3 जून का वृश्चिक राशिफल: आज सुनें अंदर की आवाज, खुलेगा भाग्य, जानें अपनी लव लाइफ
Last Updated:
Aaj ka Vrishchik Rashifal 3 june 2026: पारिवारिक और व्यक्तिगत जीवन में आज खुशियों का संचार देखने को मिलेगा. प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने पार्टनर के साथ गहरा, सुकून भरा और रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा, वहीं जो लोग सिंगल्स हैं उन्हें आज कोई बेहद आकर्षक प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है.
सीतामढ़ी: 3 जून 2026 का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बेहद खास और नई दिशा देने वाला साबित होने जा रहा है. आज आपकी अंतर्दृष्टि और सोचने-समझने की क्षमता बहुत तेज रहेगी. मन की यानी अंतरात्मा की बात सुनेंगे तो कई छिपी हुई बातें और रहस्य आपके दिमाग में आएंगे. इस दौरान आपको किसी बड़ी मुसीबत या दिक्कत को हल करने का विचार भी आ सकता है. इस राशि के जातकों को आज सकारात्मक बने रहने की आवश्यकता है क्योंकि दिनभर की ऊर्जा आपके पक्ष में काम करेगी. स्वास्थ्य के लिहाज से दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है और हल्की थकान महसूस होने की संभावना है, इसलिए काम के बीच आराम के लिए समय निकालें और खानपान में ज्यादा तेल-मसाले वाली चीजों से पूरी तरह परहेज करें.
करियर और व्यापार के मामले में आज का दिन सुनहरे अवसर लेकर आने वाला है. प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य रूपेश चौबे के अनुसार, आज ऑफिस में आपके काम और कार्यशैली की जमकर सराहना होगी, साथ ही प्रबंधन की ओर से आपको कोई बड़ी और नई जिम्मेदारी भी सौंपी जा सकती है. व्यापार से जुड़े लोगों की पुरानी योजनाएं आज गति पकड़ेंगी और वे बेहतर परिणाम देने लगेंगी, जिससे छोटे निवेश से भी शानदार रिटर्न मिलने के योग बन रहे हैं. आर्थिक स्थिति के मामले में भी दिन काफी मजबूत रहने वाला है और किसी को दिया गया कोई पुराना कर्ज या फंसा हुआ पैसा आज वापस मिल सकता है.
पारिवारिक और व्यक्तिगत जीवन में आज खुशियों का संचार देखने को मिलेगा. प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने पार्टनर के साथ गहरा, सुकून भरा और रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा, वहीं जो लोग सिंगल्स हैं उन्हें आज कोई बेहद आकर्षक प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है. परिवार में सौहार्दपूर्ण माहौल रहेगा और किसी दूर के रिश्तेदार से कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है. आज के दिन आपका शुभ अंक 9 और शुभ रंग गहरा लाल और नीला रहेगा. दोपहर 1:30 से 3:00 बजे तक का समय आपके लिए विशेष शुभ रहेगा. आज सुबह स्नान के पानी में थोड़ा केसर मिलाकर नहाएं और “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का 11 बार जप करें, जिससे दिनभर सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें


