Aaj ka Makar Rashifal: सावन का अंतिम सोमवार बना वरदान, मकर राशि वालों की चमकेगी किस्मत, बस इस बात का रखें ध्यान

Aaj ka Makar Rashifal: सावन का अंतिम सोमवार बना वरदान, मकर राशि वालों की चमकेगी किस्मत, बस इस बात का रखें ध्यान

Last Updated:

Aaj ka Makar Rashifal 4 August 2025: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन नई ऊर्जा और अवसरों से भरा हुआ है. लंबे समय से रुके कार्यों के पूरे होने के योग हैं. आय में वृद्धि, व्यापार में सफलता और प्रेम जीवन में नई…और पढ़ें

मकर राशि आज का राशिफल 

हाइलाइट्स

  • मकर राशि के जातकों को व्यापार में मिल सकती है सफलता
  • करियर और पारिवारिक रिश्तों में संतुलन बनाए रखना जरूरी
  • भगवान गणेश की पूजा से साकारात्मकता रहेगी बरकरार
करौली. मकर राशि वालों के आज का दिन कई नए अवसर लेकर आया है. लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होने की संभावना है. आप नई योजनाएं बना सकते हैं और लोगों की मदद करने का मौका मिलेगा. समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आपके प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आएगा. दिनभर आप ऊर्जा से भरे रहेंगे, जिससे काम पूरे करने में आसानी होगी.

ज्योतिषी कविता जांगिड़ का कहना है कि सावन का अंतिम सोमवार मकर राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ है. यह दिन आर्थिक दृष्ट‍ि से अच्छा रहने वाला है. आपकी आय में वृद्धि हो सकती है और पुराने रुके हुए पैसे वापस मिलने की संभावना है. जो लोग निवेश करने का सोच रहे हैं, उनके लिए भी दिन शुभ है.

नए प्रोजेक्ट पर कम करना रहेगा फायदेमंद

व्यापारियों को अपने पार्टनरों से सहयोग मिलेगा, जिससे व्यापार में बढ़ोतरी के योग बनेंगे. यात्रा करने का प्लान है तो वह भी सफल रहेगी और आपके लिए लाभदायक साबित होगी. स्वास्थ्य के मामले में दिन अच्छा रहेगा. पुरानी बीमारियों से राहत मिल सकती है. मानसिक रूप से भी आप सकारात्मक महसूस करेंगे. बस खानपान में लापरवाही न बरतें. करियर में नए कामों में तुरंत सफलता मिलने की संभावना कम है. ऐसे में जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला न लें. धीरे-धीरे मेहनत करते रहें, आने वाले दिनों में अच्छे परिणाम मिलेंगे. ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिल सकता है, लेकिन किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने से पहले अच्छी तरह सोचें.

प्रेम जीवन में रहने वाले मकर राशि के जातकों के लिए दिन खास रहने वाला है. किसी नए साथी से मुलाकात होगी, जिससे प्यार भरी शुरूआत संभव है. वहीं, पारिवारिक जीवन में कुछ मतभेद सामने आ सकते हैं. कोशिश करें कि छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ा न बढ़े. धैर्य से काम लें और घर के बड़ों की सलाह मानें. वहीं मकर राशि के जातक दिन को शुभ बनाने के लिए उपाय के तौर पर गणेश जी की पूजा करें और उन्हें दूर्वा और मोदक का भोग लगाएं. इससे दिनभर सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी और आपके कामों में सफलता मिलेगी.

homeastro

मकर राशि वालों के लिए वरदान से कम नहीं है आज का दिन, बस इस बात का रखें ध्यान

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

Previous post

लवलाइफ में आज तनाव का योग, भूलकर भी अपने पार्टनर से न करें ऐसी बात, जानें पूरा राशिफल

Next post

Saptahik Rashifal 4 to 10 August 2025: मेष राशि वाले इस सप्ताह काम और रिश्तों पर ध्यान दें, वृषभ और मिथुन वालों के धन लाभ के हर प्रयास होंगे सफल!

You May Have Missed