कजरी तीज पर शनि-अरुण का दुर्लभ संयोग, इन 4 राशियों की महिलाओं के सुख-सौभाग्य में होगी वृद्धि

कजरी तीज पर शनि-अरुण का दुर्लभ संयोग, इन 4 राशियों की महिलाओं के सुख-सौभाग्य में होगी वृद्धि

Last Updated:

Kajari Teej 2025 lucky Zodiac Signs: 12 अगस्त को कजरी तीज का पर्व मनाया जाएगा और इस दिन शनि और अरुण का भी दुर्लभ संयोग बनने वाला है, जो 4 राशि की महिलाओं के लिए बेहद खास रहने वाला है. इन राशियों की महिलाओं के प…और पढ़ें

कजरी तीज पर शनि-अरुण का संयोग, 4 राशियों की महिलाओं के सौभाग्य में होगी वृद्धि
Kajari Teej 2025 lucky Women Zodiac Signs: कजरी तीज का पर्व 12 अगस्त दिन मंगलवार को मनाया जाएगा. हिंदू धर्म में कजरी तीज का विशेष महत्व है और यह दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, कजरी तीज पर शनि और अरुण (यूरेनस) का दुर्लभ संयोग बनने वाला है, जो 4 राशियों की महिलाओं के लिए बेहद खास रहने वाला है. ज्योतिष गणना के अनुसार, कजरी तीज पर शनि और अरुण एक दूसरे से 60 डिग्री पर मौजूद रहेंगे, जिससे बेहद शक्तिशाली त्रिएकादश योग बनने वाला है. त्रिएकादश योग के शुभ प्रभाव से इन राशियों की महिलाओं के सुख सौभाग्य में वृद्धि होगी और धन के द्वार खुलेंगे. आइए जानते हैं कजरी तीज पर बन रहा शनि-अरुण का शुभ योग किन किन राशि की महिलाओं के लिए खास रहने वाला है…

त्रिएकादश योग का वृषभ राशि पर प्रभाव
शनि-अरुण का दुर्लभ संयोग से बन रहे त्रिएकादश योग का शुभ प्रभाव वृषभ राशि की महिलाओं को मिलेगा. इन राशि की महिलाओं के परिवार में सुख-शांति रहेगी और करियर की शुरुआत करने का मौका मिलेगा. वैवाहिक जीवन में अगर कोई समस्या चल रही है तो वह खत्म खत्म हो जाएगी और ससुराल वालों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे. खुद का बिजनस शुरू करना चाहती हैं तो इस अवधि में आपको पूरा साथ मिलेगा और आप अपना मुकाम बना पाने में समर्थ होंगी.

त्रिएकादश योग का कर्क राशि पर प्रभाव
त्रिएकादश योग का शुभ प्रभाव कर्क राशि वालों के लिए बेहद खास रहने वाला है. कर्क राशि वालों की सुहागन महिलाओं का दांपत्य जीवन सुखमय होगा और परिवार में आपसी प्रेम बना रहेगा. इस राशि की जो महिलाएं काम करती हैं, उनकी आमदनी में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं. साथ ही अगर कोई कार्य अटका हुआ तो वह योग के शुभ प्रभाव से पूरा होने की उम्मीद है. इस राशि की सिंगल लड़कियों के लिए भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा से अच्छा रिश्ता आ सकता है.

त्रिएकादश योग का वृश्चिक राशि पर प्रभाव
शनि-अरुण का दुर्लभ संयोग से वृश्चिक राशि की महिलाओं के सुख-सौभाग्य में वृद्धि होगी और भाग्य का साथ मिलने से अटके हुए कार्य समय पर पूरे होंगे. यह योग आपके जीवन में खुशियां लेकर आएगा और माता पिता का हर कदम पर सहयोग भी मिलेगा. इस अवधि में आपको धन लाभ होने की संभावना है और करियर में भी सफलता प्राप्त होगा. जीवनसाथी के साथ अगर कोई अनबन चल रही है तो इस योग के शुभ प्रभाव से सभी गलतफहमी दूर होगी और रिश्तों में मधुरता आएगी.

त्रिएकादश योग का कुंभ राशि पर प्रभाव
शनि-अरुण का दुर्लभ संयोग से बन रहे त्रिएकादश योग कुंभ राशि की महिलाओं के लिए कल्याणकारी रहने वाला है. कुंभ राशि की महिलाओं को हर कदम पर भाग्य का साथ मिलेगा और आपके मन की कई इच्छाएं पूरी होंगी. धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और नौकरी व बिजनस करने वाली महिलाओं के लिए तरक्की के नए अवसर प्राप्त होंगे. अगर आपका कोई कार्य अटका हुआ है तो इस अवधि में पूरा होने की संभावना बन रही है.

authorimg

Parag Sharma

मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प…और पढ़ें

मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प… और पढ़ें

homeastro

कजरी तीज पर शनि-अरुण का संयोग, 4 राशियों की महिलाओं के सौभाग्य में होगी वृद्धि

Source link

You May Have Missed