जिन लोगों के हाथ में होता है इन 5 में कोई भी एक शुभ चिह्न, राजा की तरह होती है लाइफ
Last Updated:
Hath Mein Shubh Chinh: जिन लोगों के हाथ में कुछ शुभ चिह्न होते हैं, वे लोग एक राजा के समान जीवन जीते हैं, उनके पास अपार धन और संपत्ति होती है. सामुद्रिक शास्त्र से जानते हैं हाथ के शुभ चिह्नों के बारे में.
हाथ में शुभ चिह्न कौन-कौन से होते हैं? (Photo: AI)
Lucky Signs On Palm: कुछ लोग जन्म के साथ राजा होते हैं यानि सभी प्रकार के भौतिक सुख और सुविधाओं से संपन्न होते हैं. उनकी तिजोरी हमेशा धन और संपत्ति से भरी रहती है. ऐसे लोगों की हथेली विशेष होती है. ऐसे लोगों की हथेली में कुछ ऐसे शुभ चिह्न होते हैं, जो इनकी सफलता और ऐशोआराम की जिंदगी की वजह होते हैं. सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया है कि जिन लोगों के हाथों में शुभ चिह्न होते हैं, वे लोग राजा के समान जीवन व्यतीत करते हैं. सामुद्रिक शास्त्र से जानते हैं हथेली के शुभ चिह्नों के बारे में.
हाथ के शुभ चिह्न
- सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिस व्यक्ति के दाहिने हाथ में मछली, छत्र, हाथी, तालाब और अंकुश या फिर वीणा का चिह्न, इनमें से कोई भी एक चिह्न होता है, वह व्यक्ति इस संसार में एक राजा होता है. वह अपनी लाइफ को एक राजा की तरह जीता है.
- जिस पुरुष के अंगूठे के बीच में यव यानि जौ के समान शुभ चिह्न होता है, वह व्यक्ति अपने जीवन में बहुत ही यश, धन, पद और प्रतिष्ठा प्राप्त करता है. यही जौ का चिह्न अंगूठे के मध्य में हो तो वह व्यक्ति अपने पूरे जीवन काल में सभी प्रकार के सुखों का भोग करता है.यह भी पढ़ें: Paap Ka Fal Kaise Milta Hai: मित्र का हत्यारा उल्लू तो विवाह काटने वाले को क्या मिलती है सजा? गरुड़ पुराण से जानें किस अपराध का क्या दंड
- ऐसे ही जौ का निशान किसी व्यक्ति के मध्यमा या फिर तर्जनी अंगुली के मूल में यानि जड़ में दिखाई दे, तो यह समझ लें कि वह व्यक्ति धनी और गुणी होने के साथ साथ बहुत प्रसिद्ध भी होता है. उनको पुत्र, जीवनसाथी, मकान, वाहन का भी सुख प्राप्त होता है.
- सामुद्रिक शास्त्र में लिखा है कि जिस भी व्यक्ति की हथेली में या फिर पैर के तलवे में कमल, चक्र, मनुष्य, रथ, ध्वज, सिंहासन, डोली या घोड़ा में से कोई भी एक शुभ चिह्न हो तो उनके पास उत्तम लक्ष्मी का वास होता है. उसका घर धन और संपत्ति से भरा रहता है.
- यदि आपकी हथेली या पैर के तलवे में तिल का निशान है तो आप स्वयं को भाग्यशाली समझें. ऐसे लोगों के पास अपार धन होता है. उन लोगों के पास वाहन सुख भी होता है. वाहन की कोई कमी नहीं होती है.
- जिस व्यक्ति के हाथ में सूर्य, चंद्रमा, लता, आंख, अष्टकोण, त्रिकोण, मंदिर, हाथी, घोड़ा आदि में से कोई एक भी चिह्न हो तो ऐसे मनुष्य धनी और सुखी होते हैं. सूर्य का चिह्न व्यक्ति को तेजवान बनाता है, चंद्रमा का चिह्न हो तो व्यक्ति यशवान होता है, लता का चिह्न व्यक्ति के नाम को पूरे संसार में फैलाता है.
About the Author
.jpg?impolicy=website&width=52&height=52)
कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. धर्म में पचांग, पुराणों और शास्त्रों के आधार पर व्…और पढ़ें


