Kumbh Rashifal 16 July: कुंभ राशि के जातकों के लिए खुशखबरी, नौकरी-कारोबार में तरक्की के यो
Last Updated:
Aaj Ka Kumbh Rashifal 16 July 2026: 16 जुलाई का दिन कुंभ राशि के लिए करियर और बिजनेस में नए अवसर लेकर आया है.सरकारी नौकरी के इच्छुक लोगों को शुभ समाचार मिलने के योग हैं.परिवार, मित्र और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा, मेहनत का फल भी प्राप्त होगा.भगवान विष्णु के मंदिर में फल दान करना शुभ रहेगा, इससे सफलता और उन्नति के योग मजबूत होंगे.
Aaj Ka Kumbh Rashifal 16 July 2026: छत्तीसगढ़ की जानी-मानी ज्योतिषाचार्या एवं टैरो रीडर शक्ति के अनुसार 16 जुलाई का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए प्रगति, सफलता और नए अवसर लेकर आया है. कारोबार और करियर में आगे बढ़ने के संकेत हैं, जबकि सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है. परिवार, मित्रों और जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा. हालांकि मानसिक तनाव और ऑफिस से जुड़ी उलझनें परेशान कर सकती हैं, जिनसे बाहर निकलने के लिए ध्यान और आध्यात्मिक उपाय लाभदायक रहेंगे.
करियर और बिजनेस में मिलेंगे नए अवसर
आज का दिन नौकरी और कारोबार से जुड़े लोगों के लिए शुभ रहेगा. बिजनेस में नई अपॉर्च्युनिटी मिलने के योग हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. जो लोग लंबे समय से सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें सकारात्मक समाचार मिलने की संभावना है.
मेहनत का मिलेगा पूरा फल
ज्योतिषाचार्या शक्ति के अनुसार अब तक की गई मेहनत का परिणाम मिलने का समय आ गया है. आपके प्रयास सफल होंगे और सफलता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेंगे. यूनिवर्स भी आपके पक्ष में काम करता नजर आएगा.
परिवार और जीवनसाथी का मिलेगा सहयोग
आज परिवार, मित्रों और पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा. लोगों का विश्वास और समर्थन आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा. किसी खुशी के मौके पर दोस्तों या परिवार के साथ सेलिब्रेशन करने के भी योग बन रहे हैं.
धार्मिक यात्रा के बन रहे हैं योग
आज परिवार या दोस्तों के साथ किसी मंदिर या तीर्थ स्थल की यात्रा करने का अवसर मिल सकता है. धार्मिक गतिविधियों से मानसिक शांति मिलेगी और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा.
मानसिक तनाव से रहें सावधान
हालांकि जीवन में कुछ इच्छाएं पूरी न होने के कारण मन परेशान रह सकता है. ऑफिस से जुड़ा तनाव भी महसूस हो सकता है. ऐसे में नकारात्मक विचारों को छोड़कर मेडिटेशन और हीलिंग का सहारा लेना आपके लिए लाभकारी रहेगा.
आज का लकी नंबर और लकी कलर
आज कुंभ राशि का लकी नंबर 3 है. वहीं रेड, पीला और व्हाइट रंग आपके लिए शुभ रहेंगे.
आज का उपाय
आज भगवान विष्णु के मंदिर जाकर फलों का दान करें. इससे सफलता, उन्नति और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें


