क्या आज मकर राशि वालों के पूरे होंगे रुके हुए काम? जानिए करियर को लेकर राशिफल

क्या आज मकर राशि वालों के पूरे होंगे रुके हुए काम? जानिए करियर को लेकर राशिफल

Last Updated:

Aaj Ka Makar Rashifal 19 May 2026: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कई मायनों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है. ज्योतिषाचार्य पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी के अनुसार आज करियर, व्यापार और पारिवारिक मामलों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, वहीं व्यापार में भी लाभ के योग बन रहे हैं. लंबे समय से रुके कार्य पूरे होने की संभावना है. परिवार और रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी तथा जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेने की सलाह दी गई है. छात्रों के लिए दिन मेहनत और एकाग्रता से भरा रहेगा.

ख़बरें फटाफट

जोधपुर: आज 19 मई, मंगलवार का दिन मकर राशि वालों के लिए कई महत्वपूर्ण संकेत लेकर आया है.ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि में चंद्रमा आज आपकी राशि से छठे भाव में गोचर कर रहा है. पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी के अनुसार आज का दिन संयम, सतर्कता और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का है. यदि आप धैर्य बनाए रखेंगे तो दिन आपके पक्ष में बेहतर परिणाम लेकर आ सकता है.

आज स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही बिल्कुल न करें. मौसम के बदलाव और बढ़ती गर्मी के कारण थकान, कमजोरी या खानपान से जुड़ी परेशानी महसूस हो सकती है.जो लोग पहले से किसी बीमारी या दवा से जुड़े हुए हैं, उन्हें अपनी दवाइयां समय पर लेने की सलाह दी गई है. योग, मेडिटेशन और हल्का व्यायाम आपकी ऊर्जा को संतुलित रखेगा और मानसिक तनाव कम करेगा। बाहर का भोजन कम करें और पानी पर्याप्त मात्रा में पिएं.

मकर राशि वालों के रिश्तों में बढ़ेगा सामंजस्य
परिवार और रिश्तों के लिहाज से दिन सकारात्मक रहने वाला है. भाइयों के साथ संबंध मजबूत होंगे और परिवार में लंबे समय से चली आ रही किसी बात का समाधान किसी वरिष्ठ सदस्य की मध्यस्थता से निकल सकता है। दांपत्य जीवन में प्रेम और समझ बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में भी अच्छे संकेत मिल रहे हैं। हालांकि विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से थोड़ा भटक सकता है, इसलिए एकाग्रता बनाए रखना जरूरी रहेगा.

मकर राशि वाले करें ये उपाय
पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी के अनुसार आज मंगल ऊर्जा को मजबूत करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें. संभव हो तो नजदीकी हनुमान मंदिर जाकर दर्शन करें और बजरंगबली का आशीर्वाद लें। ऐसा करने से नकारात्मकता दूर होगी और कार्यों में सफलता मिलने के योग प्रबल होंगे.

मकर राशि वालों को थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता
कार्यक्षेत्र में आज आपको विरोधियों या प्रतिस्पर्धियों से थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है. ऑफिस या व्यापार में किसी भी बात को लेकर जल्दबाजी में प्रतिक्रिया देने से बचें.अपनी योजनाओं को हर किसी के साथ साझा न करें और बिना सोचे किसी पर अधिक भरोसा करने से भी बचें.

About the Author

Jagriti Dubey

Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed