वृषभ वालों को नौकरी और बिजनेस में चमकेगी किस्मत, मगर लव लाइफ में आ सकती है आफत

वृषभ वालों को नौकरी और बिजनेस में चमकेगी किस्मत, मगर लव लाइफ में आ सकती है आफत

Last Updated:

Vrishabha Rashifal 5 July 2026: आषाढ़ कृष्ण पंचमी को शतभिषा नक्षत्र और आयुष्मान योग के महासंयोग से वृषभ राशि वालों के लिए सरकारी नौकरी का प्रबल राजयोग बन रहा है. बिजनेस में नए प्रयोगों से बड़ी सफलता मिलेगी, वहीं आर्थिक रूप से चांदी में निवेश करना आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है. हालांकि, लव लाइफ में अचानक बड़ी आफत आने के संकेत हैं, जिससे बचने के लिए पार्टनर को समय देना जरूरी है. समाज में मान-सम्मान बढ़ाने के लिए आज सूर्य पूजा के साथ गुड़ का दान अवश्य करें. जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे और किस एक उपाय से चमकेगा आपका भाग्य!

Vrishabha Rashifal 5 July 2026: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 5 जुलाई को आषाढ़ कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और रविवार का दिन है. वैदिक हिंदू पंचांग के अनुसार, आज शतभिषा नक्षत्र और आयुष्मान योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा कुंभ राशि में संचरण कर रहे हैं, वहीं सूर्य आज वृषभ राशि में मौजूद हैं. आइए जानते हैं काशी के ज्योतिषाचार्य से वृषभ राशि के जातकों के लिए रविवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.

ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन नई उम्मीदों वाला होगा. आज आपका कोई रुका हुआ पुराना काम पूरा हो सकता है. आज आपकी मुलाकात आपके पुराने दोस्तों से होगी. उनके साथ आज आप क्वालिटी टाइम भी बिता सकते हैं. आज आप अपने परिवार को थोड़ा वक्त जरूर दें.

करियर और बिजनेस: सरकारी नौकरी मिलने के योग
वृषभ राशि के जातकों के लिए करियर के लिहाज से आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है. यदि आप सरकारी नौकरी के लिए किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होते हैं, तो इसमें आपको सफलता भी मिल सकती है. जो बिजनेस कर रहे हैं, आज उनके व्यवसाय को नया पंख लगेगा. आज आप अपने कार्यक्षेत्र में नया-नया प्रयोग करेंगे, तो इसमें आपको सफलता भी जरूर मिलेगी.

आर्थिक राशिफल: चांदी में निवेश से फायदा
वृषभ राशि के जातक जो इन्वेस्टमेंट की सोच रहे हैं, आज वो चांदी में पैसा निवेश कर सकते हैं. इससे आपको कम अवधि में बेहतर रिटर्न मिल सकता है. आज आप चाहें तो सरकारी स्कीम में पैसा निवेश करें, इससे आपको सुरक्षित रिटर्न मिलेगा.

लव लाइफ और वैवाहिक जीवन: लव लाइफ में आएगी आफत
वृषभ राशि के जातक जो पार्टनर हैं, आज उनके जीवन में अचानक आफत आ सकती है. आज आप अपने पार्टनर को वक्त जरूर दें. इससे आपके रिश्तों में सुधार आएगा. वहीं जो लोग शादीशुदा हैं, आज उनका वैवाहिक जीवन सामान्य होगा. आज आप अपने पार्टनर के साथ कहीं धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं.

भाग्यशाली रंग, अंक और उपाय: गुड़ का करें दान
आज आपका शुभ रंग ऑरेंज और शुभ अंक 2 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक भगवान सूर्य की पूजा-आराधना जरूर करें. आज आप किसी जरूरतमंद को यदि गुड़ का दान करेंगे, तो इससे समाज में आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा.

About the Author

Rahul Goel

राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed