मानसिक तनाव और अनिश्चितता का सामना! वृश्चिक वालों के सामने आएंगी कई चुनौतियां, जानें उपाय

मानसिक तनाव और अनिश्चितता का सामना! वृश्चिक वालों के सामने आएंगी कई चुनौतियां, जानें उपाय

Last Updated:

Aaj Ka Vrishchik Rashifal 21 December 2025: वृश्चिक राशिवालों को आज मानसिक तनाव और अनिश्चितता का सामना करना पड़ सकता है. बृहस्पति अष्टमस्त होने के कारण अनेक प्रकार के क्लेश कारक योग बना रहा है. जिससे जातकों को स्वास्थ्य और आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. शनि और राहु चतुर्थ भाव में होने के कारण अंतरघात करने वाले शत्रुओं की वृद्धि कारक योग बन रहा है.

ख़बरें फटाफट

दरभंगा: आज 21 दिसंबर 2025 को वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन मिश्रित फलदायक रहेगा. द्वितीयस्त सूर्य होने के कारण भयाक्रांत कारक योग बन रहा है, जबकि द्वितीयस्त मंगल होने के कारण धन ह्रास कारक योग बन रहा है. यह दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कई चुनौतियों को लेकर आ सकता है, लेकिन कुछ उपायों को अपनाकर इन चुनौतियों का सामना किया जा सकता है. आइए जानते हैं क्या कहते हैं ज्योतिषाचार्य?

ग्रहों की स्थिति और उनके प्रभाव
बुद्ध लग्नस्त होने के कारण भय कारक योग बन रहा है. जिससे जातकों को मानसिक तनाव और अनिश्चितता का सामना करना पड़ सकता है. बृहस्पति अष्टमस्त होने के कारण अनेक प्रकार के क्लेश कारक योग बना रहा है, जिससे जातकों को स्वास्थ्य और आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. शनि और राहु चतुर्थ भाव में होने के कारण अंतरघात करने वाले शत्रुओं की वृद्धि कारक योग बन रहा है, जिससे जातकों को अपने विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है. केतु कर्म भाव में होने के कारण शोकाकुल कारक योग बन रहा है, जिससे जातकों को अपने काम में असफलता और निराशा का सामना करना पड़ सकता है. चंद्रमा और शुक्र धन भाव में होने के कारण धन आगमन कारक योग भी बना रहा है. जिससे जातकों को धन लाभ होने की संभावना है.

आज के दिन के लिए उपाय
रविवार होने के कारण लाल रंग का वस्त्र धारण करें. इससे आपको सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी. गाय के दूध से सूर्य देव को अर्घ प्रदान करें, इससे आपको सूर्य की ऊर्जा और शक्ति मिलेगी. आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें. इससे आपको मानसिक शांति और आत्मविश्वास मिलेगा. वाल्मीकि कृति सुंदरकांड का पाठ करें. इससे आपको भगवान राम की कृपा और शक्ति मिलेगी. दुर्गा सप्तशती के चतुर्थ अध्याय का पाठ करने से शुभत्वों की प्राप्ति होगी. इससे आपको माता दुर्गा की कृपा और शक्ति मिलेगी.

आज के दिन के लिए विशेष सलाह
आज के दिन वृश्चिक राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए. आज के दिन वृश्चिक राशि के जातकों को अपने विरोधियों से सावधान रहना चाहिए. आज के दिन वृश्चिक राशि के जातकों को अपने काम में सावधानी और धैर्य रखना चाहिए. आज के दिन वृश्चिक राशि के जातकों को अपने परिवार और मित्रों के साथ समय बिताना चाहिए.

About the Author

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

homeastro

मानसिक तनाव और अनिश्चितता का सामना! वृश्चिक वालों के सामने आएंगी कई चुनौतियां

Source link

Previous post

Ank Jyotish: पिता के लिए महालक्ष्मी होती हैं इन तारीखों को जन्मी बेटियां, घर में कदम पड़ते ही आती हैं खुशियां, खुलते हैं तरक्की के दरवाजे

Next post

Aaj Ka Mithun Rashifal : रिश्तों में भूचाल, मिथुन राशि के प्रेम और दांपत्य जीवन में टकराव के संकेत, जाने आज का राशिफल 

You May Have Missed