पाइराइट स्टोन से बना 7 दौड़ते घोड़ों वाला ये फोटो फ्रेम बदल देगा आपकी किस्मत, धन-दौलत करे अट्रैक्ट, इस दिशा में घर-ऑफिस में लगाएं

पाइराइट स्टोन से बना 7 दौड़ते घोड़ों वाला ये फोटो फ्रेम बदल देगा आपकी किस्मत, धन-दौलत करे अट्रैक्ट, इस दिशा में घर-ऑफिस में लगाएं

Last Updated:

Pyrite 7 running horses photo frame benefits: हर कोई अपने घर की साज-सजावट अपने अनुसार करता है. कुछ लोग वास्तु को ध्यान में रखते हुए अपने घर में कई तरह की तस्वीरें लगवाते हैं. डेकोरेटिव आइटम्स रखते हैं. काफी लोग घर में 7 घोड़ों वाली फोटो फ्रेम भी लगाकर रखते हैं. वास्तु और फेंगशुई के अनुसार, ये बेहद शुभ होता है. इन दिनों सोशल मीडिया पर पाइराइट (Raw pyrite) वाले 7 दौड़ते घोड़े का फोटो फ्रेम काफी ट्रेंड कर रहा है. ज्योतिष के अनुसार, पाइराइट से बने ये 7 दौड़ते घोड़े को घर में रखना बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है. जानिए यहां कैसे…

इन दिनों पाइराइट से बने 7 दौड़ते घोड़े वाले फोटो फ्रेम सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं. पाइराइट को फूल्स गोल्ड (fool’s gold) भी कहते हैं, क्योंकि ये सोने जैसे दिखता है. पाइराइट एक कॉमन आयरन सल्फाइड मिनरल है, जिसका रंग पीतल जैसा पीला, मेटैलिक होता है. हालांकि, यह सोने से कहीं अधिक कठोर और भंगुर होता है. इसका नाम ग्रीक शब्द “पायर (pyr)” से आया है, जिसका अर्थ है आग. ऐसा इसलिए, क्योंकि जब इसे टकराया जाता है तो इसमें से चिंगारी निकलती है.

वास्तुशास्त्र के अनुसार, घर में 7 घोड़ों वाली फोटो फ्रेम रखना काफी पवित्र, शुभ माना गया है. यदि आप पाइराइट से बने सात दौड़ते घोड़ों वाले फोटो फ्रेम को अपने घर में रखते हैं तो इससे आपकी बिजनेस में मुनाफा हो सकता है. सफलता पाने के लिए बिजनेस में एफर्ट लगाने के साथ ही कर्म स्थान का सही होना भी बेहद जरूरी होता है. आप चाहते हैं कि आपका बिजनेस ग्रोथ करे, पैसा आए तो पाइराइट का बना सात दौड़ते घोड़े का फोटो फ्रेम लगाना एक पावरफुल वास्तु उपाय साबित हो सकता है.

सूरज देवता के रथ के प्रतीक हैं ये 7 दौड़ते घोड़े. ये शुभता और शक्ति के प्रतीक भी माने गए हैं. ऐसे में सात घोड़े वाली तस्वीर जो पाइराइट का बना हुआ है, इसे घर में रखना बहुत शक्तिशाली माना जाता है. गति, पावर, सुख-समृद्धि, फेम का प्रतीक है. पाइराइट धन-दौलत को अट्रैक करता है, इससे आपके कर्ज, ईएमआई, लोन आदि से छुटकारा मिल सकता है. आप इसे अपने दोस्तों, रिश्तेदारों को भी गिफ्ट कर सकते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

वास्तु के अनुसार, 7 घोड़े सफलता, ग्रोथ और तरक्की का प्रतीक हैं. घर हो या ऑफिस में चल रहा कोई भी वास्तु दोष, इस फोटो फ्रेम को रखने से आपकी सभी परेशानियां, आर्थिक तंगी, नेगेटिविटी दूर होने लगेगी.

पाइराइट से बने ये सात दौड़ते घोड़े वाला फोटो आपके शनि ग्रह को भी मजबूत करेगा. इसे आप अपने ऑफिस केबिन के पूर्व दिशा की तरफ बनी दीवार पर लगाएं. इससे आपके रुके हुए प्रोजेक्ट अप्रूव हो जाएंगे. नए काम, नए प्रोजेक्ट्स मिलने शुरू हो जाएंगे. ऑफिस संबंधित सभी समस्याएं दूर होने लगेंगी. इसे स्टडी रूम में लगाने से अच्छी नौकरी मिलने की संभावना बढ़ सकती है.

पाइराइट को धन का पत्थर भी कहते हैं. इस फोटो फ्रेम को आप घर में लगाएंगे तो धन की कमी दूर होगी. धन-दौलत को आकर्षित करने वाला माना गया है. इससे वित्तीय स्थिरता आ सकती है.

आपके घर और ऑफिस में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है. घर का वातावरण सही बना रहता है. इससे आपके अंदर आत्मविश्वास, दृढ़ संकल्प, साहस आता है, जिससे आप अपने लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर पूरी ताकत, ऊर्जा, शक्ति और गति के साथ आगे बढ़ते रहेंगे.

आपको भी खरीदनी है पाइराइट से बना 7 दौड़ते घोड़ों वाला ये खूबसूरत और पावरफुल फोटो फ्रेम तो आप इसे ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं. ये आपको कई ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म जैसे अमेजन आदि पर 500 रुपये से लेकर 1 हजार रुपये में उपलब्ध मिल जाएगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

पाइराइट स्टोन से बना 7 दौड़ते घोड़ों वाला ये फोटो फ्रेम बदल देगा आपकी किस्मत!

Source link

Previous post

Vasant Panchami 2026: वसंत पंचमी पर करना है कोई शुभ काम, अबूझ मुहूर्त से हो रहे हैं खुश, तो जान लें ये बात, फिर बदल जाएगा विचार

Next post

Horseshoe Vastu Benefits : मुख्य द्वार पर घोड़े की नाल लगाते ही क्यों बदल जाता है घर का माहौल? वास्तु में छुपा है बड़ा कारण

You May Have Missed