दैनिक राशिफल: वृष राशि वालों को धन प्राप्ति के अवसर मिलेंगे तो मीन वाले क्रोध पर नियंत्रण
मेष राशिफल
आज का दिन आपके लिए पराक्रम भरा होगा. मेहनत और यश अर्जित करने के लिए अनुकूल स्थितियां मिलेगी. नक्षत्र स्वामी का गोचर आपके पराक्रम भाव से हो रहा है, जो आपको सूझबूझ और सामर्थ के साथ जिम्मेदारियां निभाने का उत्साह भी प्रदान करेगा. कार्य क्षेत्र में व्यस्तता रहेगी, जो लोग जॉब में हैं, उनके लिए दिन अनुकूल पर अत्यधिक काम के प्रेशर को ना ले. स्वास्थ्य पर इसका प्रभाव पड़ सकता है. व्यापारिक वर्ग के लिए अनुकूलता के साथ गतिशीलता रहेगी पर जोखिम उठाने की प्रवृत्ति से आज बचें, खासकर यात्रा में सजकता रखें. रिश्तों के लिए स्थितियां सामान्य रहेगा. आज भगवान शंकर का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 68% तक रहेगा.
वृष राशिफल
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक उन्नति और प्रगति के कार्यों को सजकता से लेने का है. आज कई अवसर प्राप्त होंगे और लोगों से संपर्क बढ़ेगा, जिसका लाभ कार्यक्षेत्र में उठा सकते हैं. निवेश संबंधी मामले, टारगेट बेस अचीवमेंट के लिए आज का दिन अनुकूल है, प्रयासरत बने रहें. व्यापारिक वर्ग को आज सहजता प्राप्त होगी. काम बनते दिखेंगे, लंबे समय से कोई अटका हुआ काम भी अगर प्रयास किया जाए तो आज पूरा हो सकता है. जो लोग नई जॉब की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए भी आज दिन अनुकूल रहेगा. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और रिश्तों में थोड़ी सी असहजता रह सकती है. आज भाग्य का साथ 72% तक रहेगा. आज सोमवार का व्रत कर भगवान शिव की पूजा करें.
मिथुन राशिफल
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साह भर रहेगा, जिम्मेदारियां बढ़ेगी पर कहीं ना कहीं मानसिक तनाव और भ्रम की स्थिति आपको परेशान कर सकती है. इसलिए सहज भाव से सकारात्मक दृष्टि से आगे बढ़े, निश्चित सफल होंगे. धन लाभ की स्थितियां मिलेंगी. जॉब में लंबे समय से चले हैं आ रहे हैं विवाद या कोई निर्णय जिसे लेने में कठिनाई हो रही थी, वह भी आज आप ले पाएंगे. व्यापारिक वर्ग के लिए अनुकूलता रहेगी. धन का लेन-देन बना रहेगा और नए प्रोजेक्ट पर काम करने का विचार आज बन सकता है. पार्टनरशिप को लेकर भी सहजता रहेगी. कर्ज लेन-देन और निवेश में आज सजकता रखें. भाग्य का साथ 75% तक रहेगा. आज सोमवार का व्रत कर प्रदोष काल में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें.
कर्क राशिफल
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन व्यर्थ की भाग दौड़ में जा सकता है. अपने कर्म पर एकाग्रता बनाए रखें. नक्षत्र स्वामी का गोचर 12वें भाव से हो रहा है. अतः बाहरी आय के स्रोत और व्यापारिक लाभ की स्थितियां बनेगी. जो लोग जॉब में हैं, उन्हें नए अवसर मिल सकते हैं और मैनेजमेंट का साथ रहेगा. व्यापारिक वर्ग लेन-देन और निवेश में सजकता बढ़ते, व्यापार का विस्तार करने का प्रयास आज सफल रहेगा. मान सम्मान यश में वृद्धि रहेगी. बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर आज कार्य करेंगे. विद्यार्थी वर्ग को आज अपने उच्च मनोबल को लेकर आगे बढ़ाने की आवश्यकता है. संतान पक्ष को लेकर भी थोड़ी सजकता रखने की जरूरत है. स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा. भाग्य का साथ 56% तक रहेगा. भगवान शिव का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
सिंह राशिफल
सिंह राशि वालों के मान सम्मान में आज वृद्धि रहेगी. कार्यों में सरलता अनुभव करेंगे. लंबे समय से कोई प्लानिंग चल रही है उसके लिए भी अगर आज आप प्रयास करते हैं तो निश्चित तौर सफलता पाएंगे हैं . नक्षत्र स्वामी का गोचर लाभ भाव से हो रहा है अतः आज का दिन आर्थिक उन्नति और धन लाभ के संकेत दे रहा है. जो लोग जॉब में है उन्हें आज प्रमोशन या सीनियर्स का अप्रिशिएसन प्राप्त होगा. वहीं जो लोग व्यापार में है उनके लिए गतिशीलता रहेगी. तुरंत निर्णय लेने में सक्षम होंगे. रिश्तों के लिहाज से आज का दिन थोड़ा कमजोर जा सकता है. गलतफहमी के चलते तनाव मिल सकता है. स्वास्थ्य सामान्य से उत्तम रहेगा. भाग्य का साथ 72% है. आज भगवान सूर्य के दर्शन का दिन की शुरुआत करें.
कन्या राशिफल
आज नक्षत्र स्वामी का गोचर आपके कर्म भाव से हो रहा है इसलिए निश्चित तौर पर सफलता की नए आयाम आज आप प्राप्त कर पाएंगे. सूझबूझ और अपनी तार्किक शक्ति का प्रयोग कर कार्यक्षेत्र में उत्साह और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. यात्राओं के योग भी बना रहे हैं. जो लोग जॉब में हैं, उन्हें आज अधिक अनुकूलता महसूस होगी. हालांकि काम का दबाव भी रहेगा. व्यापारिक वर्ग के लिए आज स्थायित्व प्राप्त करने का दिन है. कोई नई डील भी फाइनलाइज हो सकती है. स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अनुकूल रहेगा. भाग्य का साथ 59% तक रहेगा. आज हनुमानजी के दर्शन करके दिन की शुरुआत करें.
तुला राशिफल
आज का दिन तुला राशि वालों के लिए सफलता के कर आ रहा है, नक्षत्र स्वामी का गोचर भाग्य भाव से हो रहा है इसलिए आज के दिन की सार्थकता के लिए अपने कामों में निरंतरता बनाएं और प्रयासरत रहे निश्चित सफल रहेंगे.जो लोग जॉब में है उन्हें जरूर आज थोड़ा सा सतर्क रहने की आवश्यकता है. निवेश, धन के लेनदेन और अपनी वाणी के संयमित प्रयोग का पर पूर्ण ध्यान दें .जो लोग व्यापार में है, गतिशीलता रहेगी कामों में लाभ और आर्थिक उन्नति के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे. स्वास्थ्य को लेकर आज सजकता रखने की आवश्यकता है. वहीं रिश्तो में भी सहजता रहेगी, बशर्ते आप थोड़ा सा समय अपने परिवार को दें.भाग्य का साथ 75% है. आज भगवान शंकर का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
वृश्चिक राशिफल
आज का दिन उत्साह और स्फूर्ति भर रहेगा. बस जल्दबाजी से आज बचना होगा. आपको निर्णय लेते समय सजाता रखनी होगी. कार्यक्षेत्र में विस्तार वृद्धि के अवसर मिलेंगे. नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा. कार्यक्षेत्र में आपका ज्ञान और कार्य कुशलता सराही जाएगी. जो लोग जॉब में हैं, उनके लिए उन्नति के मार्ग खुलेंगे. जॉब चेंज करने के लिए प्रयास कर सकते हैं. वही व्यापार में आज विस्तार के अवसर जरूर मिलेंगे पर धन के अधिक खर्च से तनाव भी रह सकता है. इसलिए सोच समझकर खर्च करें, आज मान सम्मान में वृद्धि रहेगी. रिश्तों को लेकर आज आपका एकांकी पान तनाव का कारण बन सकता है. स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अनुकूल रहेगा. भाग्य का साथ 60% तक रहेगा. आज सोमवार का व्रत करें और प्रदोष काल में शिवजी की पूजा करें.
धनु राशिफल
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन गतिशील रहेगा. विशेष रूप से कार्यक्षेत्र में हलचल बनी रहेगी. कई जिम्मेदारियां साथ लेकर चलना पड़ सकता है. वहीं कार्यक्षेत्र में आपकी तार्किक प्रवृत्ति कुछ लोगों का विरोध भी सामने ला सकती है. जो लोग जॉब में हैं, उनको सहजता और अनुकूलता प्राप्त होगी. वहीं व्यापारिक वर्ग को कुछ नए प्रोजेक्ट्स और नई योजनाओं का के तहत कार्य करने का मौका मिलेगा. स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अनुकूल है. संतान पक्ष के लिए कोई सुखद अनुभव प्राप्त हो सकता है. वहीं रिश्तों को लेकर आज सहजता रहेगी. भाग्य का साथ 58% है. आज भगवान विष्णु का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
मकर राशिफल
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा. पुराने रुके हुए कार्यों में गति आएगी. वहीं निवेश या भूमि संबंधी मामलों में आज परेशानी महसूस कर सकते हैं. व्यापारिक विस्तार रहेगा पर जोखिम उठाने की प्रवृत्ति से आज बचें. जो लोग जॉब में हैं, उन्हें मैनेजमेंट से तालमेल बनाकर कार्य करने करने पर सफलता मिलेगी. आर्थिक उन्नति और लाभ के अवसर मिलेंगे पर अपनी सतर्कता से ही आप इनका उपयोग में ला सकते हैं. गर्मी के मौसम में सेहत का पूरा ध्यान रखें. भाग्य का साथ 69% तक रहेगा. आज भगवान शंकर का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
कुंभ राशिफल
कुंभ राशि वालों का आज उच्च मनोबल, सकारात्मक सोच और अनुशासित आचरण अपार सफलता दिला सकता है. नक्षत्र स्वामी का गोचर आपकी पंचम भाव से होने जा रहा है इसलिए कार्य में नवीनता सृजनात्मक आपकी यश को बढ़ाएगी. पराक्रम में मंगल देव की अनुकूलता मिलेगी. जो लोग जॉब में हैं, उन्हें अधिक सतर्कता से उच्च मनोबल से कार्य करने की आज आवश्यकता है. वहीं व्यापारिक वर्ग के लिए अनुकूलता अधिक दिख रही है. लंबे समय से चल रहा कोई कार्य भी आज आर्थिक उन्नति और लाभ देकर जाएगा. स्वास्थ्य के लिए दिन अनुकूल रहेगा. भाग्य का साथ 66% तक रहेगा. आज भगवान शंकर का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
मीन राशिफल
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन स्थायित्व प्रदान करने के लिए किए गए प्रयासों को सफल करेगा. आर्थिक पक्ष को ध्यान में रखते हुए लिए गए निर्णय आज सफल रहेंगे. कार्यक्षेत्र में विस्तार मिलेगा पर खर्च पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है. जो लोग जॉब में है, उन्हें तनाव और क्रोध पर भी नियंत्रण रखना होगा. आज जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिन्हें सफलता से पूर्ण कर पाएंगे. वहीं व्यापारिक वर्ग के लिए भी अनुकूलताएं रहेगी. नए प्रोजेक्ट और अनुबंधों पर काम किया जा सकता है. यात्राओं को लेकर जरूर आज सजक रहे. त्वरित निर्णय लेते समय एक बार दोबारा जरूर सोचे. स्वास्थ्य के लिए हाथ से दिन अनुकूल रहेगा. भाग्य का साथ 52% तक रहेगा. आज भगवान विष्णु का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.


