आषाढ़ अमावस्या पर 4 राशिवाले रहें सावधान! नकारात्मक शक्तियों से सेहत, धन, करियर में हानि

आषाढ़ अमावस्या पर 4 राशिवाले रहें सावधान! नकारात्मक शक्तियों से सेहत, धन, करियर में हानि

Last Updated:

Ashadha Amavasya 2026 Unlucky Zodiac Signs: आषाढ़ अमावस्या 14 जुलाई को है. मंगलवार को होने की वजह से यह भौमवती अमवस्या है. इस दिन वृषभ समेत 4 राशिवालों को अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा, वहीं निवेश में सावधानी रखें, नहीं तो धन हानि हो सकती है. आइए जानते हैं आषाढ़ अमावस्या का 4 राशियों पर अशुभ प्रभाव.

Zoom

आषाढ़ अमावस्या 2026 का 4 राशियों पर नकारात्मक प्रभाव.

Ashadha Amavasya 2026 Unlucky Zodiac Signs: आषाढ़ अमावस्या 14 जुलाई दिन मंगलवार को है. पंचांग अनुसार, आषाढ़ अमावस्या तिथि 13 जुलाई, सोमवार को 6:49 पीएम से लेकर 14 जुलाई, मंगलवार को 3:12 पीएम तक रहेगी. अमावस्या के दिन नकारात्मक ​शक्तियों का प्रभाव अधिक होता है, इसलिए लोगों को सावधान रहना चाहिए. नकारात्मकता से भरे लोग तंत्र मंत्र का गलत उपयोग करते हैं. इस बार की आषाढ़ अमावस्या पर 4 राशिवालों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा, वहीं धन हानि और करियर में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

आषाढ़ अमावस्या 2026 4 राशियों पर नकारात्मक प्रभाव

वृषभ: आषाढ़ अमावस्या के दिन वृषभ राशि के लोगों को प्रॉपर्टी या अन्य निवेश से बचकर रहना चाहिए. दूसरे के भरोसे पर किया गया निवेश आपको धन संकट में डाल सकता है. पैसा लगाने से पहले उसके बारे में सभी चीजें अच्छे से पता कर लें. इस दिन आप मानसिक तनाव में घिर सकते हैं, ऐसे में योग, ध्यान आदि से स्वयं को शांत रखें. अपने मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें. करियर में नए अवसर मिलेंगे, लेकिन आपकी लापरवाही से मौका हाथ से जा सकता है.

मिथुन: आषाढ़ अमावस्या के अवसर पर मिथुन राशिवालों को परिवार में वाद विवाद की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है. इस दिन आप पर कोई गलत आरोप लग सकता है या छोटी बातों को लेकर मनमुटाव हो सकता है. इससे आपके संंबंधों में खटास आ सकती है. ऐसे में आप तिल का ताड़ न बनाएं तो अच्छा है. कुछ बातों को नजरअंदाज कर सकते हैं, जिससे शांति बनी रहे. आपमें एनर्जी की कमी महसूस हो सकती है और सेहत थोड़ी ढीली रह सकती है. स्वास्थ्य का ध्यान रखें और मानसिक तौर पर मजबूत रहें.

सिंह: आषाढ़ अमावस्या पर सिंह राशिवालों को धन हानि हो सकती है. इस वजह से आप वित्तीय मामलों में सतर्क रहें. पैसे बचाकर रखें, नहीं तो फिजूलखर्च की वजह से बैंक बैलेंस कम हो सकता है. अचानक से रुपए उधार लेने पड़ सकते हैं या कर्ज की स्थिति बन सकती है. कार्यस्थल पर काम का दबाव बढ़ सकता है, जिससे आप तनाव में आ सकते हैं. अपने मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

कन्या: आषाढ़ अमावस्या के दिन कन्या राशिवालों का मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है. इस दिन छोटी सी बात पर भी आप गुस्सा हो सकते हैं, आपका मूड खराब हो सकता है, आपका बीपी बढ़ सकता है. ओवर थिकिंग से बचें. मन को शांत रखने की कोशिश करें. आपको निवेश का कोई अवसर मिल सकता है, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि वो प्रॉपर्टी सही है या नहीं. कहीं आपका पैसा फंस तो नहीं जाएगा. धोखाधड़ी से सावधान रहें. निवेश से पहले पूरी जानकारी जरूर लें.

About the Author

authorimg

कार्तिकेय तिवारीDeputy News Editor

कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. धर्म में पचांग, पुराणों और शास्त्रों के आधार पर व्…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed