केतु बढ़ाएगा सिंह राशि वालों की टेंशन, आज इन क्षेत्रों से आने वाली है आफत! पढ़ें राशिफल

केतु बढ़ाएगा सिंह राशि वालों की टेंशन, आज इन क्षेत्रों से आने वाली है आफत! पढ़ें राशिफल

Last Updated:

Aaj ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today: विशेष रूप से आज सिंह राशि के लोगों के स्वभाव में चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है. छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आने की संभावना रहेगी, जिससे रिश्तों और कार्यक्षेत्र दोनों पर असर पड़ सकता है, इसलिए किसी भी मामले में जल्दबाजी करने से बचें. कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें. 

Aaj Ka Singh Rashifal 03 June 2026, Leo Daily Horoscope: खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश मेहता के अनुसार बुधवार 03 जून 2026 का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आने वाला है. आज संकष्टी चतुर्थी के साथ पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. चंद्रमा धनु राशि में संचरण करेंगे, जबकि केतु का प्रभाव भी देखने को मिलेगा. ग्रहों की यह स्थिति मानसिक अस्थिरता और तनाव बढ़ाने वाली मानी जा रही है.

विशेष रूप से आज सिंह राशि के लोगों के स्वभाव में चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है. छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आने की संभावना रहेगी, जिससे रिश्तों और कार्यक्षेत्र दोनों पर असर पड़ सकता है. इसलिए किसी भी मामले में जल्दबाजी करने से बचें. कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें. खासकर नए कार्यों की शुरुआत आज टालना बेहतर रहेगा, क्योंकि सफलता मिलने की संभावना कम दिखाई दे रही है.

करियर एवं शिक्षा राशिफल 
नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. कार्यस्थल पर मानसिक दबाव महसूस होगा और अधिकारियों के साथ मतभेद की स्थिति भी बन सकती है. ऐसे में अपनी बात सोच-समझकर रखें और अनावश्यक बहस से दूर रहें. शांत स्वभाव और धैर्य के साथ काम करने से कई समस्याओं से बचा जा सकता है. सहकर्मियों और अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ भी तालमेल बनाए रखना आवश्यक रहेगा. विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य रहेगा, लेकिन पढ़ाई में मन कम लग सकता है. एकाग्रता की कमी के कारण तैयारी प्रभावित हो सकती है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को अपेक्षित परिणाम नहीं मिलने की चिंता सताएगी.

व्यापार एवं आर्थिक स्थिति 
व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत अधिक नुकसानदायक नहीं रहेगा, लेकिन सतर्कता जरूरी होगी. किसी भी बड़े निवेश या जोखिम वाले सौदे से बचना चाहिए. जल्द लाभ कमाने के उद्देश्य से लिया गया फैसला भविष्य में परेशानी का कारण बन सकता है. व्यापारिक निर्णय अनुभव और सलाह के आधार पर ही लें. साझेदारी से जुड़े मामलों में भी सावधानी बरतना लाभकारी रहेगा. खासकर नए कार्यों की शुरुआत आज टालना बेहतर रहेगा, क्योंकि सफलता मिलने की संभावना कम दिखाई दे रही है. आर्थिक मामलों में लेन-देन करते समय भी विशेष ध्यान रखने की जरूरत है. किसी को उधार देने या बड़ी राशि निवेश करने से पहले पूरी जांच-पड़ताल कर लें. धन फंसने की संभावना बन सकती है.

स्वास्थ्य राशिफल 
स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सामान्य से कमजोर रह सकता है. मानसिक तनाव का असर शारीरिक स्वास्थ्य पर भी दिखाई दे सकता है. अधिक काम का दबाव लेने से थकान, बेचैनी और सिरदर्द जैसी समस्याएं महसूस हो सकती हैं. दिनभर सकारात्मक सोच बनाए रखने और पर्याप्त आराम करने की सलाह दी गई है.

पारिवारिक जीवन एवं लव लाइफ 
आज के दिन प्रेम संबंधों में स्थिति सामान्य बनी रहेगी. पुराने विवाद यदि चल रहे हैं तो उनके तुरंत समाप्त होने के संकेत नहीं हैं, लेकिन किसी बड़े विवाद की संभावना भी नहीं है. वहीं दांपत्य जीवन में पति-पत्नी के बीच आपसी समझ और प्रेम बना रहेगा. परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा और संतान पक्ष से भी सहयोग बना रहेगा. संबंध सुमधुर रहेंगे.

इन बातों का रखें ध्यान
ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश मेहता के अनुसार आज संकष्टी चतुर्थी के अवसर पर गणेश मंदिर में दर्शन और पूजा करना शुभ रहेगा. भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें और अपनी क्षमता अनुसार मूंग तथा शुद्ध घी का दान करें. ऐसा करने से मानसिक तनाव में कमी आएगी और दिन के नकारात्मक प्रभावों को कम करने में सहायता मिल सकती है.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed