बरगद वृक्ष की तरह आपका दांपत्य जीवन रहे मजबूत, वट सावित्री व्रत पर भेजें ये संदेश!
आज 16 मई को वट सावित्री व्रत रखा जा रहा है. हिंदी धर्म में वट सावित्री व्रत एक बेहद ही महत्वपूर्ण व्रत माना जाता है, जिसे शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और लंबी उम्र के लिए रखती है. मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र में श्रद्धा भाव से महिलाएं मनाती हैं. आज के दिन आप अपने पति को वट सावित्री व्रत की शुभकामना संदेश उन्हें व्हॉट्सऐप, फेसबुक या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए भेज सकती हैं. अपनी सहेलियों को भी आपको वट सावित्री व्रत के लिए हार्दिक बधाई संदेश भेजना है तो यहां डालें इन खास मैसेज पर एक नजर…
क्यों मनाते हैं वट सावित्री का व्रत?
वट सावित्री का व्रत ज्येष्ठ अमावस्या के दिन मनाया जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, वट सावित्री का व्रत सावित्री और सत्यवान से संबंधित है. ऐसी मान्यता है कि सावित्री ने अपने तप, बुद्धि, पतिव्रता धर्म के बल पर अपने पति सत्यवान के प्राण को यमराज से वापस प्राप्त किए थे. सावित्री के इसी त्याग, तप और पति धर्म को निभाने के लिए वट सावित्री का व्रत रखा जाता है. महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, परिवार की खुशहाली, अखंड सौभाग्य के लिए ये व्रत रखती हैं.
वट वृक्ष की होती है पूजा
वट सावित्री व्रत में बरगद के पेड़ (वट वृक्ष) की पूजा करती हैं शादीशुदा महिलाएं. ऐसा इसलिए क्योंकि बरगद के पेड़ को दीर्घायु और स्थिरता का प्रतीक माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस वृक्ष में ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास होता है. पूजा के दौरान वृक्ष के चारों तरफ धागा बांधा जाता है. फिर महिलाएं पेड़ की परिक्रमा करती हैं. परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करती हैं. वट सावित्री के व्रत को समर्पण, प्रेम, निष्ठा, वैवाहिक संबंधों की मजबूती का प्रतीक माना जाता है.
वट सावित्री व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं
माता सावित्री का आशीर्वाद आपके दांपत्य जीवन में
सुख, समृद्धि, प्रेम और अखंड सौभाग्य बनाए रखे
आपका जीवन खुशियों से सदैव भरा रहे.
वट सावित्री व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं!
वट सावित्री व्रत के पावन अवसर पर
बरगद वृक्ष की तरह आपका रिश्ता भी
हमेशा मजबूत और अटल बना रहे
आपको और आपके परिवार को ढेरों शुभकामनाएं.
सावित्री के तप, प्रेम और समर्पण का यह पावन पर्व
आपके जीवन में सुख, शांति और सौभाग्य लाए.
वट सावित्री व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं!
आप दोनों का साथ हमेशा यूं ही बना रहे
जीवन के हर मोड़ पर, आप एक-दूसरे का सहारा बने रहें
हर दिन आपका प्यार और खुशियों से सजा रहे.
वट सावित्री व्रत की शुभकामनाएं!
बरगद वृक्ष की तरह आपका दांपत्य जीवन
हमेशा मजबूत, लंबा और सुखमय बना रहे
माता सावित्री की कृपा आप पर सदैव बनी रहे.
वट सावित्री व्रत की ढेरों शुभकामनाएं!
सावित्री के अटूट प्रेम और समर्पण का प्रतीक
यह पावन व्रत आपके जीवन में सुख, शांति और सौभाग्य लाए.
आप सभी को वट सावित्री व्रत की हार्दिक बधाई!
आपके जीवन में कभी प्यार न हो कम
चेहरे पर सदा बनी रहे आपके मुस्कान
वट सावित्री व्रत आपके लिए मंगलमय हो.
सावित्री और सत्यवान जैसा
विश्वास और अपनापन
हर रिश्ते में बना रहे.
हैप्पी वट सावित्री व्रत 2026


