अगले 20 दिन जरूर खाएं ये 3 फल और 4 मसाले, बढ़ेगा धन और मिलेगा उत्तम सेहत का वरदान
Last Updated:
Bhadra Month Eating Tips: चरक संहिता में कहा गया है कि भाद्रपद मास में पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए कुछ आहार नियमों का पालन करना चाहिए, क्योंकि इस दौरान पाचन संबंधी समस्याएं बढ़ जाती हैं. साथ ही इस दौरान आप…और पढ़ें

भाद्रपद मास में आहार-विहार का पालन करें
प्राचीन काल से ही भाद्रपद मास में आहार विहार का विशेष ध्यान रखा जाता है और इस मास में आयुर्वेद के अनुसार खान पान को शामिल किया जाता है. आज के दौर में अगर कोई व्यक्ति बीमार हो जाता है तो उसका इलाज करवाने में ही बहुत सारा धन खर्च हो जाता है और धन खर्च करने के बाद आपको राहत मिले, ऐसी संभावना भी बेहद कम रहती हैं. इसलिए संकट से बचने के लिए भाद्रपद मास में विशेष आहार-विहार का पालन करें.

3 फल जरूर खाएं
चरक संहिता कहती है कि भाद्रपद मास में पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए कुछ खास आहार नियमों का पालन करना चाहिए. इस दौरान पाचन संबंधी समस्याएं बढ़ जाती हैं इसलिए आमलकी, अमरूद और मुसम्बी जैसे मौसमी फल खाना ना भूलें और अपने आहार में नींबू भी शामिल करें. स्वास्थ्य की दृष्टि से इस समय दालों में अरहर और तड़का दाल खाना चाहिए. भाद्रपद माह में अग्नि को बढ़ाने वाले और पाचन में सहायक खाद्य पदार्थ खाने चाहिए. साथ ही, इस ऋतु में सूजन रोधी और शरीर में गैस बनने से रोकने वाले खाद्य पदार्थ भी खाने चाहिए.
जिन लोगों को सर्दी-ज़ुकाम की समस्या ज्यादा होती है, उन्हें इस समय से सुबह खाली पेट शहद और तुलसी के पत्ते लेने चाहिए. तुलसी के पत्तों को चबाएं नहीं, बल्कि शहद में मिलाकर निगल लें. यह उपाय सर्दी आने से पहले ही आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मज़बूत कर देगा. चावल, जौ, ज्वार, बाजरा- इस समय जो भी अनाज खाएं, पुराना अनाज ही खाएं. वही शरीर के लिए लाभदायक होता है. सब्जियों में कद्दू, लौकी, पत्तल, झिंगे, कचूर जरूर खाएं.

इन मसालों का करें इस्तेमाल
मसालों में जीरा, मेथी, अदरक और काली मिर्च जरूर डालें. इससे स्वाद बढ़ेगा और मौसम बदलने के साथ पौष्टिकता भी बढ़ेगी. शरीर के लिए दूध और घी का सेवन करें. पाचन क्रिया सुधारने और कब्ज दूर करने के लिए इस समय त्रिफला का सेवन जरूर करें. त्रिफला, आमलकी, हरीतकी और बहेड़ा इन तीन फलों का मिश्रण है. त्रिफला एक साथ कई शारीरिक समस्याओं का नाश करता है.
मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प…और पढ़ें
मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प… और पढ़ें


