कुंभ राशि वाले सोच-समझकर करें निवेश, जानें आज का शुभ अंक-रंग और उपाय

कुंभ राशि वाले सोच-समझकर करें निवेश, जानें आज का शुभ अंक-रंग और उपाय

Last Updated:

Aaj Ka Kumbh Rashifal 15 June 2026: ज्योतिषीय संकेत बताते हैं कि आज (सोमवार) कुछ स्वार्थी या धोखेबाज लोगों से दूरी बनाए रखना आपके लिए बेहतर रहेगा. ऐसे लोग आपके कार्यों में रुकावट डालने या नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं. किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा करने से बचें.

बिलासपुर. 15 जून 2026, सोमवती अमावस्या के अवसर पर कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन कई महत्वपूर्ण संकेत लेकर आया है. छत्तीसगढ़ की जानी-मानी ज्योतिषाचार्य और टैरो कार्ड रीडर शक्ति के अनुसार, आज का दिन परिवार, रिश्तों और आत्मविश्वास के लिहाज से सकारात्मक रहने वाला है. परिवार का सहयोग मिलेगा, पार्टनर हर कदम पर साथ निभाएगा और जीवन में चल रही कुछ नकारात्मक परिस्थितियां समाप्त हो सकती हैं. हालांकि आर्थिक मामलों में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत होगी. धार्मिक उपायों और भगवान शिव की आराधना से विशेष लाभ मिलने के संकेत हैं.

परिवार का मिलेगा सहयोग
आज कुंभ राशि के जातकों को परिवार का पूरा साथ मिलने की संभावना है. करियर, आर्थिक मामलों या पारिवारिक विवादों में परिवार के सदस्य आपका समर्थन करेंगे. लंबे समय से चल रही किसी समस्या के समाधान में भी परिवार की भूमिका महत्वपूर्ण साबित हो सकती है.

काम के प्रति बढ़ेगा समर्पण
आज आप अपने कार्यों को पूरी लगन और जिम्मेदारी के साथ पूरा करने का प्रयास करेंगे. मेहनत और समर्पण के कारण कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. आपके प्रयासों की सराहना होने के भी संकेत हैं.

रिश्तों में बढ़ेंगी खुशियां
पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल बना रहेगा. घर-परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा. जीवन में मौजूद कुछ नकारात्मक या तनावपूर्ण परिस्थितियां धीरे-धीरे दूर हो सकती हैं, जिससे मानसिक राहत महसूस होगी.

पार्टनर का मिलेगा पूरा साथ
प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है. पार्टनर आपके हर कार्य में सहयोग करेगा और भावनात्मक रूप से आपका मनोबल बढ़ाएगा. दोनों के बीच आपसी तालमेल और समझ बेहतर बनी रहेगी.

धोखेबाज लोगों से रहें सावधान
ज्योतिषीय संकेत बताते हैं कि आज कुछ स्वार्थी या धोखेबाज लोगों से दूरी बनाए रखना आपके लिए बेहतर रहेगा. ऐसे लोग आपके कार्यों में बाधा डालने या नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं. किसी पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचें.

आर्थिक मामलों में बरतें सतर्कता
हालांकि दिन कई मामलों में सकारात्मक रहेगा लेकिन आर्थिक पक्ष में थोड़ी परेशानी महसूस हो सकती है. खर्चों पर नियंत्रण रखने और निवेश संबंधी निर्णय सोच-समझकर लेने की सलाह दी गई है. मन में हल्की उदासी या चिंता भी बनी रह सकती है.

जीवन में हो सकता है बड़ा बदलाव
आज आपकी जिंदगी से कोई महत्वपूर्ण चीज या परिस्थिति दूर हो सकती है. यह बदलाव सकारात्मक या नकारात्मक दोनों रूपों में सामने आ सकता है लेकिन भविष्य की नई संभावनाओं के लिए यह आवश्यक साबित हो सकता है.

शुभ अंक: 2 और 3
शुभ रंग: हरा और सफेद

आज का उपाय
सोमवती अमावस्या के दिन पीपल वृक्ष की पूजा करें और भगवान शिव की आराधना करें. शिव मंदिर में किसी फल का जूस अर्पित करें. साथ ही घर में पितरों के नाम से सरसों के तेल का दीपक जलाने से शुभ फल प्राप्त हो सकते हैं.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

Source link

You May Have Missed