सपने में सांप दिखना शुभ या अशुभ? ज्योतिषाचार्य ने बताए स्वप्न शास्त्र के संकेत

सपने में सांप दिखना शुभ या अशुभ? ज्योतिषाचार्य ने बताए स्वप्न शास्त्र के संकेत

Last Updated:

Snake Dreams:काशी के ज्योतिषाचार्य पण्डित संजय उपाध्याय ने बताया कि सांप के रंग उसके एक्टिविटी से भविष्य के कई संकेत मिलते है.सपने में यदि काले रंग का सांप दिख जाए तो यह मनुष्य के लिए शुभ संकेत होता है.

वाराणसी: सपने हर किसी को आते है.सपनो में लोग अलग-अलग चींजों को देखते भी हैं. अक्सर लोगों को सपने में भगवान शंकर के गले की शोभा बढ़ाने वाला सांप भी दिख जाता है. सांप से जुड़े सपनों के अलग-अलग फल होते हैं. कई मामले में यह शुभ साबित होता हैं, तो कई मामले में इस तरह के सपने असुभ संकेत देते हैं. ज्योतिष के अंतर्गत स्वप्न शास्त्र में इसका विस्तृत उल्लेख है जिसमें में स्वप्न से जुड़े कई राज छिपे है. अगर आप भी सपने में सांप को देख रहे हैं, तो आइये जानते है इसका क्या असर आपके जीवन पर पड़ने वाला है.

काशी के ज्योतिषाचार्य पण्डित संजय उपाध्याय ने बताया कि सांप के रंग उसके एक्टिविटी से भविष्य के कई संकेत मिलते हैं. सपने में यदि काले रंग का सांप दिख जाए, तो यह मनुष्य के लिए शुभ संकेत होता है. यदि सपने में सांप आपको दौड़ाकर काटें तो समझिए आपको धन,वैभव की प्राप्ति होने वाली है. इसके साथ ही आपके जीवन में आने वाली अंजान आफत भी कोषों दूर चली जाएगी. यदि आप नौकरी करने वाले हैं, तो यह आपके प्रमोशन के सूचक भी है. इसके अलावा जो लोग बिजनेस कर रहे हैं उन्हें यह अपार धन का लाभ भी कराएगा.

मिलेगा अशुभ समाचार

वहीं यदि आपको सपने में सांपो का झुंड दिखें तो इसे स्वप्न शास्त्र में अशुभ माना जाता है. यह धन हानि का कारक साबित होगा. इसके अलावा, आपके जीवन में यह किसी अंजान आफत का संकेत भी है. ऐसी स्तिथि में मनुष्य को सामाजिक हानि भी हो सकती है. ऐसे स्वप्न आपको आएं तो आपको जीवन में थोड़ा सतर्क रहने को जरूरत है.

तो बरसेगा खूब धन

इसके अलावा, यदि आप सपने में सांप को मार रहे हैं, तो भी यह शुभ संकेत माना जाता है. हालांकि, यह सांप भूरा हो तो इससे धन हानि की संभावना है. सपने में सफेद सांप का दिखना बेहद शुभकारी होता है. ऐसी स्तिथि में आपको कहीं से कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है. इसके अलावा यह आपके तरक्की और उन्नति का भी संकेत है,

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed