हाथ में रक्षा सूत्र कितनी बार लपेटना चाहिए? 3, 5 या 7 बार, जानें क्या कहता है नियम

हाथ में रक्षा सूत्र कितनी बार लपेटना चाहिए? 3, 5 या 7 बार, जानें क्या कहता है नियम

होमताजा खबरधर्म

हाथ में रक्षा सूत्र कितनी बार लपेटना चाहिए? 3, 5 या 7 बार, जानें क्या है नियम

Last Updated:

Kalawa Kitni Baar Lapetna Chahiye: पूजा पाठ या किसी मांगलिक कार्य में पंडित जी या पुरोहित लोगों के हाथ में रक्षा सूत्र या कलावा बांधते हैं. उस पवित्र धागे से हमारी रक्षा होती है. हाथ में रक्षा सूत्र कितनी बार लपेटना चाहिए, 3, 5 या 7 बार? इसका नियम क्या है? आइए जानते हैं विस्तार से.

Zoom

हाथ में रक्षा सूत्र कितनी बार लपेटना चाहिए?

Raksha Sutra Kitni Baar Lapetna Chahiye: हिंदू धर्म में जब कोई व्यक्ति अपने घर या तीर्थ स्थान पर पूजा पाठ, हवन, यज्ञ आदि या कोई अन्य मांगलिक कार्य करता है तो पंडित जी उसके हाथों में रक्षा सूत्र या कलावा बांधते हैं. इसे कुछ स्थानों पर मौली भी कहा जाता है. पंडित जी वह रक्षासूत्र हाथ में 3 बार या 5 बार लपेटते हैं. कुछ लोगों को देखेंगे कि वे अपनी कलाई में एक ही बार कलावा लपेटकर बांधे होते हैं तो कुछ 7 या उससे अधिक बार रक्षा सूत्र को लपेटते हैं. ऐसे में सवाल यह है कि हाथ में रक्षा सूत्र कितनी बार लपेटना चाहिए, 3, 5 या 7 बार?

हाथ में रक्षा सूत्र कितनी बार लपेटना चाहिए?

मुख्य रूप से हाथ में जब रक्षा सूत्र बांधा जाता है तो उसे कम से कम 3 बार लपेटा जाता है. यह अ​धिकतर पंडित और पुरोहित करते हैं. कुछ लोग 5 बार कलावे को हाथ से लपेटकर बांध देते हैं. हाथ में रक्षा सूत्र या कलावे को 3 या 5 बार लपेटना चाहिए.

रक्षा सूत्र 3 बार लपेटने का महत्व

रक्षा सूत्र को जब 3 बार लपेटा जाता है तो उसका संंबंध त्रिदेवों और त्रिशक्तियों से हो जाता है. हिंदू धर्म में त्रिदेवों ब्रह्मा, विष्णु और महेश शामिल हैं, वहीं त्रिशक्तियों में माता महालक्ष्मी, महासरस्वती और महाकाली हैं. जब आप 3 बार रक्षा सूत्र लपेटकर बांधते हैं तो आपको त्रिदेव और त्रिशक्तियों ये सुरक्षा प्राप्त होती है. वे आपकी रक्षा करते हैं.

कलावा 5 बार लपेटने का महत्व

जब आप हाथ में कलावा या रक्षा सूत्र को 5 बार लपेटकर बांधते हैं तो इसका संबंध इस सृष्टि के पंच तत्वों से होता है. उन पंच तत्वों में पृथ्वी, आकाश, जल, अग्नि और वायु शामिल हैं. इससे मिलकर मनुष्य का शरीर बना है. रक्षा सूत्र को 5 बार लपेटना इन पंच तत्वों को संतुलित और सुरक्षित रखने का प्रतीक माना जाता है.

रक्षा सूत्र किस हाथ में बांधना चाहिए?

पुरुषों को रक्षा सूत्र उनके दाहिने हाथ में बांधना चाहिए, वहीं विवाहित महिलाओं के बाएं हाथ में रक्षा सूत्र बांधने का नियम है. लड़कियों और अविवाहित युवतियों के दाएं हाथ में रक्षा सूत्र बांध सकते हैं.

रक्षा सूत्र बांधते समय आपका हाथ खुला न रहे, मुट्ठी बांध लेनी चाहिए. मंत्रोच्चार के साथ ही रक्षा सूत्र बंधवाना चाहिए. रक्षा सूत्र बांधने के बाद पंडित और पुरोहित को दक्षिणा देते हैं.

रक्षा सूत्र बांधने का मंत्र

येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबलः।
तेन त्वामनुबध्नामि रक्षे मा चल मा चल॥

About the Author

authorimg

कार्तिकेय तिवारीDeputy News Editor

कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. धर्म में पचांग, पुराणों और शास्त्रों के आधार पर व्…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed