रक्षाबंधन के कितने दिनों बाद राखी उतार सकते हैं, जानें शुभ दिन और नियम
Last Updated:
देशभर में धूमधाम से रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया और बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके लंबी उम्र, खुशियां और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की. लेकिन अब सवाल यह भी आता है कि रक्षाबंधन के कितने दिनों बाद राखी …और पढ़ें


रक्षा बंधन हिंदू धर्म में भाई-बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक पर्व है. इस दिन घरों पर रिश्तेदारों का जमावड़ा लगता है, पुराने दोस्तों व प्रियजनों से मिलने का मौका होता है. रक्षाबंधन के दिन बहनें शुभ मुहूर्त में भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और तरक्की की कामना करती हैं. वहीं भाई बहनों की रक्षा का वचन देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं रक्षाबंधन के कितने दिनों बाद राखी को उतारना चाहिए. साथ ही राखी उतारने का सही समय क्या है और कौन कौन सी बातों का ध्यान रखना चाहिए.
राखी कितने दिनों तक पहनें?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रक्षा सूत्र भाई को सभी तरह की नकारात्मक शक्ति से बचाने और जीवन में सफलता की राह पर आगे बढ़ने की शक्ति देता है. रक्षाबंधन के बाद कम से कम 21 दिनों तक राखी पहनने की परंपरा है. यह ठीक उसी तरह है, जैसे किसी पूजा अनुष्ठान या मंदिर में कलावा पहनते हैं. अगर 21 दिन तक राखी पहनना संभव नहीं है तो कृष्ण जन्माष्टमी तक राखी पहननी चाहिए यानी रक्षाबंधन के बाद कम से कम सात तक दिन राखी अवश्य पहननी चाहिए.

राखी उतारने की सही विधि
राखी उतारते समय ठीक वैसे ही शुभ मुहूर्त का पालन करना चाहिए, जैसे राखी बांधते समय करते हैं, ताकि बहन के प्रेम और भाई की रक्षा के इस व्रत का पूरा फल मिले. राखी उतारने की भावनात्मक और धार्मिक प्रकिया है. इसलिए जब आप राखी उतारें तो अपने ईष्ट देव का ध्यान अवश्य करें और प्रार्थना करें. राखी उतारते समय मन में कोई नकारात्मक विचार ना रखें और इसे किसी कूड़ेदान या सड़क पर नहीं फेंकना चाहिए. यह एक पवित्र धागा है इसलिए राखी को हमेशा बहते हुए जल में प्रवाहित करना चाहिए. अगर आपके पास यह संभव नहीं है तो पीपल के पेड़ के नीचें रख दें या किसी पवित्र स्थल पर रख दें.
मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प…और पढ़ें
मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प… और पढ़ें


