कन्या राशि वालों की आज तरह से तरक्की ही तरक्की, दूर होगी पुरानी बीमारी, जानें शुभ समय
Last Updated:
Aaj ka Kanya Rashifal 3 june 2026: ज्योतिष को मानने वाले लोगों की इसके प्रति गहरी आस्था और विश्वास होता है. ऐसे में लोग अपने नाम के अनुसार अपने राशि के बारे में पढ़ते हैं और जानकारी लेते हैं. इसी आधार पर लोग कई बार अपने बड़े-बड़े फैसले लेते हैं. तो यदि आप भी ज्योतिष में रुचि रखते हैं तो हम प्रतिदिन सभी राशि के जातकों की दैनिक राशिफल से जुड़ी जानकारी देते हैं. यहां आपको हम कन्या राशि के बारे में बताने जा रहे हैं कि आज इस राशि के लोगों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए. उनका दिन कैसा रहने वाला है. इससे जातकों को अपना दिन शेड्यूल करने में आसानी होगी. इससे आप अपने दिन को और अधिक अपने अनुकूल बना पाएंगे….
परमजीत/देवघर: वैदिक ज्योतिष के अनुसार किसी भी राशि पर ग्रह, नक्षत्र, तिथि और योग का विशेष प्रभाव पड़ता है. इन्हीं ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति को देखकर दैनिक राशिफल का आकलन किया जाता है. ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है. साथ ही उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और शुक्ल योग का शुभ संयोग बन रहा है. वहीं चंद्रमा आज धनु राशि में गोचर कर रहे हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा. विशेष कर आज कन्या राशि पर शुभ प्रभाव पड़ने वाला है.
आज कोई महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण हो सकता है
देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल के अनुसार आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए शुभता और सफलता लेकर आने वाला है. आज लंबे समय से रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है, जिससे मन में संतोष और खुशी का भाव रहेगा. जिस काम को लेकर पिछले कई दिनों से चिंता बनी हुई थी, उसमें सफलता मिलने के संकेत हैं. घर-परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा और किसी अतिथि के आगमन से घर में रौनक बढ़ सकती है. परिवार के लोगों के साथ समय अच्छा बीतेगा और रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी. जीवनसाथी का सहयोग और स्नेह मिलने से मन प्रसन्न रहेगा तथा वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी.
व्यापार में आज मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा
आर्थिक दृष्टि से भी आज का दिन लाभदायक रहने वाला है. व्यापार करने वाले लोगों को अच्छे मुनाफे के संकेत मिल रहे हैं. धन आगमन के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं और माता लक्ष्मी की कृपा से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. नौकरीपेशा लोगों के लिए भी दिन अनुकूल रहेगा. कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी और अधिकारी आपके प्रदर्शन से प्रभावित रह सकते हैं. कुछ लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने की चर्चा भी सुनने को मिल सकती है. लंबे समय से चला आ रहा मानसिक तनाव कम होगा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी.
यह समय रहेगा बेहद शुभ
आज शुभ और अशुभ समय का विशेष ध्यान रखना जरूरी है. दोपहर 12 बजकर 44 मिनट से 2 बजकर 45 मिनट तक राहुकाल रहेगा. इस दौरान नया कार्य शुरू करने, निवेश करने या यात्रा करने से बचना बेहतर रहेगा. सुबह 7 बजकर 36 मिनट से 9 बजकर 58 मिनट तक अमृत काल का शुभ संयोग रहेगा. यह समय नए कार्यों की शुरुआत, खरीदारी, निवेश, पूजा-पाठ और महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए अत्यंत शुभ माना गया है.
मानसिक तनाव समाप्त होगा
स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए सामान्य से अच्छा रहने वाला है. पिछले कुछ दिनों से चली आ रही मानसिक थकान और तनाव में कमी महसूस होगी जिससे मन और शरीर दोनों में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी. कामकाज की व्यस्तता के कारण खानपान और आराम को नजर अंदाज करने से बचें. पेट से जुड़ी छोटी-मोटी समस्याएं, गैस या अपच की शिकायत कुछ लोगों को परेशान कर सकती है, इसलिए तला-भुना और अत्यधिक मसालेदार भोजन कम मात्रा में लें. पर्याप्त पानी पिएं और दिनचर्या को संतुलित रखने का प्रयास करें. सुबह की सैर, योग और हल्का व्यायाम आपके लिए लाभदायक रहेगा. पुरानी बीमारी से जूझ रहे लोगों को भी राहत मिलने के संकेत हैं.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें


