घर में बिल्ली के बच्चे देना शुभ या अशुभ? जीवन के किस ओर का है संकेत, यहां दूर कर लें कंफ्यूजन

घर में बिल्ली के बच्चे देना शुभ या अशुभ? जीवन के किस ओर का है संकेत, यहां दूर कर लें कंफ्यूजन

Last Updated:

Vastu Shastra For Cat: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बिल्ली पालना अशुभ माना जाता है क्योंकि इससे नकारात्मक ऊर्जा सक्रिय होती है. गोल्डन रंग की बिल्ली शुभ होती है, जबकि काली बिल्ली का रोना अशुभ संकेत है.

gogole-serarch-btn
घर में बिल्ली के बच्चे देना शुभ या अशुभ? जानिए जीवन के किस ओर का है संकेतजानिए, घर में बिल्ली के बच्चा देना किस बात का संकेत. (AI)

Vastu Shastra For Cat: ज्योतिष शास्त्र में कई ऐसे जीवों का जिक्र है, जिनकी घर में मौजूदगी शुभ-अशुभ मानी जाती है. बिल्ली इन जीवों में से एक है. बिल्ली को लेकर भी लोगों के अपने-अपने मत हैं. शास्त्रों में भी बिल्ली को लेकर कई तरह की मान्यताएं प्रचलित हैं. आपने बड़े-बुजुर्गों से सुना होगा कि, बिल्ली को भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में पहले से ही आभास हो जाता है. कहने का मतलब यह है कि, जो लोग बिल्ली पालते हैं वे इसे शुभ मानते हैं, बाकी अशुभ. लेकिन, अगर कोई बिल्ली नहीं पालता है और उसके घर में आकर कोई बिल्ली बच्चा दे जाए तो इसका क्या मतलब? क्या आपके जीवन में होने वाली घटनाओं का संकेत है? आइए जानते हैं इस बारे में-

बिल्ली के बच्चे देने के संकेत

यदि आपके घर में बिल्ली बच्चों को जन्म देती है तो यह घर के मुखिया के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि 90 दिन के अंदर ही घर के सदस्यों की तरक्की हो सकती है और उन्हें हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है. घर में बिल्ली के बच्चों का जन्म होने से घर में नकारात्मक शक्तियां भी प्रवेश नहीं कर पातीं.

बिल्ली पालना शुभ या अशुभ

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, बिल्ली को घर में पालना अशुभ होता है, क्योंकि जिस जगह बिल्ली रहती है, वहां नकारात्मक शक्तियां और ऊर्जा सक्रिय हो जाती हैं. साथ ही, घर में बिल्ली होने से राहु तत्व भी सक्रिए हो जाता है. इससे लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

किस रंग की बिल्ली पालना शुभ

घर में गोल्डन रंग की बिल्ली आना बेहद शुभ माना जाता है. मान्यता है कि ऐसी बिल्ली आपके लिए सौभाग्य लाने का काम करती है. साथ ही, भूरी बिल्ली घर में आने से धन के अन्य मार्ग भी खुल सकते हैं. यही नहीं, आपके लंबित काम सफल होंगे और अटका धन भी मिल सकता है.

घर में बिल्ली के रोने का क्या मतलब

मान्यताओं के अनुसार, अगर आपके घर में अचानक से काली बिल्ली आकर रोने लगे तो यह शुभ संकेत नहीं माना जाता. बिल्ली का ऐसा करना अप्रिय घटना या अशुभ समाचार का संकेत माना जाता है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homedharm

घर में बिल्ली के बच्चे देना शुभ या अशुभ? जानिए जीवन के किस ओर का है संकेत

Source link

You May Have Missed