मीन राशि वालों को आज हर काम में मिलेगी सफलता, बन रहा अद्भुत संयोग
Last Updated:
Aaj Ka Meen Rashifal 19 June 2026: मीन राशि के जातकों के लिए इस अद्भुत संयोग की वजह से आज (शुक्रवार) नौकरी, शिक्षा में तो वृद्धि होने के चांस बन ही रहे हैं, इसकी वजह से माइंड कैपेसिटी और आईक्यू लेवल भी बढ़ेगा. आपके मन में पिछले कुछ समय से जो उलझनें चल रही हैं, उन सबसे शांति मिलेगी.
सागर. मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन (शुक्रवार) विशेष रूप से बहुत ही खास होने वाला है. आज के दिन इस राशि के लोगों के लिए एक बेहद ही शुभ योग बन रहा है, जिसकी वजह से वह नौकरी, करियर, धन-संपत्ति और व्यापार के क्षेत्र में जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें उन्हें सफलता मिलेगी. सागर के ज्योतिषाचार्य और कुंडली विशेषज्ञ पंडित शोभित शास्त्री महाराज ने कहा कि मीन राशि वालों के लिए 19 जून का दिन उज्जवल भविष्य लेकर आया है. इस राशि के जातकों के लिए आज सुभद्र नाम का एक गजब संयोग बन रहा है, जो हर कार्य में उन्नति-समृद्धि लेकर आता है. इस अद्भुत संयोग की वजह से नौकरी, शिक्षा में तो वृद्धि होने के चांस बन ही रहे हैं, इसकी वजह से माइंड कैपेसिटी और आईक्यू लेवल भी बढ़ेगा. आपके मन में पिछले कुछ समय से जो उलझनें चल रही हैं, अगर आप भ्रमित हैं, तो उन सबसे शांति मिलेगी.
सुभद्र योग का असर केवल शिक्षा और करियर में ही नहीं बल्कि व्यापार के क्षेत्र में भी बड़ा लाभदायक है. अगर आप व्यापार में कुछ बढ़ाना चाह रहे हैं या इससे संबंधित कोई कार्य रुका हुआ है और आज के दिन उस कार्य को करते हैं, तो निश्चित रूप से सफलता मिलेगी. फर्नीचर से जुड़ा व्यापार या अन्य कार्य करने पर विशेष फल की प्राप्ति होगी.
कैसा रहेगा स्वास्थ्य?
अभी तक लंबे समय से किसी बीमारी को लेकर घर में तनाव जैसी स्थिति बनी हुई है, तो उससे शांति मिलने के संकेत आज दिखाई दे रहे हैं. दिनभर आप खुद को फ्रेश महसूस करेंगे और अन्य किसी तरह की नई बीमारी से परेशान नहीं होंगे. वहीं आज संपत्ति विवाद को लेकर परिवार में की गई चर्चा सार्थक रहेगी. लव लाइफ की बात करें, तो आज का दिन बहुत ही प्रसन्नतापूर्वक बीतेगा. एक-दूसरे का साथ मिलेगा. अगर पार्टनर रूठा हुआ है, तो आज आपके बीच मनमुटाव दूर हो सकता है.
शुभ अंक और रंग
मीन राशि के जातकों के लिए आज शुभ अंक 3 और 7 रहेंगे. शुभ रंग पीला और आसमानी है.
आज के लिए उपाय
मीन राशि के जातक आज भगवान सूर्य को अर्घ्य दें. एक लोटे में गंगाजल लें. उसमें थोड़ा गुड़, चावल के 21 दाने, एक इलायची, लौंग, सुपारी और एक चुटकी हल्दी डालें. इस जल को 7 भाग में भगवान सूर्य को अर्घ्य दें. इस दौरान ‘ओम सूर्याय नमः’ मंत्र का जाप करें. इस उपाय से आपके सभी बिगड़े काम बनने लगेंगे. हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी.
About the Author
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.


