वृषभ राशि वालों के सिर पर आज महादेव का हाथ! किसी नए काम की कर सकते हैं शुरुआत

वृषभ राशि वालों के सिर पर आज महादेव का हाथ! किसी नए काम की कर सकते हैं शुरुआत

Last Updated:

Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि के जातक बहुत मेहनती होते हैं. आप वह किसी भी लक्ष्य को साधते हुए उसे पूरा भी कर सकते हैं. आप अपने मेहनत के दम पर ऐसे लोग सफलता को प्राप्त कर सकते हैं. आइए काशी के ज्योतिष से जानते हैं कि वृषभ राशि वाले जातकों के लिए आज का पूरा दिन कैसा रहेगा.

वृषभ राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 4 मई को ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और सोमवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज अनुराधा नक्षत्र और परिध योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा पूरे दिन और पूरी रात वृश्चिक राशि में संचरण कर रहे हैं. आइए काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए सोमवार का दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिए कैसा रहने वाला है.

ज्योतिषाचार्य पण्डित विकास पांडेय ने बताया कि वृषभ राशि के जातक बहुत मेहनती होते हैं और लक्ष्य को साधते हुए उसे पूरा भी करते हैं. आप अपनी मेहनत के दम पड़ भी सफलता को प्राप्त कर सकते हैं. इसलिए वृषभ राशि के जातक आज अपने कार्यक्षेत्र में मेहनत से बिल्कुल भी पीछे न हटें. आज आप किसी नए काम की नींव भी रख सकते हैं. यह समय उस लिहाज से भी आपके लिए बेहतर है.

नौकरी में तनाव से बचें
यदि आप नौकरी कर रहे हैं, तो आज आप ऑफिस में काम को लेकर पूरे दिन थोड़े तनाव में भी रहेंगे. आज आपके बॉस को आपसे जो उम्मीदें हैं, उसपर आप खरे भी उतरेंगे. वहीं बात स्टूडेंट्स की करें, तो आज आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं. आज आप अपना पूरा फोकस पढ़ाई पर रखें, तभी आपको सफलता मिलेगी.

पैसों का होगा लाभ
वृषभ राशि के जातकों को आज धन का लाभ भी होगा. आज आप शेयर बाजार में पैसा इन्वेस्ट करेंगे, तो इससे आपको बेहतर रिटर्न मिल सकता है. हालांकि इसके पहले आपको किसी एक्सपर्ट से सलाह भी जरूर लेनी चाहिए. आज आप चाहे तो एफडी, टीडी जैसे सरकारी स्कीम में भी पैसा इन्वेस्ट कर पाएंगे.

पार्टनर से रिश्ते होंगे बेहतर
वृषभ राशि के जातकों के लव लाइफ में आज खुशहाली बनी रहेगी. आज आप अपने पार्टनर को छोटा ही सही उसे कोई तोहफा भी उपहार स्वरूप जरूर भेंट करें. वहीं जो लोग शादीशुदा हैं, आज उनका जीवन सामान्य रहने वाला है. आज आप अपने व्यस्त समय के बावजूद घर परिवार में थोड़ा वक्त जरूर बिताएं.

बड़ों का करें सम्मान
वृषभ राशि के जातक आज अपने माता-पिता और घर के बड़े बुजुर्गों का सम्मान जरूर करें. आज आपको स्वास्थ्य लाभ भी होगा. यदि आप नया वाहन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह समय उसके लिए भी बेहतर है.

शिवलिंग पर ऐसे चढ़ाएं बेलपत्र
वृषभ राशि वालों का आज का शुभ रंग सफेद और शुभ अंक 7 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक 11 बेलपत्र पर राम-राम लिखकर यदि भगवान शिव पर अर्पित करेंगे, तो इससे आपकी सभी मनोवांछित मनोकामनाएं पूर्ण होंगी.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed