करियर स्थिर, व्यापार बढ़िया, जानें सिंह राशि वालों के लिए जून का पहला दिन कैसा?
Last Updated:
Aaj ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today: आज ग्रह-नक्षत्रों की यह स्थिति सिंह राशि के जातकों के लिए मिश्रित लेकिन संतुलित परिणाम देने वाली रहेगी. दिनभर किसी बड़े नुकसान या परेशानी के संकेत नहीं हैं. वहीं कुछ मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना भी दिखाई दे रही है. पढ़ें राशिफल…
Aaj Ka Singh Rashifal 01 June 2026, Leo Daily Horoscope: प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश मेहता के अनुसार सोमवार, 01 जून 2026 को प्रतिपदा तिथि और ज्येष्ठा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. चंद्रमा वृश्चिक राशि में भ्रमण कर रहे हैं. ग्रह-नक्षत्रों की यह स्थिति सिंह राशि के जातकों के लिए मिश्रित लेकिन संतुलित परिणाम देने वाली रहेगी. दिनभर किसी बड़े नुकसान या परेशानी के संकेत नहीं हैं. वहीं कुछ मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना भी दिखाई दे रही है. खासकर व्यापार और आर्थिक गतिविधियों से जुड़े लोगों के लिए दिन सामान्य से बेहतर रह सकता है.
करियर एवं शिक्षा राशिफल
करियर के लिहाज से नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन स्थिर रहने वाला है. कार्यस्थल पर अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ संबंध सामान्य बने रहेंगे. किसी प्रकार की बड़ी रुकावट या विवाद की संभावना नहीं है. नियमित कामकाज पहले की तरह चलता रहेगा और कार्यों में संतुलन बना रहेगा. हालांकि यदि कोई महत्वपूर्ण या लंबे समय से अटका हुआ नौकरी संबंधी काम है, तो उसे आज आगे बढ़ाने की जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए. विद्यार्थियों के लिए दिन उत्साहजनक रह सकता है. पढ़ाई में मन लगेगा और एकाग्रता बनी रहेगी. जो छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं या किसी परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, उन्हें सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है.
व्यापार एवं आर्थिक स्थिति
व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल माना जा रहा है. कारोबार में किसी बड़े लाभ के संकेत भले ही न हों, लेकिन हानि की संभावना भी नहीं दिखाई दे रही है. व्यापार जिस गति से चल रहा है, उसे उसी तरह आगे बढ़ाना बेहतर रहेगा. बाजार की स्थिति सामान्य रहने के कारण बड़े जोखिम लेने से बचना उचित होगा. हालांकि रुके हुए कार्यों को पूरा करने या किसी नई योजना पर काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा माना जा सकता है. आर्थिक स्थिति में संतुलन बना रहेगा. धन के मामले में कोई बड़ी परेशानी सामने नहीं आएगी. पुराने अटके हुए कार्यों में प्रगति मिल सकती है और कुछ लोगों को नए अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं.
स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के मामले में सिंह राशि के जातकों को थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत होगी. दिनभर स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव, जोड़ों में दर्द या मौसम से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानियां हो सकती हैं. अत्यधिक भागदौड़ और अनियमित दिनचर्या से बचना बेहतर रहेगा. पर्याप्त आराम और संतुलित खानपान से स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा.
पारिवारिक संबंध एवं लव लाइफ
पारिवारिक जीवन और प्रेम संबंधों में दिन सामान्य रहेगा. प्रेमी-प्रेमिका के बीच आपसी व्यवहार संतुलित रहेगा, लेकिन भावनाओं में बहकर किसी बात को जरूरत से ज्यादा महत्व देने से बचना चाहिए. छोटी-छोटी बातों पर मतभेद की स्थिति बन सकती है. दांपत्य जीवन में भी सामान्य स्थिति बनी रहेगी. पति-पत्नी के बीच किसी बड़े विवाद के योग नहीं हैं. संतान से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण कार्य पूरे होने की संभावना भी दिखाई दे रही है.
इन बातों का रखें ध्यान
ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश मेहता के अनुसार सिंह राशि के जातकों को आज नीले और काले रंग के वस्त्र पहनने से बचना चाहिए. हल्के गुलाबी, सफेद या श्वेत रंग के कपड़े धारण करना शुभ रहेगा. इसके साथ ही शहद, शरबत या अन्य मीठे पदार्थों का दान करना शुभ फलदायी माना गया है.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


