मीन राशि वालों को आज हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता, भाग्य-शुभ अंक से करें शुरुआत
Last Updated:
Aaj Ka Meen Rashifal 5 July 2026: ज्योतिषाचार्य और कुंडली विशेषज्ञ पंडित शोभित शास्त्री महाराज ने लोकल 18 से कहा कि आज के दिन (रविवार) मीन राशि के जातकों के लिए भाग्य अंक 1 और शुभ अंक 15 होगा. आज कार्यों की शुरुआत इन अंकों के साथ करें, 100 फीसदी सफलता मिलेगी.
सागर. मीन राशि के जातकों के लिए 5 जुलाई 2026, रविवार का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है. आज शिक्षा, स्वास्थ्य, करियर, आर्थिक स्थिति, व्यापार और प्रेम संबंध यानी हर एक क्षेत्र में सफलता मिलेगी. प्रसन्नता बनी रहेगी और जो रुके हुए कार्य हैं, वे भी संपन्न होंगे. मीन राशि के जातकों पर बुध ग्रह की कृपा होने की वजह से आज का दिन उनके लिए बेहद खुशियां भरा रहेगा.
सागर के ज्योतिषाचार्य और कुंडली विशेषज्ञ पंडित शोभित शास्त्री महाराज लोकल 18 को बताते हैं कि आज के दिन मीन राशि के जातकों के लिए भाग्य अंक 1 और शुभ अंक 15 होगा. आज जिस भी कार्य को करने जा रहे हैं और आप चाहते हैं कि उसमें 100 फीसदी सफलता मिले, तो आप भाग्य अंक और शुभ अंक से इसकी शुरुआत करें. बुध ग्रह उच्च का होने की वजह से आपको सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी.
व्यापार राशिफल
रविवार का दिन व्यापार के क्षेत्र में नई दिशा देगा. आपके जो काम चल रहे हैं या जो काम लंबे समय से विचाराधीन हैं, उन कार्यों के पूरा होने में सफलता मिलेगी. खासकर जो लोग प्रॉपर्टी का बिजनेस करते हैं, उन्हें आज के दिन सफलता हाथ लगेगी. इसके अलावा किराना व्यापारियों को, कपड़ा व्यापारियों को और फ्रूट का बिजनेस करने वालों को विशेष फल की प्राप्ति होगी. इनके लिए बेहद लाभप्रद दिन होगा.
शिक्षा राशिफल
शिक्षा के क्षेत्र में भी आज का दिन अच्छा रहेगा. पढ़ाई में मन लगेगा. विघ्नहर्ता भगवान गणेश और बुध भगवान की कृपा होने वाली है. मीन राशि के जातकों पर बुध ग्रह उच्च का हो रहा है. उसका सपोर्ट मिल रहा है. बुध ग्रह इनकी श्रेणी में आ रहा है. माइंड कैपेसिटी, माइंड आईक्यू लेवल इनका बड़ा हाई होने वाला है. याद करने की क्षमता बढ़ेगी.
प्रेम जीवन राशिफल
आज प्रेम जीवन में खुशियां प्राप्त होंगी. आज का दिन मन बेहद ही प्रसन्न रहेगा. मीन राशि के जातकों के पार्टनर संतुष्ट रहेंगे. पति-पत्नी के बीच जो अनबन चल रही है, वह खत्म होगी. जो लोग सिंगल हैं, उन्हें कोई बड़ी खुशखबरी मिलने के योग बन रहे हैं.
स्वास्थ्य राशिफल
रविवार का दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा लेकिन बीच-बीच में थकान महसूस हो सकती है. ऐसे में आपको सेहत के प्रति थोड़ा सतर्क रहना होगा. समय पर भोजन करें, पानी बराबर पीते रहे और बाहर का खाने-पीने से बचें.
आज का उपाय
आज के दिन विघ्नहर्ता भगवान गणेश की आराधना करें. गणेश चालीसा का पाठ करें. अगर गणेश चालीसा करने का समय नहीं मिल पा रहा है, तो गणेश जी के बीज मंत्र ‘ॐ गं गणपत्यै नमः’ का जाप करें. दिनभर में चलते-फिरते, उठते-बैठते समय कुल 551 बार इस मंत्र का जाप करें, आपके सारे मनोरथ पूर्ण हो जाएंगे.
About the Author
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.


