धनु राशि वालों का मानसिक तनाव होगा कम, बिजनेस और निवेश के लिए भी बेहतर है आज का दिन

धनु राशि वालों का मानसिक तनाव होगा कम, बिजनेस और निवेश के लिए भी बेहतर है आज का दिन

Last Updated:

Aaj ka dhanu Rashifal 16 april 2026: आज के दिन आपकी सेहत सामान्य से रहेगी. परिवार में रहने वाला है खुशनुमा माहौल. ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि आज के दिन आपके घर का वातावरण सौहार्दपूर्ण और सुखद बना रहेगा. गुरु की स्थिति के कारण आपका मन आज आध्यात्म की तरफ भी झुकेगा. उन्होंने बताया कि आज के दिन आपको भगवान….

ख़बरें फटाफट

जमुई: 16 अप्रैल 2026 का दिन धनु राशि के जातकों के लिए एक नई शुरुआत लेकर आने वाला है. आज के दिन आप किसी लंबे तनाव से मुक्त होंगे और आज आप अपने दिन की बेहतर शुरुआत कर सकते हैं. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि 16 अप्रैल का दिन धनु राशि के जातकों के लिए उत्साह, ऊर्जा और नई संभावनाओं से भरा रहने वाला है. उन्होंने बताया कि आज चंद्रमा धनु राशि के जातकों पर सकारात्मक असर डालेंगे. इस कारण धनु राशि के जातकों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी.

उन्होंने बताया कि आज के दिन आप अपने कार्यक्षेत्र में आने वाले कठिन से कठिन चुनौतियों का सामना दृढ़ता के साथ कर पाएंगे. नौकरी वाले स्थान पर आज पहचान बनने वाली है. ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि आज के दिन धनु राशि के जातकों के नौकरी वाले स्थान पर बेहतर अवसर सामने आएगा. नौकरी पेशा लोगों को आज अपनी अलग पहचान बनाने का सुनहरा अवसर मिलेगा. आप जहां काम करते हैं वहां आपके विचार, कार्यशैली और निर्णय लेने की क्षमता वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभावित कर सकती है, जिससे पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत भी बन रहे हैं.

आज पूरे दिन भर सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी और कार्यों में मन भी लगेगा. व्यापार में भी होने वाला है बड़ा फायदा ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि व्यापार और निवेश के दृष्टिकोण से भी आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए काफी बेहतर रहेगा. शत्रुघ्न झा बताते हैं कि यदि कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करने या व्यापार का विस्तार करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन उसके लिए अनुकूल है. हालांकि निवेश के मामले में आपको थोड़ी सतर्कता बरतनी चाहिए.

आज के दिन आपकी सेहत सामान्य से रहेगी. परिवार में रहने वाला है खुशनुमा माहौल ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि आज के दिन आपके घर का वातावरण सौहार्दपूर्ण और सुखद बना रहेगा. गुरु की स्थिति के कारण आपका मन आज आध्यात्म की तरफ भी झुकेगा. उन्होंने बताया कि आज के दिन आपको भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना चाहिए. ऐसा करना आपके लिए बेहद शुभ फलदाई होगा. आज के दिन के लिए आपका शुभ अंक 3 और शुभ पीला रहने वाला है.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed