रोजगार या व्यापार में आ रही रुकावट? काली गुंजा के ये टोटके बदल सकते हैं किस्मत का रुख, नौकरी और व्यापार में दिलाएं सफलता

रोजगार या व्यापार में आ रही रुकावट? काली गुंजा के ये टोटके बदल सकते हैं किस्मत का रुख, नौकरी और व्यापार में दिलाएं सफलता

Last Updated:

Kali Gunja ke Totke​ : काली गुंजा के टोटके साधारण दिखने वाले जरूर हैं, लेकिन इनके प्रभाव को लेकर लोगों का विश्वास गहरा है, अगर इन्हें सही तरीके और आस्था के साथ किया जाए तो जीवन की परेशानियां धीरे-धीरे कम होने ल…और पढ़ें

gogole-serarch-btn
रोजगार या व्यापार में आ रही रुकावट? काली गुंजा के ये टोटके बदल सकते हैं किस्मतकाली गुंजा के उपाय
Kali Gunja ke Totke​ : जीवन में हर कोई तरक्की और सफलता चाहता है. कभी नौकरी में रुकावट आती है तो कभी व्यापार में पैसा रुक जाता है. ऐसे में लोग कई तरह के उपाय और टोटके आज़माते हैं ताकि भाग्य उनके साथ खड़ा हो जाए. ज्योतिष शास्त्र में कई ऐसी चीजों का ज़िक्र है जिन्हें अगर सही तरीके से किया जाए तो व्यक्ति की किस्मत चमक सकती है. इन्हीं में से एक है काली गुंजा का टोटका. माना जाता है कि काली गुंजा बेहद चमत्कारी होती है और इसे अपनाने से धन, सुख और तरक्की अपने आप आकर्षित होती है. यही वजह है कि ज्योतिष में काली गुंजा के टोटकों का काफी महत्व माना गया है. चलिए जानते हैं कि ये टोटके कैसे किए जाते हैं और किस तरह आपकी किस्मत बदल सकते हैं. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.

काली गुंजा का महत्व
काली गुंजा एक छोटा-सा बीज होता है, जिसे ज्योतिष में काफी शक्तिशाली माना गया है. कहा जाता है कि इसके प्रयोग से धन की कमी दूर होती है और जीवन में समृद्धि आती है. काली गुंजा से बनी माला पहनने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और मन को शांति मिलती है. यही नहीं, कई ज्योतिषाचार्य मानते हैं कि यह बीज बुरी नज़र और बाधाओं को भी दूर करता है.

व्यापार में सफलता पाने का उपाय
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, यदि व्यापार में बार-बार घाटा हो रहा है या पैसे की तंगी बनी रहती है तो बुधवार के दिन काली गुंजा की माला और एक तांबे का सिक्का लेकर लाल कपड़े में बांधें. अब इसे किसी सुनसान जगह पर ले जाकर सिर के ऊपर से 11 बार उतारें और फिर ज़मीन में गाड़ दें. विश्वास किया जाता है कि इस उपाय से व्यापार में अचानक वृद्धि होती है और पैसा टिकने लगता है.

आर्थिक संकट दूर करने का उपाय
काली गुंजा को घर की तिजोरी या अलमारी में रखने से भी धन की बरकत बनी रहती है. लोग मानते हैं कि ऐसा करने से अचानक आने वाले खर्चे कम हो जाते हैं और पैसों की बचत बढ़ती है.

ध्यान रखने योग्य बातें
1. टोटके हमेशा श्रद्धा और विश्वास के साथ करें.
2. बुधवार का दिन इन उपायों के लिए सबसे शुभ माना गया है.
3. किसी भी टोटके को करने से पहले मन में साफ नीयत रखें.
4. उपाय करते समय किसी को इसके बारे में न बताएं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

रोजगार या व्यापार में आ रही रुकावट? काली गुंजा के ये टोटके बदल सकते हैं किस्मत

Source link

Previous post

Budh Pradosh Vrat 2025: बुध प्रदोष व्रत पर शाम 06:56 से पूजा करना क्यों उत्तम, महादेव संग करें गणपति पूजा

Next post

100 साल में पहली बार गजब का संयोग, पितृ पक्ष में चंद्र और सूर्य ग्रहण एक साथ, इन 5 राशियों पर बरसेगी जबरदस्त कृपा

You May Have Missed