Ank Jyotish: पिता के लिए महालक्ष्मी होती हैं इन तारीखों को जन्मी बेटियां, घर में कदम पड़ते ही आती हैं खुशियां, खुलते हैं तरक्की के दरवाजे

Ank Jyotish: पिता के लिए महालक्ष्मी होती हैं इन तारीखों को जन्मी बेटियां, घर में कदम पड़ते ही आती हैं खुशियां, खुलते हैं तरक्की के दरवाजे

Last Updated:

अंक ज्योतिष के जानकार मूलांक का महत्व बताते हैं. अलग-अलग मूलांक वाले लोगों में अलग-अलग प्रतिभा होती है. इन सभी के जीवन में उनके मूलांक का प्रभाव माना जाता है. तो आज हम आपको कुछ ऐसे ही मूलांक वाली बेटियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका जन्म उनके पिता के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है.

3,6,5 और 1 मुलांक की बेटियां के जन्म लेते ही पिता का बदल जाता किस्मत

विक्रम कुमार झा/पूर्णिया: आज हम आपको उस मूलांक वाली लड़कियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका जन्म उनके परिवार के लिए बहुत ही लकी माना जाता है. जब वह जन्म लेती हैं तो उनके पिता की तरक्की बढ़ जाती है और भाग्य बदलने लगता है. अंक ज्योतिष के अनुसार कुछ मूलांक की बेटियां अपने पिता के लिए बहुत लकी मानी जाती हैं. मान्यता है कि उनके जन्म होने से पिता के जीवन में तरक्की, मान सम्मान और सुख संपत्ति बढ़ती है. तो इसके लिए मूलांक 3, 6, 5 और 1 खूब लकी माना जाता है.

कहते हैं कि बेटी लक्ष्मी होती है. घर में जब बेटी का जन्म होता है तो कई पिता की किस्मत बदल जाती है. मान्यता है कि बेटियां अपनी भाग्य को लेकर आती हैं. इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए पूर्णिया के अंक ज्योतिष के जानकर पंडित दयानाथ मिश्र बताते हैं कि कुछ खास मूलांक की बेटियां अपने घर और पिता के लिए खूब लकी मानी जाती हैं. उन्होंने कहा कि मूलांक 3 यानी (गुरु ग्रह) वाली अगर आपकी बेटी है यानी बेटी का मूलांक 3 है तो वह आपके लिए लकी साबित होगी. ऐसी बेटियां पिता के भाग्य में उन्नति लाती हैं. पिता को समाज में मान सम्मान और सफलता मिलती है. इसके साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है.

मूलांक 6 (शुक्र ग्रह) की बात करें तो अगर आपकी बेटी का मूलांक 6 है तो आपके लिए बेहद लकी है. ऐसी लड़कियां पिता के जीवन में सुख समृद्धि बढ़ाती हैं. 6 मूलांक वाली बेटियां घर में आराम और सौभाग्य लेकर आती हैं. अगर आपकी बेटी का मूलांक 5 (बुध ग्रह) है तो आपके लिए सही है. ऐसी बेटियां पिता के कैरियर और व्यापार में तरक्की लाती हैं. इसके साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती है.

मूलांक 1 की बात करें तो अंक शास्त्र के अनुसार मूलांक 1 वाली कन्या पिता के लिए खूब लकी साबित होती हैं और उनके आने से उनके पिता का भाग्य बदल जाता है. इन मूलांक वाली लड़कियों को लेकर कहा जाता है कि यह लड़कियां अपनी मेहनत और बुद्धिमत्ता से बड़ी सफलता प्राप्त करती हैं. इसके साथ ही वह अपने पिता और परिवार के बंद किस्मत भी खोल देती हैं.

About the Author

authorimg

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें

homeastro

Ank Jyotish: पिता के लिए महालक्ष्मी होती हैं इन तारीखों को जन्मी बेटियां

Source link

You May Have Missed