शनिवार के दिन इन 2 दिशाओं की यात्रा है वर्जित, भूलकर भी दूध-दही समेत इन चीजों को खाने से भ
शनिवार के दिन इन 2 दिशाओं में ना करें यात्रा, साथ ही इन चीजों को खाने से बचें
Last Updated:
शनिवार का दिन ज्योतिष और परंपराओं के हिसाब से बेहद खास माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन यात्रा की दिशा और खाने-पीने की कुछ आदतें हमारे दिनभर के शुभ-अशुभ फल पर असर डाल सकती हैं. खासकर 2 खास दिशाओं में यात्रा करने से बचने और दूध-दही जैसी कुछ चीजों का सेवन न करने की सलाह दी जाती है. आगे जानिए शनिवार को किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए…
हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ करने से पहले पंचांग जरूर देखा जाता है. पंचांग हिंदू काल गणना पद्धति है. यह सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति पर आधारित होता है. कल यानी 20 जून 2026 (शनिवार) का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से काफी खास माना जा रहा है. इस दिन ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है, जो दोपहर 3:46 बजे तक रहेगा. इसके बाद सप्तमी तिथि शुरू हो जाएगी. ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि शनिवार के दिन कुछ चीजों का विशेष ध्यान रखना चाहिए. शनिदेव को समर्पित इस दिन दो दिशाओं की यात्रा भूलकर भी नहीं करनी चाहिए. आइए जानते हैं शनिवार के दिन किन दिशाओं की यात्रा करने से बचें और किन चीजों को खाने से बचें…

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय जानें – कल यानी शनिवार के दिन सुबह 5:27 बजे सूर्योदय और शाम 19:17 बजे सूर्यास्त होगा. वहीं, सुबह 10:49 बजे चन्द्रोदय और रात 23:39 बजे चन्द्रास्त होगा. पंचांग के अनुसार इस दिन अश्लेषा नक्षत्र सुबह लगभग 10:07 बजे तक प्रभावी रहेगा, जिसके बाद मघा नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा. वैदिक पंचांग के अनुसार, इस दिन वज्र योग (सुबह 07:18 तक) और उसके बाद सिद्धि योग मान्य रहेगा. हर्षण योग की उपस्थिति मुख्य रूप से 18-19 जून 2026 तक ही सीमित थी. अगर आप किसी महत्वपूर्ण कार्य की योजना बना रहे हैं तो अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:09 से 12:57 बजे तक रहेगा, जिसे शुभ माना जाता है.

कल इन समय ना करें कोई भी शुभ काम – वहीं, राहुकाल सुबह 08:59 से 10:41 बजे तक, गुलिक काल सुबह 07:12 बजे से 08:55 बजे तक और यमघण्टकाल सुबह 06:52 से 08:37 बजे तक रहेगा. पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार इन समयों में नए कार्य शुरू करने से बचना चाहिए. वहीं, इस दिन सूर्य मिथुन राशि में तो चंद्रमा कन्या राशि में संचार करने वाले हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

इन दिशाओं में यात्रा करने से बचें – कल शनिवार के दिन पूर्व दिशा और उत्तर-पूर्व (ईशान) दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए क्योंकि इन दो दिशाओं में शनिवार के दिन दिशाशूल रहने वाला है. ज्योतिष और वास्तु के अनुसार, जिस दिशा में दिशाशूल होता है, उन दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए अन्यथा कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दिशाशूल में यात्रा करने से कार्यों में असफलता, आर्थिक नुकसान, शारीरिक कष्ट और दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है. अगर यात्रा करना आवश्यक भी है तो कुछ अचूक ज्योतिषीय उपायों का पालन करना चाहिए.

इन चीजों का सेवन करने से बचें – ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि शनिवार के दिन दूध और दही का सेवन करने से बचना चाहिए. अगर दूध पीना जरूरी है तो उसमें हल्दी या गुड़ मिला लें, तभी सेवन करें. दूध और हल्दी के साथ शनिवार के दिन बैंगन, लाल मिर्च और आम का अचार खाने से बचना चाहिए. मान्यता है कि शनिवार के दिन इन चीजों का सेवन करने से शारीरिक व मानसिक रूप से कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है.


