दाईं और बाईं कौन सी आंख फड़कना होता है शुभ, जानिए क्या कहता है ज्योतिष

दाईं और बाईं कौन सी आंख फड़कना होता है शुभ, जानिए क्या कहता है ज्योतिष

मिर्जापुर: अक्सर आपकी दाई और बाई आंख फड़फड़ाता है. दाएं और बाएं आंख के फड़फड़ाने का वैज्ञानिक कारण की जानकारी सभी को है. हालांकि, ज्योतिषी कारण भी होता है. ज्योतिष के अनुसार आंखों के फड़फड़ाना पर अलग-अलग फल मिलते हैं. बाई आंख और दाईं आंख दोनों के फड़फड़ाना के अलग-अलग फल मिलते हैं. विंध्यधाम के विद्वान ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि ने लेकर जानकारी दी है.

विंध्यधाम के विद्यवान ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि ने लोकल 18 से बताया कि अक्सर लोगों के मन में ये बातें आती रहती हैं कि आँख का फड़कना कैसा प्रभाव देता है. ज्योतिषीय और लोक मान्यताओं के आधार पर इनके शुभ और अशुभ दोनों प्रभाव होते हैं. आंखों के फड़फड़ाने से पुरूष और महिलाओं दोनों को अलग-अलग प्रभाव पड़ते हैं. सरल भाषा में कहें तो पुरुष के लिए आँख का फड़कना, मतलब दाईं आँख का फड़कना शुभ माना जाता है और वहीं बाईं आँख का फड़कना अशुभ माना जाता है.

धनलाभ के बनते हैं योग

अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि अगर दाईं आँख फड़कती है तो काम में सफलता मिलती है. धन लाभ, अच्छी खबर या किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होने के योग बनते हैं. कोई मान-सम्मान या पद-प्रतिष्ठा बढ़ने की स्थिति बनती हैं. वहीं, यदि पुरुष की बाईं आँख फड़कती है तो अशुभ संकेत माना जाता है. ऐसी स्थिति में मानसिक तनाव, चिंता, विवाद, झगड़ा, धन हानि या रुकावट तथा अप्रिय समाचार मिलने की कोई संभावना होती है.

महिलाओं के लिए ये हैं शुभ-अशुभ

अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि यदि अगर महिलाओं का आँख फड़कता है, तो उसके भी अलग-अलग फल मिलते हैं. जब बाईं आँख फड़कता है तो शुभ संकेत माना जाता है. ख़ुशी, लाभ, धन लाभ, सफलता, प्रेम संबंध या पारिवारिक सुख के शुभ समाचार मिलने के योग बनते हैं. वहीं, ऐसी इच्छाएं जो आपके मन में चल रही हैं वो पूरी होने की संभावना बनती है. वहीं, आपकी दाईं आँख जब फड़कता है तो उसको अशुभ संकेत माना जाता है, इससे चिंता, परेशानी, रिश्तों में तनाव, आर्थिक नुकसान, कोई बाधा या असफलता, इस तरह की समस्याएं आपको सामना करना पड़ता है.

होता है वैज्ञानिक कारण

अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि ज्योतिष मान्यता के अलावा जो वैज्ञानिक दृष्टिकोण के अनुसार आँख फड़कने का कई कारण होते हैं. कभी-कभी हमारी जब नींद पूरी न हो, अत्यधिक थकान हो, ज्यादा मोबाइल या स्क्रीन टाइम, कभी-कभी तनाव, कैफीन, चाय-कॉफी का अधिक मात्रा में लेने से होता है. हर बार इसे अशुभ से जोड़ना ये ज़रूरी नहीं है. ज्योतिष में अगर देखा जाए तो दाईं आँख का शुभ और बाईं आँख का अशुभ माना जाता है. वहीं,  महिलाओं के लिए बाईं आँख का शुभ और दाईं आँख का अशुभ माना जाता है, लेकिन वैज्ञानिक दृष्टिकोण से इसे नजरअंदाज भी किया जा सकता है.

Source link

You May Have Missed