Aaj Ka kanya Rashifal: कन्या राशि वालों के लिए दिन रहेगा बेहद शुभ, धन लाभ के हैं योग, जानें पूरा राशिफल

Aaj Ka kanya Rashifal: कन्या राशि वालों के लिए दिन रहेगा बेहद शुभ, धन लाभ के हैं योग, जानें पूरा राशिफल

Last Updated:

Aaj Ka kanya Rashifal 21 August: कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रेम, आर्थिक, करियर और स्वास्थ्य के मामलों में शुभ है. आय के नए स्रोत बनेंगे, प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी और करियर में सकारात्मकता रहेग…और पढ़ें

gogole-serarch-btn
Aaj ka Rashifal: राशिचक्र की छठी राशि कन्या होती है और इसके स्वामी बुध हैं. किसी भी राशि पर ग्रहों का प्रभाव उनके नक्षत्र और विशेष रूप से चंद्रमा की स्थिति पर निर्भर करता है. आज, भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी है, जिसके बाद चतुर्दशी तिथि आएगी. पुष्य नक्षत्र के बाद आश्लेषा नक्षत्र योग बन रहा है. आज चंद्रमा कर्क राशि में गोचर करेगा. इन सभी ग्रहों की स्थिति के आधार पर, आइए जानते हैं कि कन्या राशि के जातकों पर हर क्षेत्र में आज कैसा प्रभाव पड़ेगा. यह जानकारी देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुद्गल जी द्वारा दी गई है.

प्रेम और पारिवारिक जीवन
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन प्रेम और पारिवारिक दृष्टिकोण से बहुत ही शुभ है. आपकी धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और आप अपने परिवार या जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं. प्रेम संबंधों में आपको सफलता मिलेगी और आप अपने साथी के साथ अच्छा समय बिता पाएंगे. वैवाहिक जीवन भी सुखमय रहेगा.

आर्थिक स्थिति
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन बहुत खास है. आय के नए स्रोत बनेंगे, जिससे आपकी आमदनी बढ़ेगी और खर्च कम होगा. इससे आपका बैंक बैलेंस बढ़ सकता है. अगर आप व्यापार में धन निवेश करते हैं, तो आपको आर्थिक लाभ हो सकता है.

करियर
करियर के मामले में भी कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ है. नौकरीपेशा लोगों के लिए ऑफिस का माहौल सकारात्मक रहेगा. आपके काम से अधिकारी प्रसन्न होंगे. करियर के लिए आपको यात्रा करनी पड़ सकती है, जो आपके लिए लाभदायक साबित होगी.

स्वास्थ्य
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहेगा. आपको मानसिक और शारीरिक कष्टों से मुक्ति मिलेगी. यदि आपकी माता का स्वास्थ्य खराब था, तो अब उसमें सुधार होगा. हालांकि, नियमित रूप से दवाइयां लेते रहें. साथ ही, स्वस्थ रहने के लिए नियमित योग, व्यायाम और संतुलित आहार का पालन करें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

कन्या राशि वालों के लिए दिन रहेगा बेहद शुभ, धन लाभ के हैं योग, जानें राशिफल

Source link

Previous post

Aaj Ka Rashifal 21 August 2025: 3 राशिवालों के ​करियर में आएंगी चुनौतियां, मकर को मिलेगी खुशखबरी, वृश्चिक खुलकर करें दिल की बात, पढ़ें आज का राशिफल

Next post

बुध, शुक्र और शनि को मजबूत करने का आसान उपाय: नाभि और नाखूनों पर लगाएं यह खास तेल

You May Have Missed