आज बन रहा है दुर्लभ शुभ योग! कर्क राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, रुके काम पकड़ेंगे रफ्तार

आज बन रहा है दुर्लभ शुभ योग! कर्क राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, रुके काम पकड़ेंगे रफ्तार

Last Updated:

Aaj Ka Kark Rashifal 8 May: आज शुक्रवार का दिन कर्क राशि वालों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है. आज आकाश मंडल में बनने वाला ‘शुभ योग’ आपके सोए हुए भाग्य को जगाने वाला है. ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी के मुताबिक, आज आपकी राशि में आत्मविश्वास का संचार होगा और करियर से लेकर व्यक्तिगत जीवन तक हर तरफ सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे. चाहे ऑफिस में बॉस की तारीफ हो या घर में जीवनसाथी का साथ, आज सितारे पूरी तरह आपके पक्ष में हैं.

Aaj Ka Kark Rashifal 8 May 2026 (कर्क राशि टुडे): हमारी जिंदगी में ग्रहों का काफी असर होता है, और इन ग्रहों की चाल और योग ही आपके दिन को तय करती है. ऐसे में कई बार योग आपके पक्ष में होता है और कई बार योग पक्ष में नहीं होता. इन्हीं में से एक योग है शुभ नामक योग. माना जाता है कि इस योग का प्रभाव इसके नाम की तरह ही शुभ रहता है. नैनीताल निवासी ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि आज 8 मई 2026, शुक्रवार के दिन इस योग का प्रभाव रहने वाला है. आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि रहने वाली है. आज उत्तराषाढा नामक नक्षत्र रहने वाला है. साथ ही आज वाणिज्य नामक करण का प्रभाव रहने वाला है.

ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी के अनुसार आज का दिन कर्क राशि वालों के लिए आत्मविश्वास, सम्मान और नई संभावनाओं से भरा रह सकता है. शुभ योग के प्रभाव से कई रुके हुए कार्यों में गति आने की संभावना है. परिवार और समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है.

क्या है शुभ योग?
ज्योतिष शास्त्र में शुभ योग को अत्यंत सकारात्मक माना जाता है. ऐसा कहा जाता है कि जब यह योग बनता है तो व्यक्ति के कार्यों में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है. मानसिक तनाव कम होता है और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होती है. इस योग का प्रभाव विशेष रूप से नौकरी, शिक्षा, व्यापार और पारिवारिक जीवन पर अच्छा माना जाता है. आज कर्क राशि वालों को इसी योग का लाभ मिल सकता है.

शुभ योग का जीवन में कैसे पड़ेगा प्रभाव ?

  • रिश्तों में बढ़ेंगी नजदीकियां: शुभ योग का प्रभाव आपके प्रेम संबंधों में आज देखने को मिलेगा. आज का दिन अपने लिए शुभ फल देने वाला साबित होगा. जो लोग लंबे समय से अपने रिश्ते को लेकर असमंजस में थे, उन्हें आज अपने साथी से स्पष्टता और सहयोग मिल सकता है. पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी. विवाहित लोगों के लिए भी दिन सुखद रहेगा. जीवनसाथी से कोई सरप्राइज या खुशखबरी मिल सकती है. हालांकि छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचें, वरना रिश्तों में तनाव पैदा हो सकता है.
  • करियर में मिलेगी सफलता: नौकरीपेशा लोगों के जीवन में भी आज शुभ योग का प्रभाव देखने को मिलेगा. आज का दिन उपलब्धियों से भरा रह सकता है. ऑफिस पर आपके काम की सराहना होगी और उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से प्रभावित हो सकते हैं. कुछ लोगों को नई जिम्मेदारी या प्रमोशन से जुड़ी खबर मिल सकती है. जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं. व्यापारियों के लिए भी दिन लाभकारी रहेगा. कोई नई डील या नया ग्राहक व्यापार में फायदा पहुंचा सकता है. साझेदारी में काम कर रहे लोगों को आज सावधानी के साथ निर्णय लेने की जरूरत होगी. निवेश से जुड़े मामलों में अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना बेहतर रहेगा.

महिलाओं को मिलेगी सराहना
शुभ योग का प्रभाव महिला जातकों के लिए बेहद फायदेमंद और सुखद परिणाम देने वाला होता है. आज कर्क राशि की महिलाओं के लिए दिन उत्साह और सकारात्मकता से भरा रह सकता है. परिवार में आपकी राय को महत्व मिलेगा, कामकाजी महिलाओं को ऑफिस में सराहना मिल सकती है. कुछ महिलाओं को किसी समारोह या सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है. स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा, लेकिन थकान और नींद की कमी को नजरअंदाज न करें.

आज कर्क राशि का दिशा शूल

आज का दिशा शूल पश्चिम दिशा है, कर्क राशि के जातकों को आज पश्चिम दिशा की यात्रा करने से बचना होगा. शुभ अंक 8 जबकि शुभ रंग सफेद और नीला रहेगा.

आज का उपाय: पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के जातकों को आज किसी देवी मंदिर में श्रृंगार वस्त्र चढ़ाना शुभ रहेगा. साथ ही आज मां का षोडशोपचार पूजन करें, और संतोषी माता की पूजा आराधना करना शुभ रहेगा.

About the Author

Seema Nath

सीमा नाथ 6 साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शाह टाइम्स में रिपोर्टिंग के साथ की जिसके बाद कुछ समय उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम …और पढ़ें

Source link

You May Have Missed