Vastu Tips: गर्मी में लगवाने जा रहे हैं एसी, तो यहां जानिए सही दिशा और वास्तु के ये नियम

Vastu Tips: गर्मी में लगवाने जा रहे हैं एसी, तो यहां जानिए सही दिशा और वास्तु के ये नियम

Last Updated:

गर्मी के बढ़ते तापमान के बीच लोग घर में एसी लगवा रहे हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार एसी की सही दिशा बेहद महत्वपूर्ण होती है. दक्षिण-पूर्व दिशा में एसी लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और सुख-शांति का माहौल बना रहता है.

फरीदाबाद: गर्मी ने इस बार आते ही अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है. दोपहर में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है ऐसे में लोग अपने घरों को ठंडा रखने के लिए एसी लगवाने में जुट गए हैं. खासकर फरीदाबाद जैसे शहरों में एसी की मांग तेजी से बढ़ रही है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एसी लगवाने के लिए भी एक सही दिशा तय की गई है? वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर एसी सही दिशा में लगाया जाए, तो घर में सुख-शांति बनी रहती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.

घर में एसी कौन सी दिशा में लगाएं

बल्लभगढ़ में स्थित उदासीन आश्रम के महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य ने Local18 से बातचीत में बताया घर में एसी लगवाते समय दिशा का विशेष ध्यान रखना चाहिए. वास्तु शास्त्र के अनुसार एसी को हमेशा अग्नि कोण यानी दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना सबसे शुभ माना जाता है. यह दिशा अग्नि तत्व से जुड़ी होती है और बिजली से चलने वाले उपकरणों के लिए उपयुक्त मानी जाती है.

महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य ने बताया दक्षिण-पूर्व दिशा में एसी लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और परिवार के सदस्यों के जीवन में सुख-समृद्धि आती है. वहीं एसी इस तरह लगाना चाहिए कि उसकी ठंडी हवा सीधे सिर पर न आए. यह न केवल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है, बल्कि वास्तु के अनुसार भी इसे उचित नहीं माना जाता.

सोते समय सिर हमेशा दक्षिण दिशा की ओर होना चाहिए

महंत कामेश्वरानंद ने बताया सोते समय सिर हमेशा दक्षिण दिशा की ओर होना चाहिए. पूर्व और दक्षिण दिशा की ओर पैर करके सोना शुभ नहीं माना जाता. पश्चिम या उत्तर दिशा की ओर पैर करके सोने से अच्छी नींद आती है और व्यक्ति के जीवन में तरक्की के रास्ते खुलते हैं.

अगर आप भी इस गर्मी में अपने घर में नया एसी लगवाने जा रहे हैं, तो वास्तु के इन आसान नियमों का ध्यान जरूर रखें. इससे न केवल घर ठंडा रहेगा बल्कि जीवन में सुख, शांति और सकारात्मकता भी बनी रहेगी.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed