मेष राशि वालों की लव लाइफ में घुलेगी मिठास, आ सकता है शादी का रिश्ता!
Last Updated:
Mithun Rashifal Today, 29 May 2026: मेष राशि में सूर्य, चंद्रमा और मंगल की युति से त्रिग्रही योग बन रहा है. ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि के अनुसार, आज का दिन करियर और बिजनेस में बड़ी सफलता व दीर्घकालीन धनलाभ लेकर आया है. वहीं, लव लाइफ में पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी और सिंगल जातकों के लिए नए रिश्ते आ सकते हैं. स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए खान-पान पर ध्यान दें. जानें आज का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और भाग्यशाली अंक.
Mesh Rashifal Today, 29 May 2026: मेष राशि में आज त्रिग्रही योग बन रहा है. सूर्य, चंद्रमा और मंगल के एक साथ आने से यह विशेष योग निर्मित हो रहा है. आज ग्रीष्म ऋतु, ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और स्वाति नक्षत्र है. आज परिघ योग बन रहा है. सूर्योदय सुबह 5:24 बजे और सूर्यास्त शाम 7:12 बजे होगा. आज का शुभ समय (अभिजीत मुहूर्त) सुबह 11:50 बजे से दोपहर 12:46 बजे तक रहेगा. यह मुहूर्त लंबे समय तक बेहतर लाभ प्रदान करता है; मांगलिक और शुभ कार्य करने के लिए यह मुहूर्त अत्यंत श्रेष्ठ है. आज का अशुभ समय (राहुकाल) सुबह 10:34 बजे से दोपहर 12:18 बजे तक रहेगा, जिसमें कोई भी नया काम शुरू न करें, क्योंकि यह नुकसानदेह हो सकता है. आज दिशाशूल पश्चिम दिशा में रहेगा.
विंध्यधाम के विद्वान ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि ने लोकल 18 को बताया कि मेष राशि के स्वामी मंगल आज ऊर्जा, रचनात्मक कार्य और आत्मविश्वास प्रदान करेंगे. दैनिक दिनचर्या पर इसका गहरा प्रभाव देखने को मिलेगा और आप पूरे दिन ऊर्जावान महसूस करेंगे. चंद्रमा पांचवें भाव में रहेगा, जिससे बुद्धि, शिक्षा, प्रेम और रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी. वहीं सूर्य का प्रभाव आत्मबल बढ़ाएगा और मानसिक व आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा. आज पूरे दिन छोटे-छोटे स्रोतों से धनलाभ होता रहेगा.
ऐसा रहेगा सेहत का हाल
ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी. हालांकि, पेट और पाचन से जुड़ी हुई हल्की समस्या हो सकती है, इसलिए खान-पान में संतुलन बनाए रखें. सलाह के तौर पर आज सुपाच्य भोजन का सेवन करें. योग और ध्यान नियमित रूप से करें, इससे आपकी ऊर्जा और आत्मविश्वास बना रहेगा तथा काम में मन लगा रहेगा. पेय पदार्थों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें और बाहर का कुछ भी खाने से बचें.
प्यार और रिश्तों में आएगी मिठास
अखिलेश अग्रहरि के अनुसार, आज प्यार और रिश्तों में मिठास बढ़ेगी. प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी और पार्टनर के साथ रोमांटिक मूड बना रहेगा. एक साथ अकेले वक्त बिताने से आपसी नजदीकियां बढ़ेंगी. अविवाहित लोगों के लिए भी नए रिश्ते आ सकते हैं और विवाह की बात आगे बढ़ सकती है. परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल रहेगा. घर का वातावरण सामान्य रहेगा और बच्चों से जुड़ी कोई शुभ समाचार मिल सकती है.
आर्थिक स्थिति होगी मजबूत
अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. भाग्य का साथ मिलने से धनलाभ के मजबूत योग बनेंगे और निवेश से भी लाभ मिलेगा. हालांकि, अगर आप किसी नए निवेश की योजना बना रहे हैं, तो सोच-समझकर ही कदम बढ़ाएं. आज आय में वृद्धि के स्पष्ट योग हैं. नौकरी और करियर के क्षेत्र में आपके रचनात्मक कार्यों की प्रशंसा होगी. व्यवसाय में विस्तार होगा और आप नई योजनाओं पर काम कर सकते हैं, जो दीर्घकालीन लाभ देंगी.
ये हैं आज के शुभ अंक और रंग
अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि आज मेष राशि के लिए शुभ अंक 5 और भाग्यांक 1 रहेगा. आज का शुभ रंग हरा और शुभ दिशा उत्तर है. आज के दिन भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करें और ‘ ॐ गं गणपतये नमः’ मंत्र का 21 या 108 बार जाप करें. इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, दिन अच्छा बीतेगा और आप अद्भुत मानसिक ऊर्जा महसूस करेंगे.
About the Author
राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें


