21 जून के बाद वृषभ, कुंभ, वृश्चिक और सिंह राशि वालों की चमकेगी किस्मत, देखें अपना राशिफल
Last Updated:
देवघर के पागल बाबा आश्रम स्थित मुदगल ज्योतिष केंद्र के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल ने लोकल 18 के संवाददाता से बातचीत करते हुए कहा की मंगल का वृषभ राशि में प्रवेश भूमि, भवन, वाहन और आर्थिक मामलों में शुभ परिणाम देने वाला साबित हो सकता है. जिन लोगों के काम लंबे समय से अटके हुए हैं, उन्हें भी…..
परमजीत/देवघर: जून 2026 का महीना ज्योतिष के लिहाज से बेहद खास रहने वाला है. इस महीने में कई बड़े ग्रह अपना राशि परिवर्तन कर रहे हैं और कई शुभ योग का भी निर्माण हो रहा है. उन्ही में से एक है मंगल ग्रह. मंगल ग्रह को साहस, पराक्रम, भूमि, भवन और ऊर्जा का कारक माना जाता है. ऐसे में मंगल का यह राशि परिवर्तन कई लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव लेकर आ सकता है. मंगल ग्रह के राशि परिवर्तन करने से शुभ योग का निर्माण हो रहा है जिसे पंच महापुरुष योगों में बेहद प्रभावशाली माना जाता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब यह योग बनता है तो व्यक्ति को धन, मान-सम्मान, सफलता और भौतिक सुखों की प्राप्ति होने लगती है. हालांकि, इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन चार राशियां ऐसी हैं जिनके लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं माना जा रहा है. कौन सी है वह चार राशि जानते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य से?
क्या कहते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य
देवघर के पागल बाबा आश्रम स्थित मुदगल ज्योतिष केंद्र के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल ने लोकल 18 के संवाददाता से बातचीत करते हुए कहा की मंगल का वृषभ राशि में प्रवेश भूमि, भवन, वाहन और आर्थिक मामलों में शुभ परिणाम देने वाला साबित हो सकता है. जिन लोगों के काम लंबे समय से अटके हुए हैं, उन्हें भी राहत मिलने के संकेत हैं. व्यापार करने वालों को नए अवसर मिल सकते हैं. वहीं नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन और वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं. मंगल की मजबूत स्थिति लोगों के आत्मविश्वास को बढ़ाएगी और कठिन परिस्थितियों में भी सफलता दिलाने में मदद करेगी. खासकर वृषभ, सिंह, वृश्चिक और कुंभ राशि के जातकों को इस दौरान विशेष लाभ मिलने की संभावना जताई जा रही है.
इन चार राशियों की चमकेगी किस्मत
वृषभ राशि
मंगल का गोचर आपकी ही राशि में होने जा रहा है, इसलिए इसका सबसे ज्यादा सकारात्मक असर आपको मिल सकता है.आय के नए स्रोत बनेंगे और रुका हुआ धन वापस मिलने के योग हैं. जमीन, मकान या वाहन खरीदने की योजना सफल हो सकती है. व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा और परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा.नौकरी करने वालों को भी कोई अच्छी खबर मिल सकती है.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह समय करियर के लिहाज से बेहद शानदार रहने वाला है. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा.पदोन्नति के योग बन रहे हैं.आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी और किसी बड़ी जिम्मेदारी का लाभ भी मिल सकता है. निवेश से अच्छा मुनाफा मिलने के संकेत हैं.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर भाग्य का पूरा साथ लेकर आ सकता है. व्यापार में तेजी आएगी और नई साझेदारी लाभदायक साबित हो सकती है.वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी. जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है. लंबे समय से चली आ रही परेशानियां धीरे-धीरे खत्म होने लगेंगी.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को घर-परिवार और संपत्ति से जुड़े मामलों में शुभ समाचार मिल सकता है. नया मकान, प्लॉट या वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है. नौकरी और व्यापार दोनों क्षेत्रों में लाभ के योग हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और बचत बढ़ाने में सफलता मिलेगी. परिवार का सहयोग मिलेगा और मन प्रसन्न रहेगा.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें


