मेष राशि वालों सावधान…सड़क पर हो सकता है कांड, ये 1 घंटा 44 मिनट आज सबसे अशुभ
Last Updated:
Aaj Ka Mesh Rashifal 1 June 2026 : मेष राशि के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा. कोई विशेष योग्य नहीं बनेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11.51 से 12.46 तक रहेगा. अशुभ समय राहुकाल 7.07 से 8.51 तक होगा. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज मेष राशि के स्वामी मंगल साहस, ऊर्जा और शक्ति देंगे. मंगल ग्रह मंगलकारी साबित होंगे. प्यार और रिश्तों में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ सकता है.
Aaj Ka Mesh Rashifal 1 June 2026 (मेष राशि टुडे)/मिर्जापुर. मेष राशि के जातकों का दिन आज सामान्य रहेगा. कोई विशेष योग्य बनने की संभावना नहीं है. हालांकि, ग्रहों का प्रभाव आपको विशेष लाभ देगा. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और रिश्तों के लिए भी दिन सामान्य रहेगा. आज ग्रीष्म ऋतु, माष ज्येष्ठ है. तिथि प्रतिपदा है. नक्षत्र ज्येष्ठा है. योग सिद्ध और योग सिद्ध है. सूर्योदय 5.23 मिनट पर और सूर्यास्त 7.14 मिनट पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11.51 से 12.46 तक रहेगा. यह मुहूर्त उत्तम माना जाता है. अशुभ समय राहुकाल 7.07 से 8.51 तक रहेगा. इसमें कोई नया और शुभ काम न करें. दिशाशूल पूर्व दिशा में रहेगा.
न करें ये काम
अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आप आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. हालांकि, लापरवाही बिल्कुल नहीं करें. गैस, रक्तचाप और पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है. तनाव बढ़ सकता है. ऐसे में कोई भी ऐसी चीजें न खाएं, जो पेट को खराब करे. वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें, अन्यथा दुर्घटना हो सकती है. उपाय के तौर पर दिनचर्या नियमित रखें. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं. प्यार और रिश्तों में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ सकता है. छोटी बातों को लेकर बहस हो सकती है. धैर्य और समझदारी के साथ काम लें. कोई भी ऐसा काम न करें, जिससे पार्टनर की भावनाएं आहत हों. छोटी बातों को इग्नोर करें. रिश्तों में संतुलन बनाए रखें. परिवार से जुड़ी मानसिक चिंता परेशान कर सकती है.
सार्वजनिक न करें ये चीज
अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, आज आपकी आर्थिक स्थित सामान्य रहेगी. अचानक खर्च आ सकते हैं. निवेश और आर्थिक मामलों में कोई जोखिम न लें. धन से जुड़े मामलों में कोई भी लापरवाही नहीं करें. नौकरी और करियर में चुनौतियां आ सकती है. प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी. ऐसे में सतर्क रहने की विशेष आवश्यकता है. गोपनीय योजनाओं को सार्वजनिक करने से बचें. नुकसान हो सकता है.
About the Author
प्रियांशु गुप्ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें


