कन्या राशि वालों को आज हो सकता है तनाव, मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा से बनेगा काम

कन्या राशि वालों को आज हो सकता है तनाव, मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा से बनेगा काम

परमजीत/देवघर: आज का दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार खास रहने वाला है. ऋषिकेश पंचांग के मुताबिक, आज वैसाख माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है. इसके साथ ही रेवती नक्षत्र और वैधृति योग का संयोग बन रहा है. चन्द्रमा आज मीन राशि में संचार कर रहा है, जिसका सीधा प्रभाव कन्या राशि के जातकों पर पड़ेगा. इस ग्रह स्थिति के आधार पर देखा जाए तो आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए मिला-जुला परिणाम देने वाला रहेगा. देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल बताते हैं कि आज के दिन की शुरुआत थोड़ी सुस्त और मानसिक उलझनों के साथ हो सकती है, लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा, स्थितियों में सुधार भी देखने को मिलेगा.

किसी बात को लेकर मन में रह सकती है उदासी
आज आपके मन में किसी बात को लेकर उदासी बनी रह सकती है. हो सकता है कि कोई पुरानी चिंता या अधूरा कार्य आपको परेशान करे. खासकर कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण काम आज अधूरा रह सकता है, जिससे मन थोड़ा विचलित रहेगा. इसलिए जरूरी है कि आप धैर्य बनाए रखें और जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें. आज का दिन सोच-समझकर कदम उठाने का है, ना कि जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने का.

बेहिचक निवेश कर सकते हैं धन
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है. पैसों के मामले में किस्मत आपका साथ देगी. व्यापार करने वालों को आज आमदनी के अच्छे संकेत मिल रहे हैं. यदि आप निवेश करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन उसके लिए अनुकूल माना जा रहा है. बेहिचक धन निवेश कर सकते हैं, लेकिन फिर भी पूरी जानकारी लेकर ही कदम उठाएं. साथ ही यदि आपने किसी को उधार पैसा दिया हुआ है, तो आज उसके वापस मिलने की संभावना भी बन रही है.

पैतृक सम्पति को लेकर हो सकता है वाद-विवाद
परिवारिक जीवन की बात करें तो सुबह के समय थोड़ा तनाव देखने को मिल सकता है. खासकर पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में खटपट हो सकती है. किसी बात को लेकर मतभेद बढ़ सकते हैं, लेकिन दोपहर के बाद स्थितियां सामान्य हो जाएंगी और घर में शांति का माहौल बनेगा. इसलिए सुबह के समय अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी है, ताकि बात ज्यादा न बढ़े.

प्रेम संबंध में सावधानी बरतें
प्रेम-संबंधों के लिए आज का दिन थोड़ा सावधानी बरतने वाला है. आज किसी बात को लेकर आपके रिश्ते में बाधा आ सकती है. छोटी-छोटी बातों को लेकर गलतफहमियां बढ़ सकती हैं. ऐसे में बेहतर होगा कि आज अपने प्रेमी या साथी से दूरी बनाए रखें और किसी भी विवाद से बचें. समय के साथ स्थितियां अपने आप सुधर जाएंगी.

माता की सेहत बिगड़ सकती है
स्वास्थ्य के मामले में आज आपको विशेष ध्यान देने की जरूरत है, खासकर आपकी माता की सेहत को लेकर चिंता बढ़ सकती है. उनकी तबीयत अचानक बिगड़ सकती है, जिससे आपका मन परेशान रहेगा. इसलिए आज परिवार के स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही बिल्कुल न करें और जरूरत पड़ने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लें.

उपाय
उपाय की बात करें तो आज पीले फल का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा. साथ ही भगवान विष्णु भगवान और माता लक्ष्मी जी की पूजा करने से दिन की नकारात्मकता दूर होगी और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा.

दिशा शूल
दिशा शूल की बात करें तो आज पश्चिम दिशा में यात्रा करने से बचें. यदि यात्रा जरूरी हो तो घर से निकलते समय कुछ मीठा खाकर जाएं.

शुभ अंक आज आपका 5 रहेगा, जो आपके लिए भाग्यशाली साबित हो सकता है. शुभ रंग आज हरा रहेगा, इसे अपनाने से आपके दिन में सकारात्मकता बनी रहेगी.

Source link

You May Have Missed