मिथुन राशि वालों की लव लाइफ में आएगा भूचाल! मन में रहेगी उलझन
Mithun Rashifal Today, 1 June 2026: आज 1 जून, सोमवार का दिन है. हिंदी पंचांग के अनुसार, आज अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि दोपहर 3 बजकर 3 मिनट तक रहेगी, जिसके बाद द्वितीया तिथि शुरू हो जाएगी. मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा. धन और दस्तावेजों (डॉक्यूमेंट्स) के मामले में आज आपको बेहद सोच-समझकर काम करने की जरूरत है. आज आप किसी विशेष कार्य को लेकर काफी व्यस्त रह सकते हैं, जिसके कारण दिनभर भाग-दौड़ बनी रहेगी.
राहु के चंगुल से मुक्त हुए देवगुरु बृहस्पति
देहरादून के ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि आज के दिन बृहस्पति का गोचर कर्क राशि में होने वाला है, जिससे मिथुन राशि वाले लोगों के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ेगा. बुध और शुक्र के साथ बैठने के बाद बृहस्पति कर्क राशि में संचार करेंगे, जहां राहु की दृष्टि है. उन्होंने बताया कि जैसे ही बृहस्पति कर्क राशि में गोचर करेंगे, वे राहु के चंगुल से पूरी तरह बाहर आ जाएंगे.
‘विष्णु लक्ष्मी योग’ से बनेंगे बिगड़े काम
ज्योतिषाचार्य संजय के अनुसार, बृहस्पति के राहु से बाहर आते ही मिथुन राशि के जातकों के जीवन में तरक्की के नए आयाम खुलेंगे. उन्होंने कहा कि अगर किसी की कुंडली में सारे ग्रह खराब स्थिति में हों और केवल बृहस्पति बेहतर हो, तो वह अकेले ही मिथुन जातकों की नैया पार लगा देते हैं. अब बृहस्पति की सीधी दृष्टि शनि पर होगी. चूंकि शनि कर्म के प्रतीक हैं और वे जिस घर में बैठते हैं, वहां शुभ फल देते हैं, इसलिए आपके सभी कार्य अब शुभ होंगे.
इस महीने आपका कोई नया काम शुरू हो सकता है या आपको कोई बड़ा नया अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) मिल सकता है. इस समय बुध और शुक्र एक साथ लग्न में विराजमान हैं, जिससे ‘विष्णु लक्ष्मी योग’ बन रहा है. इस शुभ योग के प्रभाव से मिथुन राशि के जातकों के सभी कार्य उत्कृष्ट रूप से पूरे होंगे.
महिला मित्रों का मिलेगा सहयोग, प्रेम विवाह के संकेत
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, मिथुन राशि के पुरुष जातकों के जीवन में महिला मित्रों का आगमन आसानी से हो पाएगा. वहीं, किसी नए व्यक्ति की एंट्री से मन में उनके लिए प्रेम भावनाएं पैदा हो सकती हैं, क्योंकि बुध और शुक्र के सामने चंद्रमा बैठा हुआ है. ज्योतिषाचार्य का कहना है कि इस योग में जो जातक पैदा होता है, वह भविष्य में लव मैरिज (प्रेम विवाह) ही करता है. आने वाले दिनों में मिथुन राशि के लोगों की लव लाइफ में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा. पार्टनर्स के बीच लंबे समय से चली आ रही गलतफहमियां दूर होंगी और जिंदगी का एक नया चक्र शुरू होगा.
विदेश यात्रा का योग और मन में उलझन
इस समय ग्रहों की स्थिति देखें तो बुध, शुक्र के ठीक सामने मंगल, चंद्रमा और केतु बैठे होंगे. मंगल, चंद्र और केतु के एक साथ होने से इस राशि के कई जातक प्रेम विवाह के बंधन में बंध सकते हैं. इसके साथ ही ऐसे संकेत भी मिल रहे हैं कि मिथुन राशि वाले जातक अपना निवास स्थान बदलकर विदेश जाकर बस सकते हैं. हालांकि, ज्योतिषाचार्य ने यह भी सचेत किया है कि आने वाले समय में आप रिलेशनशिप को लेकर थोड़े कंफ्यूज हो सकते हैं, क्योंकि आपके सामने दो विकल्प आ सकते हैं. आपको कभी लगेगा कि अरेंज मैरिज की जाए, तो कभी लव मैरिज का विचार मन में आएगा. मानसिक उतार-चढ़ाव के कारण आपको कभी लगेगा कि सभी अपने हैं, और कभी महसूस होगा कि कोई भी आपका अपना नहीं है.


