सिंगल हैं तो आज कह दें दिल की बात, लव लाइफ में मिलेंगे खुशनुमा सरप्राइज

सिंगल हैं तो आज कह दें दिल की बात, लव लाइफ में मिलेंगे खुशनुमा सरप्राइज

Last Updated:

Vrishabha Rashifal Today 25 July: ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन थोड़ा मुश्किलों से भरा होगा.आज आप पैसों के लेन-देन में सावधानी जरूर बरतें.आज आपको अपने खर्चों पर भी नियंत्रण रखना होगा.वरना इसका असर आपके आर्थिक स्थिति पर सीधे तौर पर पड़ेगा.

Vrishabha Rashifal Today 25 July: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 25 जुलाई को आषाढ़ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और शनिवार का दिन है. वैदिक हिंदू पंचांग के अनुसार, आज ज्येष्ठा नक्षत्र और ब्रह्म योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा पूरे दिन वृश्चिक राशि में संचरण कर रहे हैं. वहीं सूर्य आज मिथुन राशि में मौजूद हैं. आइए जानते हैं काशी के ज्योतिषाचार्य से वृषभ राशि के जातकों के लिए शनिवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.

ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन थोड़ा मुश्किलों से भरा होगा. आज आप पैसों के लेन-देन में सावधानी जरूर बरतें. आज आपको अपने खर्चों पर भी नियंत्रण रखना होगा, वरना इसका असर आपकी आर्थिक स्थिति पर सीधे तौर पर पड़ेगा. आज आप कहीं धार्मिक यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं तो यह समय उस लिहाज से आपके लिए काफी बेहतर है.

बिजनेस में सावधानी से लें फैसले
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं, आज वे अपने व्यवसाय से जुड़े फैसलों को लेने में सावधानी जरूर बरतें. आज आप व्यावसायिक यात्रा करेंगे तो इसका फायदा भी आपको जरूर मिलेगा. बात नौकरी कर रहे लोगों की करें तो आज आप ऑफिस में काम को लेकर तनाव में भी रहेंगे. आज आपको बॉस की बातों को अनदेखा करना महंगा पड़ सकता है. जो लोग स्टूडेंट्स हैं, आज वे अपना फोकस पढ़ाई पर जरूर रखें.

शेयर बाजार में इन्वेस्टमेंट से बचें
वृषभ राशि के जातक जो इन्वेस्टमेंट की सोच रहे हैं, आज वे शेयर बाजार में बिल्कुल भी पैसा इन्वेस्ट न करें. इससे आपको नुकसान होने की संभावना है. आज आप चाहें तो सरकारी स्कीम जैसे टीडी, एफडी में पैसा इन्वेस्ट कर सकते हैं. इससे आपको सुरक्षित रिटर्न मिलेगा.

कर सकते हैं प्रपोज
वृषभ राशि के जातकों की लव लाइफ आज खुशनुमा होगी. जो लोग सिंगल हैं, आज वे जिसे चाहते हैं उससे अपने दिल की बात भी खुलकर रख सकते हैं. वहीं जो लोग पार्टनरशिप/रिलेशनशिप में हैं, आज वे कहीं अच्छी जगह क्वालिटी टाइम बिता सकेंगे. बात शादीशुदा लोगों की करें तो आज उनका दिन सामान्य रहने वाला है.

हनुमान चालीसा का करें दान
आज आपका शुभ रंग ऑरेंज (नारंगी) और शुभ अंक 8 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक हनुमान जी की पूजा-आराधना जरूर करें. इसके अलावा आज आप यदि हनुमान चालीसा का दान भी करेंगे तो इससे आपके जीवन के संकट दूर हो जाएंगे.

About the Author

Rahul Goel

राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…

और पढ़ें

Source link

You May Have Missed