जीवन की मुश्किलों का समाधान चाहिए? जानिए कब, कैसे और कौन-सा पाठ करना है सबसे लाभकारी

जीवन की मुश्किलों का समाधान चाहिए? जानिए कब, कैसे और कौन-सा पाठ करना है सबसे लाभकारी

Last Updated:

Benefits Of Stotra Path: हमारे शास्त्रों में हर समस्या का समाधान छिपा है. ज़रूरी है कि हम सही स्थिति में सही पाठ करें और उसे पूरे विश्वास, श्रद्धा और नियम से निभाएं. जब इंसान भक्ति और मेहनत दोनों को साथ लेकर चल…और पढ़ें

जीवन की मुश्किलों का समाधान चाहिए? जानिए कब, कैसे-कौन-सा पाठ करना है फायदेमंदजीवन की समस्याओं का समाधान
Benefits Of Stotra Path: जीवन में कोई भी इंसान पूरी तरह परेशानी से मुक्त नहीं होता. कभी संतान की चिंता, कभी परिवार का तनाव, कभी धन की कमी तो कभी समाज में पहचान की कमी, हर कोई किसी न किसी दिक्कत से गुजरता है. इन समस्याओं से बाहर आने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं – कोई ज्योतिष के पास जाता है, कोई मंत्र-तंत्र का सहारा लेता है और कोई पूजा-पाठ करता है, लेकिन सही पाठ और सही दिशा में किया गया प्रयास इंसान की मुश्किलें काफी हद तक आसान कर देता है. हमारे धर्मग्रंथों में हर स्थिति के लिए अलग-अलग पाठ बताए गए हैं. सवाल यह है कि कौन-सी परेशानी में कौन सा पाठ करना चाहिए? आइए जानते हैं विस्तार से भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से.

संतान की समस्या हो तो करें गोपाल सहस्त्रनाम स्तोत्र
संतान की प्राप्ति में रुकावट आ रही है या बच्चों से जुड़ी कोई समस्या है तो गोपाल सहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ बेहद लाभकारी माना जाता है. इस स्तोत्र में भगवान श्रीकृष्ण के हजारों नामों का वर्णन है. श्रद्धा और विश्वास से इसका पाठ करने पर घर में खुशियों का आगमन होता है. कहा जाता है कि इससे न केवल संतान सुख मिलता है बल्कि बच्चों की सेहत और तरक्की भी बनी रहती है.

पारिवारिक कलेश दूर करने के लिए पढ़ें गणेश अथर्वशीर्ष
घर-परिवार में झगड़े और कलेश होना आम बात है, लेकिन अगर यह लगातार बना रहे तो जीवन मुश्किल हो जाता है. ऐसे में गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करना शुभ माना जाता है. भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहा जाता है. यह पाठ करने से परिवार में प्रेम बढ़ता है, आपसी झगड़े कम होते हैं और घर का माहौल सकारात्मक होने लगता है.

धन की समस्या से छुटकारा दिलाएगा कनकधारा स्तोत्र
आर्थिक तंगी से कोई भी व्यक्ति परेशान हो सकता है, अगर मेहनत के बावजूद पैसा नहीं टिकता या धन की कमी महसूस होती है तो कनकधारा स्तोत्र का पाठ बेहद उपयोगी है. यह स्तोत्र लक्ष्मी माता को प्रसन्न करने वाला है. विश्वास किया जाता है कि इसके नियमित पाठ से घर में लक्ष्मी का वास होता है और धन से जुड़ी परेशानियां दूर होने लगती हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

जीवन की मुश्किलों का समाधान चाहिए? जानिए कब, कैसे-कौन-सा पाठ करना है फायदेमंद

Source link

Previous post

Saptahik Rashifal 18 to 24 August 2025: मेष और वृषभ राशि वाले इस सप्ताह स्वास्थ्य और धन का ध्यान रखें, मिथुन वालों के सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे!

Next post

Saptahik Rashifal 18 to 24 August 2025: कर्क और सिंह राशि वाले इस सप्ताह नौकरी व कारोबार का ध्यान रखें, कन्या राशि वालों का अटका हुआ धन निकल आएगा!

You May Have Missed