कन्या राशि वालों की आज खुलेगी किस्मत, बरसेगा धन, मां दुर्गा की पूजा से करें दिन की शुरुआत

कन्या राशि वालों की आज खुलेगी किस्मत, बरसेगा धन, मां दुर्गा की पूजा से करें दिन की शुरुआत

Last Updated:

Aaj ka Kanya Rashifal 25 July: पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज घर का वातावरण काफी सुखद और शांत रहने वाला है. परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और आपसी समझ बढ़ेगी. लंबे समय से चली आ रही किसी छोटी-मोटी नाराजगी का अंत हो सकता है. घर में किसी शुभ कार्य की चर्चा हो सकती है या फिर परिवार के साथ मिलकर स्वादिष्ट और……

ख़बरें फटाफट

परमजीत/देवघर: ग्रह-नक्षत्रों की बदलती चाल का प्रभाव हर व्यक्ति के जीवन पर अलग-अलग तरीके से पड़ता है. किसी के लिए दिन नई खुशियां लेकर आता है तो किसी के लिए चुनौतियां लेकर आता है. बैद्यनाथ पंचांग के अनुसार आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. साथ ही ज्येष्ठा नक्षत्र और इंद्र योग का विशेष संयोग बन रहा है. चंद्रमा आज वृश्चिक राशि में संचार कर रहा है जिसका सीधा और सकारात्मक प्रभाव कन्या राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज का दिन कन्या राशि के लोगों को कई मामलों में शुभ संकेत देने वाला है. आर्थिक स्थिति मजबूत होने से लेकर पारिवारिक सुख, व्यापार में उन्नति और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता तक, कई अच्छी संभावनाएं आज बन रही हैं.

क्या कहते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य
देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए काफी लाभदायक रहने वाला है. खासकर व्यापार और कारोबार से जुड़े लोगों को आज अच्छी सफलता मिल सकती है. यदि पिछले कुछ समय से कारोबार में रुकावट महसूस हो रही थी तो अब उसमें सुधार के संकेत मिल रहे हैं. नए व्यापारिक संपर्क बन सकते हैं, पुराने ग्राहकों से भी लाभ मिलने की संभावना है और किसी नई योजना पर काम शुरू करने के लिए भी आज का दिन अनुकूल माना जा रहा है. नौकरी पेशा लोगों को भी अपने कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे लंबे समय से रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है.

धन प्राप्ति के प्रबल का योग बनेगा
आर्थिक दृष्टि से भी आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है. धन प्राप्ति के प्रबल योग बन रहे हैं. यदि आपका पैसा कहीं लंबे समय से फंसा हुआ है या किसी ने उधार लिया हुआ है तो उसके वापस मिलने की संभावना है. आय के नए स्रोत खुल सकते हैं, जिससे भविष्य में आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी. किसी पुराने निवेश से लाभ मिलने के भी संकेत हैं. हालांकि, अनावश्यक खर्चों से बचना बेहतर रहेगा, ताकि आज मिलने वाला आर्थिक लाभ लंबे समय तक आपके काम आ सके. कुल मिलाकर धन से जुड़े मामलों में आज का दिन राहत और खुशियां देने वाला साबित हो सकता है.

आज यात्रा का योग बनेगा
पंडित नंद किशोर मुदगल के अनुसार आज यात्रा के भी शुभ योग बन रहे हैं. यह यात्रा व्यापार, नौकरी, पारिवारिक कार्य या धार्मिक उद्देश्य से हो सकती है. खास बात यह है कि आज की गई यात्रा लाभदायक साबित होने की संभावना है. यात्रा के दौरान किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में आपके लिए नए अवसरों के द्वार खोल सकती है. इसलिए यदि किसी जरूरी काम से बाहर जाना पड़े तो बिना किसी संकोच के जा सकते हैं. आज किए गए प्रयास भविष्य में अच्छे परिणाम देने वाले साबित हो सकते हैं.

घर में शांतिपूर्ण रहेगा वातावरण
पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज घर का वातावरण काफी सुखद और शांत रहने वाला है. परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और आपसी समझ बढ़ेगी. लंबे समय से चली आ रही किसी छोटी-मोटी नाराजगी का अंत हो सकता है. घर में किसी शुभ कार्य की चर्चा हो सकती है या फिर परिवार के साथ मिलकर स्वादिष्ट और मीठे पकवान खाने का अवसर भी मिल सकता है. इससे पूरे परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा और मानसिक तनाव भी कम होगा. दांपत्य जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी और परिवार के साथ बिताया गया समय यादगार साबित होगा.

भगवान गणेश या मां दुर्गा की पूजा से करें दिन की शुरुआत
ज्योतिषाचार्य का कहना है कि आज कन्या राशि के जातकों को पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने सभी काम पूरे करने चाहिए. आज शुरू किए गए अधिकांश कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है. यदि आप सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे और धैर्य बनाए रखेंगे तो दिन आपके लिए कई खुशियां लेकर आएगा. भगवान गणेश और मां दुर्गा का स्मरण कर दिन की शुरुआत करना शुभ रहेगा. ऐसा करने से कार्यों में आने वाली बाधाएं दूर होंगी और सफलता के नए रास्ते खुलेंगे. कुल मिलाकर आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए धन, सम्मान, सफलता और खुशियों से भरा रहने वाला है.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…

और पढ़ें

Source link

You May Have Missed