Diwali 2025 Date: दिवाली कब है? लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है? पंचांग से जानें तारीख, प्रदोष काल

Diwali 2025 Date: दिवाली कब है? लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है? पंचांग से जानें तारीख, प्रदोष काल

दीपों का उत्सव दिवाली कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या ति​थि को मनाते हैं. इस दिन प्रदोष काल में माता लक्ष्मी की पूजा विघ्नहर्ता श्री गणेश जी के साथ की जाती है. गणेश जी की पूजा माता लक्ष्मी के साथ करने पर स्थिर लक्ष्मी की प्राप्ति होती है. दिवाली पर लोग अपने घरों को दीयों और झालरों से सजाते हैं. पौराणिक कथा​ के अनुसार, प्रभु श्रीराम जब लंका विजय और 14 साल का वनवास पूरा होने पर अयोध्या आए थे, तब अयोध्यावासियों ने खुशी के दीप जलाए थे. कहा जाता है कि तब से ही कार्तिक अमावस्या पर लोग अपने घरों को दीयों से रोशन करने लगे. आइए जानते हैं कि दिवाली कब है? दिवाली पर लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है?

2025 में दिवाली कब है?

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, दिवाली के लिए जरूरी कार्तिक अमावस्या ति​थि का शुभारंभ 20 अक्टूबर दिन सोमवार को दोपहर 3 बजकर 44 मिनट से होगा. कार्तिक अमावस्या तिथि का समापन 21 अक्टूबर दिन मंगलवार को शाम 5 बजकर 54 मिनट पर होगा. लक्ष्मी पूजा मुहूर्त के आधार पर दिवाली 20 अक्टूबर को है, जबकि कार्तिक अमावस्या का स्नान और दान 21 अक्टूबर को होगा.

दिवाली शुभ मुहूर्त

20 अक्टूबर को दिवाली का शुभ मुहूर्त 1 घंटा 11 मिनट का है. दिवाली पर लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त शाम को 07 बजकर 08 मिनट से रात 08 बजकर 18 मिनट तक है.

दिवाली पर प्रदोष और वृषभ काल

कार्तिक अमावस्या को प्रदोष काल में ही लक्ष्मी पूजा का विधान है. इस ​साल दिवाली पर प्रदोष काल का समय शाम 05 बजकर 46 मिनट से रात 08 बजकर 18 मिनट तक है. उस दिन वृषभ काल शाम 07 बजकर 08 मिनट से रात 09 बजकर 03 मिनट तक है.

दिवाली लक्ष्मी पूजा निशिता मुहूर्त

इस साल दिवाली पर लक्ष्मी पूजा का निशिता मुहूर्त 51 मिनट का है. दिवाली पर देर रात 11 बजकर 41 मिनट से 12 बजकर 31 मिनट तक लक्ष्मी पूजा का निशिता समय है. इस समय में मंत्रों की सिद्धि और धन प्राप्ति के उपाय किए जाते हैं.

दिवाली पर सिंह लग्न का समय

इस बार दिवाली पर सिंह लग्न देर रात में है. सिंह लग्न का प्रारंभ देर रात 1 बजकर 38 मिनट पर होगा और यह अगले ​दिन 21 अक्टूबर को तड़के 3 बजकर 56 मिनट तक रहेगा.

दिवाली पूजा का महत्व

दिवाली के अवसर पर प्रदोष काल में लक्ष्मी पूजा करने से धन, वैभव, सुख, संपत्ति में बढ़ोत्तरी होती है. यदि व्यक्ति किसी आर्थिक संकट में फंसा हुआ है तो उसे दिवाली पर श्रीयंत्र की स्थापना कराके नित्य पूजा करनी चाहिए. लक्ष्मी कृपा से आपका धन संकट दूर होगा.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Source link

Previous post

3 राशियों के लिए शुभ रहेगा 7 सितंबर को लगने वाला पूर्ण चंद्र ग्रहण, जानें सूतक काल से ग्रहण लगने और समाप्त होने का समय

Next post

खाने की थाली में 3 रोटियों से परहेज़ क्यों? अंधविश्वास या स्वस्थ जीवन की समझदारी? जानिए सबकुछ

You May Have Missed