मेष राशि की आज पार्टनर से हो सकती है झड़प, न करें ये गलती, बन रहा गजकेसरी योग

मेष राशि की आज पार्टनर से हो सकती है झड़प, न करें ये गलती, बन रहा गजकेसरी योग

Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 18 May 2026 : मेष राशि की सेहत आज सामान्य रहेगी. बाहर की चीजें खाने से परहेज करें. प्यार और रिश्तों में अनबन हो सकती है. छोटी बातों को लेकर तनाव हो सकता है. पार्टनर के साथ बहस से बचें. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11.50 से 12.44 तक रहेगा. अशुभ समय राहुकाल 7.11 से 8.53 तक रहेगा. दिशाशूल पूर्व में है. मिर्जापुर के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहारी लोकल 18 से बताते हैं कि मेष राशि के स्वामी मंगल की विशेष दृष्टि आज आपके ऊपर है.

Aaj Ka Mesh Rashifal 18 May 2026 (मेष राशि टुडे)/मिर्जापुर. मेष राशि में आज गजकेसरी योग का प्रभाव बन रहा है. सूर्य, मंगल, बुद्ध व गुरु से विशेष योग बनने जा रहा है. यह भाव अचानक से फैसले और राजनीतिक फायदे के लिए बेहद की महत्त्वपूर्ण माना जाता है. आज ग्रीष्म ऋतु, माष ज्येष्ठ है. तिथि तृतीया है. नक्षत्र रोहिणी है. पक्ष शुक्ल है. सूर्योदय 5.28 पर होगा. सूर्यास्त 7.06 पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11.50 से 12.44 तक रहेगा. इस मुहूर्त में किया गया कोई भी शुभ काम लंबे समय तक अच्छा फायदा देता है. अशुभ समय राहुकाल 7.11 से 8.53 तक रहेगा. यह समय शुभ नहीं माना जाता है. दिशाशूल पूर्व में रहेगा.

मिर्जापुर के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहारी लोकल 18 से बताते हैं कि मेष राशि के स्वामी मंगल की विशेष दृष्टि आपके ऊपर है. मंगल ग्रह आत्मविश्वास को मजबूत करने वाला माना जाता है. ऐसे में आप ऊर्जा और शक्ति के साथ काम करते हुए नजर आएंगे. हालांकि, क्रोध और जल्दबाजी में कोई भी काम नहीं करें, वरना नुकसान हो सकता है. चंद्रमा सातवें भाव में गोचर करेंगे, जिससे प्रतिस्पर्धा और स्वास्थ्य से जुड़ी चीजों में परिवर्तन देखने को मिल सकता है. ग्रह का प्रभाव आपको सक्रिय करने में भी बेहद मददगार साबित होगा. सूर्य की क्षमता आपको मजबूत बनाएगा, जिससे मानसिक तौर पर  मजबूत नजर आएंगे.

ये गलती पड़ेगी भारी

अखिलेश बताते हैं कि आज सेहत सामान्य रहेगी. थकान महसूस हो सकती है. पेट और पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है. बाहर की चीजों को खाने से परहेज करें. सुबह उठकर नियमित टहलें, इससे फुर्ती बनी रहेगी. प्यार और रिश्तों में अनबन हो सकती है. छोटी बातों पर तनाव हो सकता है. पार्टनर के साथ बहस से बचें. अतिवेग में कुछ भी न कहें. लंबे समय तक पछतावा होगा. वाणी पर नियंत्रण रखें. धैर्य के साथ काम लें. समझदारी बनाए रखें. परिवार का माहौल सामान्य रहेगा. किसी सदस्य के सेहत की चिंता हो सकती है. प्रेम और सहयोग बनाए रखने की आवश्कता है.

इनसे भी रहें सावधान

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज आपकी आर्थिक स्थिति मिलीजुली रहेगी. खर्चों में वृद्धि हो सकती है. लेन-देन में विशेष सावधानी रखें. उधार देने से बचें. नौकरी और करियर में कार्यक्षमता के अनुसार फल मिलेगा. मेहनत की प्रशंसा होगी. विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है.

About the Author

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed