लवलाइफ में आज तनाव का योग, भूलकर भी अपने पार्टनर से न करें ऐसी बात, जानें पूरा राशिफल

लवलाइफ में आज तनाव का योग, भूलकर भी अपने पार्टनर से न करें ऐसी बात, जानें पूरा राशिफल

Last Updated:

Aaj Ka Mithun Rashifal 04 August 2025: वैवाहिक संबंधों में आज का दिन तनाव और विवाद लेकर आया है. प्रेम संबंधों में आज का दिन सामान्य रहने वाला है. भूलकर भी आज आप अपने प्रेमी से विवाह संबंधी कोई भी बात ना करें. ऐ…और पढ़ें

आज का मिथुन राशिफल.
ओम प्रयास /हरिद्वार. आज 9 मई शुक्रवार का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए मिला-जुला रहने वाला है. आज घर पर या परिवार के साथ बाहर यात्रा पर बाहर जाने का प्लान बन सकता है. परिवार के साथ व्यस्त रहने पर कार्य क्षेत्र से आज आपको छुट्टी लेनी पड़ सकती है. वैवाहिक संबंधों में आज का दिन तनाव और विवाद लेकर आया है. प्रेम संबंधों में आज का दिन सामान्य रहने वाला है. मिथुन राशि के जो जातक नौकरी करते हैं, उन्हें आज कोई अच्छी सूचना मिल सकती है. छात्रों की पढ़ाई में आज कोई व्यवधान नहीं होगा.

लव राशिफल: उत्तराखंड के हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीधर शास्त्री बताते हैं कि वैवाहिक संबंधों में आज का दिन तनाव और विवाद लेकर आया है. कल जैसे वैवाहिक संबंधों में तनाव, विवाद के योग चल रहे थे आज भी स्थिति वैसी ही रहने वाली है. कोशिश करें कि आज आप अपने जीवनसाथी के साथ ज्यादा बहस या बात आदि ना करें. प्रेम संबंधों में आज का दिन सामान्य रहने वाला है. भूलकर भी आज आप अपने प्रेमी से विवाह संबंधी कोई भी बात ना करें. ऐसे करने पर आज आपको नकारात्मक परिणाम मिलेंगे.

करियर राशिफल: वह बताते हैं की मिथुन राशि के जो जातक नौकरी की तलाश में लगे हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है. बीते कल में आपके द्वारा नौकरी के लिए अप्लाई किया गया था उसके संबंधित आज आपको कोई अच्छी सूचना मिल सकती है. ऐसे ही छात्रों की पढ़ाई में भी आज कोई खास व्यवधान नहीं होंगे. आज आप अपने भविष्य को सुनहरा बनाने के लिए अच्छे से पढ़ाई कर सकते हैं.

व्यावसायिक राशिफल: वह आगे बताते हैं कि कार्यक्षेत्र में आज का दिन कुछ खास नहीं रहने वाला है. परिवार के साथ आज बाहर किसी यात्रा या मांगलिक कार्यक्रम में जाने पर आपको कार्यक्षेत्र से छुट्टी लेनी पड़ सकती है. किसी मांगलिक कार्यक्रम में जाने या परिवार के साथ कहीं बाहर जाने के कारण आपके कार्य क्षेत्र पर खास प्रभाव नहीं पड़ेगा लेकिन परिवार के साथ आपका अच्छा समय व्यतीत होगा. जो जातक नौकरी करते हैं उनके लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा. यदि आज आप नौकरी से छुट्टी भी लेते हैं तो भी आपको घबराने की जरूरत नहीं है. आज आपको नौकरी संबंधित अच्छे लाभ मिलने के योग बने हुए हैं.

NOTE: सभी राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी करने के लिए आप हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीधर शास्त्री से उनके फोन नंबर 9557125411 और 9997509443 पर संपर्क कर सकते हैं.

authorimg

Lalit Bhatt

मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की.फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, वेबदुनिया समेत कई जगहों पर रिपोर्टिंग और डेस्क मे…और पढ़ें

मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की.फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, वेबदुनिया समेत कई जगहों पर रिपोर्टिंग और डेस्क मे… और पढ़ें

homeastro

लवलाइफ में आज तनाव का योग, भूलकर भी अपने पार्टनर से न करें ऐसी बात

Source link

Previous post

कर्क राशि वालों को आज अचानक होगी धन की प्राप्ति, सेहत को लेकर रहें सावधान, न करें ऐसा काम

Next post

Aaj ka Makar Rashifal: सावन का अंतिम सोमवार बना वरदान, मकर राशि वालों की चमकेगी किस्मत, बस इस बात का रखें ध्यान

You May Have Missed