आज जन्माष्टमी पर सुनें ये टॉप 10 श्रीकृष्ण भजन, भक्तिमय हो जाएगा पूरा घर

आज जन्माष्टमी पर सुनें ये टॉप 10 श्रीकृष्ण भजन, भक्तिमय हो जाएगा पूरा घर

पूरे देश में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूरे धूमधाम से मनाई जा रही है. भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में जन्माष्टमी की तैयारी पूरी हो गई है. सभी मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण की विशेष पूजा और आरती की गई है, वहीं देश के अन्य श्रीकृष्ण मंदिरों में भी आज जन्माष्टमी की तैयारी है. लोग अपने घरों में भी जन्माष्टमी के उत्सव की तैयारी किए हैं. आज देर रात बाल गोपाल भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा. आज सुबह से ही मंदिरों और घरों में भगवान श्रीकृष्ण के मधुर भजन और गीत बज रहे हैं. इस जन्माष्टमी के अवसर पर आप भी भगवान श्रीकृष्ण के मधुर भजनों को सुनकर भक्तिमय रस का आनंद ले सकते हैं. इससे आपका घर और आंगन भक्तिमय हो जाएगा. आइए जानते हैं टॉप 10 श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के भजन.

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के भजन 2025

1. हाथी घोड़ा पालकी भजन

आनंद उमंग भयो जय कन्हैया लाल की,
नंद के आनंद भयो जय यशोदा लाल की,
आनंद उमंग भयो जय कन्हैया लाल की,
नंद के आनंद भयो जय यशोदा लाल की,

हे ब्रज में आनंद भयो जय यशोदा लाल की,
ए आनंद उमंग भयो जय कन्हैया लाल की,
जय हो नंदलाल की जय यशोदा लाल की,
जय हो नंदलाल की जय यशोदा लाल की,
हाथी घोडा पालकी जय कन्हैया लाल की॥

कोटि ब्रहमाण्ड के अधिपति लाल की,
हाथी घोडा पालकी जय कन्हैया लाल की,
कोटि ब्रहमाण्ड के अधिपति लाल की,
हाथी घोडा पालकी जय कन्हैया लाल की,

ए गौवे चराने आयो जय यशोदा लाल की,
गोकुल मे आनंद भयो जय कन्हैया लाल की,
गैया चराने आयो जय यशोदा लाल की॥

पूनम की चन्द्र जैसी शोभा है गोपाल की,
हाथी घोडा पालकी जय कन्हैया लाल की,
पूनम की चन्द्र जैसी शोभा है गोपाल की,

हाथी घोडा पालकी जय कन्हैया लाल की,
हे आनंद उमंग भयो जय कन्हैया लाल की,
गोकुल मे आनंद भयो जय कन्हैया लाल की॥

भक्त के आनंद कंद जय यशोदा लाल की,
हाथी घोडा पालकी जय कन्हैया लाल की,
भक्त के आनंद कंद जय यशोदा लाल की,
हाथी घोडा पालकी जय कन्हैया लाल की,
गोकुल मे आनंद भयो जय यशोदा लाल की ॥

आनंद से बोलो सब जय हो ब्रज लाल की,
हाथी घोडा पालकी जय कन्हैया लाल की,
आनंद से बोलो जय हो ब्रज लाल की,

हाथी घोडा पालकी जय कन्हैया लाल की,
जय हो ब्रज लाल की जय हो प्रतीपाल की,
गोकुल मे आनंद भयो जय कन्हैया लाल की॥

आनंद उमंग भयो जय कन्हैया लाल की,
नंद के आनंद भयो जय यशोदा लाल की,
आनंद उमंग भयो जय कन्हैया लाल की,
नंद के आनंद भयो जय यशोदा लाल की,

हे ब्रज में आनंद भयो जय यशोदा लाल की,
ए आनंद उमंग भयो जय कन्हैया लाल की,
जय हो नंदलाल की जय यशोदा लाल की,
जय हो नंदलाल की जय यशोदा लाल की,
हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की॥

2. ये चमक ये दमक फूलवन मा महक भजन…

यह पं. सुधीर व्यास का लोक​प्रिय भजन है. सोशल मीडिया पर इसे बहुत ही पसंद किया जाता है. यह प्रभु राम चंद्र जी पर है, लेकिन इसे भगवान श्रीकृष्ण के संदर्भ में भी कुछ जगहों पर पेश किया गया है.

ये चमक ये दमक, फूलवन मा महक,
सब कुछ सरकार तुम्हई से है,
इठला के पवन, चूमे सैया के चरण,
बगियन मा बहार तुम्हई से है ॥

मेरे सुख दुःख की रखते हो खबर,
मेरे सर पर साया तुम्हारा है,
मेरी नैया के खेवनहार तुम्ही,
मेरा बेड़ा पार तुम्हई से है,
सब कुछ सरकार तुम्हई से है॥

मैं तो भूल गयी कुछ भी कहना,
तोरी प्रीत में रोवत है नैना,
रग रग में बसी है प्रीत तोरी,
अखियन में खुमार तुम्हई से है,
सब कुछ सरकार तुम्हई से है॥

मेरा दिल ले लो मेरी जा ले लो,
मेरा तन ले लो मेरा मन ले लो,
मेरे इश्क को निस्बत है तुमसे,
जीवन श्रृंगार तुम्हई से है,
सब कुछ सरकार तुम्हई से है॥

मैं तो भूल गयी सब सुख चैना,
मोरे जबसे लडे तुम संग नैना,
मोरी नस नस में है प्रीत तोरी,
मेरा सब आधार तुम्हई से है,
सब कुछ सरकार तुम्हई से है॥

मेरा कोई नहीं है दुनिया में,
मेरा तौल करार तुम्हई से है,
मैं कहाँ जाकर सौदा बेचूं,
मेरा सब व्यापार तुम्हई से है,
सब कुछ सरकार तुम्हई से है॥

ये चमक ये दमक, फूलवन मा महक,
सब कुछ सरकार तुम्हई से है,
इठला के पवन, चूमे सैया के चरण,
बगियन मा बहार तुम्हई से है॥

टॉप 10 श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के भजन

आप और आपके पूरे परिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2025 की बधाई और शुभकामनाएं!!

Source link

You May Have Missed