 28 जून को लेकर कई गईं बाबा वेंगा की भविष्यवाणी में किन किन राशियों के लिए फलदायक रहने वाला है…
वृषभ राशि वालों को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी
बाबा वेंगा के अनुसार, वृषभ राशि वालों के लिए 22 से 28 जून तक का समय आर्थिक दृष्टि से काफी मजबूत माना जा रहा है. वृषभ राशि वालों के इस सप्ताह रुके हुए कार्यों में गति आने की संभावना बन रही है और कई प्रतिष्ठित लोगों से जान-पहचान भी बढ़ेगी. इस राशि के नौकरीपेशा जातकों को अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है, जबकि बिजनेस से जुड़े लोगों को नए ग्राहकों और लाभदायक सौदों का फायदा मिल सकता है. अगर ससुराल में कोई समस्या चल रही है तो इस सप्ताह सभी परेशानियां दूर होती जाएंगी और जीवनसाथी का हर कदम पर साथ भी मिलेगा.
कर्क राशि वालों को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी
बाबा वेंगा के अनुसार, कर्क राशि वालों के लिए 22 से 28 जून तक का समय कई नई संभावनाएं लेकर आ सकता है. कर्क राशि वालों को इस सप्ताह करियर में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं और आमदनी में भी अच्छी वृद्धि देखने को मिलेगी. वहीं जो लोग लंबे समय से नौकरी बदलने का प्रयास कर रहे हैं, उन्हें सकारात्मक समाचार मिल सकता है. व्यापार में विस्तार की योजनाएं सफल हो सकती हैं और इसमें कोई करीबी व्यक्ति आपकी मदद कर सकता है. कर्क राशि वालों की आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में बेहतर रहने के संकेत हैं. साथ ही पारिवारिक संबंधों में मधुरता बढ़ सकती है और पुराने मतभेद सुलझने की संभावना है.
तुला राशि वालों को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी
बाबा वेंगा के अनुसार, तुला राशि वालों के लिए 22 से 28 जून तक का समय भाग्य का साथ दिलाने वाला माना जा रहा है. तुला राशि वालों के बिजनेस में अगर कोई समस्या चल रही है तो वह इस सप्ताह दूर हो जाएगी और धन प्राप्ति के आपको कई मौके भी मिलेंगे. आपकी सेहत में सुधार देखने को मिलेगा और शारीरिक व मानसिक रूप से पूरी तरह एक्टिव नजर आएंगे. अगर आपका धन कहीं अटका हुआ है तो इस सप्ताह वापस आने की संभावना बन रही है और धन व संपत्ति में अच्छी वृद्धि होने के संकेत भी मिल रहे हैं. परिवार और मित्रों का सहयोग मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा. साथ ही लंबे समय से अटके कार्य पूरे होने की संभावना व्यक्त की गई है.
मकर राशि वालों को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी
बाबा वेंगा के अनुसार, मकर राशि वालों के लिए 22 से 28 जून तक का समय उपलब्धियों से भरा रह सकता है. इस राशि के नौकरीपेशा वर्ग को ऑफिस में इस सप्ताह प्रमोशन या नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना बन रही हैं. साथ ही कारोबार में लाभ बढ़ सकता है और नए साझेदारी प्रस्ताव मिल सकते हैं. मकर राशि वालों को किसी पुराने विवाद या कानूनी मामले में राहत मिलने के संकेत मिल रहे हैं और लंबे समय से चली आ रही कई चिंताओं में भी कमी आ सकती है, जिससे आपको राहत मिलेगी. आर्थिक मामलों में मजबूती देखने को मिल सकती है और घर-परिवार में सुखद वातावरण रहेगा.
कुंभ राशि वालों को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी
बाबा वेंगा के अनुसार, कुंभ राशि वालों के लिए 22 से 28 जून तक का समय कई शुभ अवसर लेकर आ सकता है. कुंभ राशि वालों को धन संबंधी मामलों में इस सप्ताह राहत मिलने की संभावना बन रही है. साथ ही रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है या आय बढ़ाने के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं. नौकरी और व्यवसाय दोनों क्षेत्रों में प्रगति के संकेत हैं और कार्यस्थल पर आपकी मेहनत की सराहना हो सकती है. कुंभ राशि वालों के परिवार के सदस्यों के साथ संबंध मजबूत होंगे और घरेलू वातावरण सुखद बना रहेगा, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि तथा नए लोगों से संपर्क स्थापित होने की संभावना भी बताई जा रही है.
About the Author

पराग शर्मा Hindi News18 Digital में Chief Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, ग्रह-नक्षत्र, राशि और वास्तु से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेद…और पढ़ें


