50 साल बाद शनि अमावस्या पर शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन, 5 राशियों की बढ़ेंगी सुख सुविधाएं और होगा भाग्योदय
Last Updated:
Venus Pushya Nakshatra Gochar 2025 : ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, 23 अगस्त को शनि अमावस्या का पर्व मनाया जाएगा. इस दिन शुक्र ग्रह शनिदेव की ही नक्षत्र में गोचर करने जा रहे हैं. शुक्र जब राशि या नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, तब उसका प्रभाव मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए रहता है. आज हम आपको उन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे 5 राशियों को शुक्र गोचर से फायदा होगा…

Venus Transit In Pushya Nakshatra 2025 : 23 अगस्त को भाद्रपद अमावस्या की तिथि का पर्व मनाया जाएगा और इस अमावस्या को पिथौरा अमावस्या भी कहा जाता है. इस बार भाद्रपद अमावस्या की तिथि शनिवार के दिन पड़ रही है इसलिए इस तिथि को शनि अमावस्या के नाम से भी जाना जाएगा. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, शनि अमावस्या के दिन भौतिक सुख सुविधा के स्वामी शुक्र ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन होने वाला है और ऐसा 50 साल बाद हो रहा है. इस दिन शुक्र कर्क राशि में रहते हुए पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और इस नक्षत्र के स्वामी स्वयं शनिदेव हैं. शुक्र ग्रह धन, विलासिता, समृद्धि और आर्थिक लाभ के कारक ग्रह हैं. साथ ही शुक्र ग्रह राशि चक्र के साथ-साथ एक निश्चित समय के बाद नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं. शनिदेव के ही नक्षत्र में शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन 5 राशियों के लिए कल्याणकारी रहने वाला है. इन राशियों की धन से संबंधित सभी कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे और भाग्य का भी उदय होगा. आइए जानते हैं शनि अमावस्या पर शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से किन किन राशियों को लाभ होगा.

शनि अमावस्या 2025 के दिन शुक्र का नक्षत्र गोचर वृषभ राशि वालों के लिए शुभ फलदायी रहने वाला है. यह समय उन लोगों के लिए अनुकूल होगा, जो नई नौकरी की तलाश में हैं या भूमिका में बदलाव की योजना बना रहे हैं. बिजनस में नए साझेदारी में प्रवेश करने की संभावना है और आप नए सौदों से अच्छा कमा सकते हैं. इस अवधि में आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद ले सकते हैं और उचित चिकित्सा सलाह से पिछले परेशानियों को दूर कर सकते हैं. शेयर बाजार और विभिन्न प्रकार के निवेश से कमाई की संभावना है और ससुराल पक्ष के साथ अच्छे संबंध रहेंगे. माता पिता के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा और अटके धन की प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं.

शनि अमावस्या 2025 के दिन शुक्र का नक्षत्र गोचर कर्क राशि वालों के लिए अनुकूल रहने वाला है. इस अवधि में कर्क राशि वालों को कुछ अच्छी खबरें मिलेंगी और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. अच्छी बचत के अवसर होंगे और वे अपनी संपत्ति को काफी बढ़ा सकते हैं. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और विभिन्न सौदों से सम्मान प्राप्त कर सकते हैं. अविवाहित लोगों के लिए उपयुक्त विवाह प्रस्ताव आएंगे. इस राशि के जातक जो काफी समय से नई नौकरी की खोज कर रहे हैं, उनको करियर की शुरुआत करने का मौका मिलेगा.

शनि अमावस्या के दिन शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन कन्या राशि वालों के लिए कल्याणकारी साबित होगा. कन्या राशि वालों के करियर में अच्छी वृद्धि होगी और अधिकारियों व सहकर्मियों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे. शुक्र नक्षत्र गोचर से पारिवारिक जीवन में खुशी रहेगी और कन्या राशि वाले अपने पार्टनर के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिता सकते हैं. अविवाहित लोगों के लिए नए प्रस्तावों की संभावना है. आपके व्यक्तिगत जीवन की सभी योजनाएं सही क्रियान्वयन के साथ सफल साबित होंगी. मकान व वाहन खरीदने की आपकी इच्छा पूरी होगी.

शनि अमावस्या 2025 के दिन शुक्र का नक्षत्र गोचर तुला राशि वालों के लिए विभिन्न अधूरे कार्यों को पूरा करने का शुभ समय साबित होगा क्योंकि तुला राशि के स्वामी शुक्र ग्रह ही हैं. इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा और सैलरी स्तर में काफी वृद्धि होगी. नक्षत्र गोचर के कारण व्यापारियों को कई अवसर मिलेंगे, जिससे वे नए सौदे या साझेदारी कर सकते हैं. वित्तीय स्थिति अत्यंत स्थिर रहेगी और अच्छा धन संचित किया जा सकता है.

शनि अमावस्या 2025 के दिन शुक्र का नक्षत्र गोचर वृश्चिक राशि वालों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होने वाला है. इस अवधि में वृश्चिक राशि वालों की आय का स्तर कई गुणा बढ़ जाएगी और घर के लिए सुख सुविधाओं से संबंधित चीजों की खरीदारी भी करेंगे. पहले किए गए निवेश से आय प्राप्त होने की संभावना है, और लोग नए सौदों से भी लाभ कमा सकते हैं. कुछ अच्छी खबर मिलने से आपका मन खुश रहेगा. पिताजी की सलाह पर किसी अच्छी जगह पर निवेश करने का मौका मिलेगा, जिससे भविष्य में अच्छा लाभ होगा.


