कन्या राशि वालों को आज हर काम में मिलेगी सफलता, परिवार और प्यार में बढ़ेगी मधुरता

कन्या राशि वालों को आज हर काम में मिलेगी सफलता, परिवार और प्यार में बढ़ेगी मधुरता

Last Updated:

Aaj ka Kanya Rashifal 3 may 2026: आज का दिन कन्या राशि के जातक वालों के लिए शुभ रहने वाला है. घर में आध्यात्मिक माहौल रहेगा. परिवार के साथ कहीं पूजा पाठ करने के लिए जा सकते हैं. प्रेम की भावना रहेगी. आपके रोमांटिक और आदर्श दोनों तरह के रिश्तों में मधुरता और सुधार आएगा. दांपत्य जीवन में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे. जीवनसाथी के साथ आपकी नजदीकियां बढ़ेंगी और आपके बीच प्यार बढ़ेगा.

परमजीत/देवघर: दैनिक राशिफल का आकलन ग्रह नक्षत्र के अनुसार पड़ता है. आज ऋषिकेश पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष द्वितीया तिथि, अनुराधा नक्षत्र, परिघ योग रहने वाला है. चन्द्रमा वृश्चिक राशि में संचार करने वाला है. देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुद्गल बताते हैं कि गणेश जी की कृपा से आज के दिन आपको लाभकारी परिणाम देने वाली यात्रा पर जाने का योग भी बन रहा है. आपके घर में छोटे मोटे मांगलिक कार्य हो सकते हैं. आज आपके घर में कोई अतिथि का आगमन हो सकता है जिससे आपको लाभ का योग रहेगा. हर कार्य मे सफलता हासिल होगी. आज व्यापार में आपको भरपूर मुनाफा होगा बेहिचक धन निवेश कर सकते हैं. आज शेयर बाजार में भी धन निवेश कर सकते हैं.

परिवार मे हसीं खुशी का माहौल रहने वाला है. जीवनसाथी आपके हर कार्यों में मदद करने वाली है. जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने का भी प्लान बना सकते हैं. आज छात्रों के लिए बढ़िया दिन रहने वाला है. शुभ समाचार की प्राप्ति होगी. रोजी रोजगार की तलाश पूरी हो सकती है.

व्यापार में मिलेगा शुभ संकेत
आज कन्या राशि वालों के लिए व्यापार के क्षेत्र में बेहद शुभ संकेत मिल रहे हैं. आज किए गए सौदे और निर्णय भविष्य में बड़ा लाभ दे सकते हैं. ग्राहकों का विश्वास बढ़ेगा और नए अवसर भी सामने आएंगे. साझेदारी में काम करने वालों को विशेष सफलता मिलने के योग हैं. कुल मिलाकर आज का दिन व्यापार को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला साबित हो सकता है.

लव और परिवार
आज का दिन कन्या राशि के जातक वालों के लिए शुभ रहने वाला है. घर में आध्यात्मिक माहौल रहेगा. परिवार के साथ कहीं पूजा पाठ करने के लिए जा सकते हैं. प्रेम की भावना रहेगी. आपके रोमांटिक और आदर्श दोनों तरह के रिश्तों में मधुरता और सुधार आएगा. दांपत्य जीवन में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे. जीवनसाथी के साथ आपकी नजदीकियां बढ़ेंगी और आपके बीच प्यार बढ़ेगा.

स्वास्थ के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहने वाला है. जो भी शारीरिक और मानसिक कष्ट है वह समाप्त हो सकता है. जो नियमित बीपी और शुगर की दवाइयों का सेवन लेते हैं वह लेते रहें. इसके साथ ही संतुलित आहार भी लें और नियमित योग और व्यायाम करते रहें.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed